एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

Photo of author
PP Team
Last Updated on

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल पृथ्वी हमारा आवास अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र ncert solutions social science class 6 geography chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल के माध्यम से परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल का पूरा समाधान दिया हुआ है। आइये फिर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल नीचे देखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

छात्र यहां से social science class 6 geography chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल का एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाये गए है। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (ncert) के सहायता से बनाए गए है।

कक्षा : 6
विषय : सामाजिक विज्ञान (भूगोल –पृथ्वी हमारा आवास)
अध्याय : 5
– पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल (प्रश्न -उत्तर)

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न -1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

1.पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं ?

उत्तर :- पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल हैं:- भूमंडल, जलमंडल, वायुमंडल, जीवमंडल। पृथ्वी के ठोस भाग को जिस पर हम रहते है उसे भूमंडल कहा जाता है। पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है जिसे जलमंडल कहते है। गैस की परतें जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती है वायुमंडल कहलाता है। जीवमंडल एक सीमित क्षेत्र है जहा स्थल, हवा एवं जल पाया जाता है।

2. पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।

उत्तर :- पृथ्वी के सात प्रमुख महाद्वीप हैं :- एशिया विश्व का सबसे बडा महाद्वीप है, यूरोप एशिया से बहुत छोटा है, अफ्रीका एशिया के बाद दूसरा सबसे बडा महाद्वीप है, उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बडा महाद्वीप है, दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है, आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है, अंटार्कटिका एक बहुत ही बडा महाद्वीप है जो दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। ये विस्तृत जलराशि के द्वारा एक दूसरे से अलग है।

3. दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों।

उत्तर :- आस्ट्रेलिया चारों तरफ से महासागरों तथा समुन्द्रों से घिरा हुआ है। और यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते है। अंटार्कटिक दूसरा ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। दक्षिणी ध्रुव इस महाद्वीप के मध्य में स्थित है। क्योंकि यह दक्षिणी ध्रुव के मध्य में स्थित है इसलिए यह बर्फ की मोटी परतो से ढका रहता है।

4. वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।

उत्तर :- हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से घिरी हुई है जिसे वायुमंडल कहा जाता है। वायु की यह पतली परत इस ग्रह का मह्त्वपूर्ण एवं अटूट भाग है। वायुमंडल को उसके घटको, तापमान तथा अन्य के आधार पर पाँच परतो में विभाजित किया जाता है। इन परतो को पृथ्वी की सतह से शुरू करते हुए क्षोभमंडल,समतापमंडल, मध्यमंडल,आयनमंडल, बहिर्मंडल (बाह्यमंडल) परतो में विभाजित किया जाता है।

5. पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर :- पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है, क्योंकि पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा है और अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली दिखाई देती है।पृथ्वी को पानी की उपस्थिति के कारण नीला ग्रह कहा जाता है। सौभाग्य से पृथ्वी के धरातल पर जल की प्रचुर आपूर्ति है। इसीलिए पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है।

6. उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है ?

उत्तर :- स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है इसलिए उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है।

7. जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण है ?

उत्तर :- जीवमंडल स्थल, जीव तथा हवा के बीच का सीमित भाग है। यह वह भाग है जहा जीवन मौजूद है। यहाँ जीवो की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती है। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं। इसलिए जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न -2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

1 . कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है ?

(क) एंडीज।

(ख) हिमालय

(ग) यूराल

2. उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका से कैसे जुड़ा है?

(क) स्थलसंधि

(ख) जलसंधि

(ग) नहर

3. वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?

(क) नाइट्रोजन

(ख) ऑक्सीजन

(ग) कार्बन-डाइऑक्साइड

4. पृथ्वी का कौन-सा भाग ठोस चट्टानों का बना है?

(क) वायुमंडल

(ख) जलमंडल

(ग) थलमंडल

5. सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?

(क) अफ्रीका

(ख) एशिया

(ग) आस्ट्रेलिया

उत्तर :-(ग) यूराल

(क) स्थलसंधि

(क) नाइट्रोजन

(ग) थलमंडल

(ख) एशिया

प्रश्न -3. खाली स्थान भरे:-

1.पृथ्वी का सबसे गहरा भाग ………………………. प्रशांत महासागर में स्थित है।

2. ………………………. महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।

3. ………………………. स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।

4. यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ ………………………. कहा जाता है।

5.पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ……………. है।

उत्तर :-1. पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है।

2. हिंद महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।

3. जीवमंडल स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।

4.यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ यूरेशिया कहा जाता है।

5.पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल के सभी चैप्टर नीचे लिंक से प्राप्त करें

अध्याय संख्याअध्याय के नाम
1सौरमंडल में पृथ्वी
2ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर
3पृथ्वी की गतियाँ
4मानचित्र
5पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
6पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
7हमारा देश : भारत
8भारत : जलवायु , वनस्पति तथा वन्य प्राणी

छात्रों को एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कक्षा 6 के इतिहास और नागरिक शास्त्र के एनसीईआरटी समाधनयहाँ से प्राप्त करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!