एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल पृथ्वी हमारा आवास अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र ncert solutions social science class 6 geography chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी के माध्यम से परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी का पूरा समाधान दिया हुआ है। आइये फिर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी नीचे देखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी

छात्र यहां से social science class 6 geography chapter 1 सौरमंडल में पृथ्वी का एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल सौरमंडल में पृथ्वी के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाये गए है। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (ncert) के सहायता से बनाए गए है।

कक्षा : 6
विषय : सामाजिक विज्ञान (भूगोल –पृथ्वी हमारा आवास)
अध्याय : 1 – सौरमंडल में पृथ्वी
(प्रश्न -उत्तर)

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न-1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

1 . ग्रह और तारे में क्या अंतर है?

उत्तर :- ग्रह उन आकाशीय पिंडों को कहा जाता है जो किसी तारे की परिक्रमा करते हैं जबकि तारे आकाशगंगा के केंद्रीय भाग के गिर्द परिक्रमा करता है।ग्रहों के पास अपना प्रकाश नहीं होता है वे प्रकाश के लिए अपने निकटतम तारों पर निर्भर रहते हैं वहीँ तारे नाभिकीय संलयन प्रक्रिया से उत्पन्न ऊर्जा के द्वारा प्रकाश से प्रकाशित होते हैं। ग्रहों पर जीवन होता है या उसकी सम्भावना की उम्मीद की जा सकती है किन्तु तारों पर ऐसी कोई परिस्थिति नहीं होती जिससे की जीवन की सम्भावना हो सके।

2. सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड सम्मलित हैं। सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड जैसे क्षुद्रग्रह एवं उल्कापिंड मिलकर सौरमण्डल का निर्माण करते है। उसे हम सौर परिवार का नाम देते है। जिसका मुखिया सूर्य है।

3. सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।

उत्तर :- सूर्य से दूरी के अनुसार है:- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेपच्यून। सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार अंग्रेजी में ग्रहों के नाम याद रखने आसान है जैसे:- my very sufficient mother just served us nuts.

4. पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर :- जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितिया सम्भ्वत: केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती है। पृथ्वी न तो अधिक गर्म है और न ही अधिक ठंडी। यहाँ पानी एवं वायु उपस्थित है। जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। वायु में जीवन के लिए आवश्यक गैसें जैसे :- ऑक्सीजन मौजूद है। इन्ही कारणों से पृथ्वी को अद्भुत ग्रह कहा जाता है।

5. हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं ?

उत्तर :- हमारी पृथ्वी के पास केवल एक उपग्रह है:- चन्द्रमा। चन्द्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है। लगभग इतने ही समय में अपने अक्ष पर एक ही चक्कर पूरा करते है। इसी के परिणामस्वरुप हम हमेशा चन्द्रमा का एक ही भाग देख पाते है।

6. ब्रह्मांड क्या है?

उत्तर :- प्राचीन भारत में इसकी कल्पना आकाश में प्रकाश की एक बहती नदी से की गई थी।करोड़ों तारों, बादलों तथा गैसों की एक प्रणाली आकाशगंगा है। इस प्रकार की लाखों आकाशगंगाएँ मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण करती हैं। ब्रह्मांड की विशालता की कल्पना करना अत्यधिक कठिन है। हम सभी इसी ब्रह्मांड का हिस्सा हैं।

प्रश्न -2.2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

1.किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है?

(क) बृहस्पति

(ख) शनि

(ग) शुक्र

2. सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है

(क) शुक्र

(ख) पृथ्वी

(ग) बुध

3. सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं?

(क) वृत्तीय पथ पर

(ख) आयताकार पथ पर

(ग) दीर्घवृत्ताकार पथ पर

4. ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है ?

(क) दक्षिण

(ख) उत्तर

(ग) पूर्व

5. क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं?

(क) शनि एवं बृहस्पति

(ख) मंगल एवं बृहस्पति

(ग) पृथ्वी एवं मंगल

उत्तर :- (ग) शुक्र

(ख) पृथ्वी

(ग) दीर्घवृत्ताकार पथ पर

(ख) उत्तर

(ख) मंगल एवं बृहस्पति

प्रश्न -3. खाली स्थान भरें।

1. …………… का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे …………… कहते हैं।

2. तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को …………… कहा जाता है।

3. .…………… पृथ्वी के सबसे करीब है।

4. .…………… सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।

5. ग्रहों के पास अपनी …………… तथा ………….. नहीं होती है।

उत्तर :-1. तारों का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे तारामंडल कहते हैं।

2. तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को आकाशगंगा कहा जाता है।

3. चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे करीब है।

4. पृथ्वी सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।

5. ग्रहों के पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश नहीं होती है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल के सभी चैप्टर नीचे लिंक से प्राप्त करें

अध्याय संख्याअध्याय के नाम
1सौरमंडल में पृथ्वी
2ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर
3पृथ्वी की गतियाँ
4मानचित्र
5पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
6पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
7हमारा देश : भारत
8भारत : जलवायु , वनस्पति तथा वन्य प्राणी

छात्रों को एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कक्षा 6 के इतिहास और नागरिक शास्त्र के एनसीईआरटी समाधनयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply