एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 11 पोंगल

Updated on

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 11 पोंगल प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 11 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 chapter 11 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 11 पोंगल के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

देखा गया है कि छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से ncert class 7 hindi durva solutions chapter 11 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 7
विषय हिंदी (दूर्वा भाग -2)
अध्याय 11 (पोंगल)

प्रश्न अभ्यास

1 . पाठ से

(क) पोंगल का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। पाठ के आधार पर तालिका भरो।

उत्तर:-

 राज्यत्योहार का नाम
तमिलनाडुपोंगल
महाराष्ट्रतिल-गुड़-घ्या
पंजाबलोहड़ी
अरुणाचल प्रदेशपांडु
गुजरातसंक्रांति

(ख) पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है। प्रत्येक दिन के मुख्य क्रिया-कलाप बताओ।

उत्तर :- पोंगल फसल का त्योहार है। यह संक्रांति के दिन मनाया जाता है। तमिलनाडु का यह प्रमुख त्योहार है। तमिलनाडु में पोंगल त्योहार पौष मास में आरंभ के चार दिनों तक मनाया जाता है। पोंगल के पहले दिन लोग ‘ भोगी ‘ का त्योहार मनाते हैं। पूरे घर की सफ़ाई की जाती है। इससे पर्यावरण स्वच्छ हो जाता है। भोगी के दिन शाम को बच्चे ढोल और बाजे बजाकर खुशियाँ मनाते हैं। पोंगल के दूसरे दिन हर तमिल भाषी, चाहे वह भारत के किसी कोने में रहता हो अपने घर पहुँचने की कोशिश करता है। विवाहित लड़कियाँ पोंगल मनाने अपने मायके आती हैं। तीसरे दिन ‘ माटु पोंगल ‘मनाया जाता है। तमिल भाषा में ‘ माडु ‘ गाय – बैलों को कहते हैं ‘ माडु ‘ का अर्थ ‘ धन ‘ भी है। पुराने समय में गाय–बैल ही हमारी संपत्ति थे। पोंगल के दिन घर–आँगन को रंगोली से सजाते हैं। नहा–धोकर सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं। उस दिन सब कुछ नया होता है। आँगन में अंगीठी जलाकर नए बर्तन में पोंगल पकाया जाता है। चौथे दिन काणुम पोंगल ‘ होता है। खाना बाँधकर पूरा परिवार घर से बाहर निकल पड़ता है। जगह–जगह मेले लगते हैं। लोग मेलों में घूमते हैं या आसपास के स्थान देखने के लिए चल पड़ते हैं। इस तरह चारों दिन लोग अपने दैनिक कामों से छुट्टी लेकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं।

(ग) भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस बात को सिद्ध करने के लिए दो उदाहरण दो।

उत्तर :- भारत एक कृषि प्रधान देश है ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारतीय किसान का जीवन प्रकृति से जुड़ा रहता है। वह प्रकृति के साथ ही हँसता–रोता है, नाचता–गाता है। बुआई, सिंचाई, निराई आदि खेती–बाड़ी के सारे काम वह मौसम के अनुसार करता है। जब चारों तरफ हरियाली छा जाती वृक्ष–लताएँ फूलों से लद जाती हैं तब मानव भी गुनगुनाने लगता है। जब खेत–खलिहान अनाज से भर जाते हैं तब उसके पाँव थिरक उठते हैं, वह उत्सव मनाने के लिए मचल उठता है। त्योहारों का जन्म भी यहीं से होता है।

2. तुम्हारीं पसंद :-

तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं ? तुम्हें कौन सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है ?

उत्तर :- हमारे प्रदेश में होली, दीवाली, रक्षाबंधन, भैया दूज त्योहार बहुत खुशी से मनाए जाते है। मुझे सबसे ज़्यादा होली का त्योहार अच्छा लगता है।

3. खेती बाड़ी:-

पाठ में खेती से जुड़े अनेक शब्द आए हैं। तुम खेती या बागवानी से जुड़े कुछ औज़ारों के नाम बताओ।

उत्तर :- फरुआ, कुदाली, कुल्हाड़ा, गंडासा, हंसिया, खुरपी, पटेला, हल का प्रयोग खेती में किया जाता है।

4. रंगोली :-

(क) पोंगल के दिन घर आँगन को रंगोली से सजाते हैं। रंगोली बनाने के लिए किन-किन चीज़ों का प्रयोग किया जाता है ? सूची बनाओ।

उत्तर :- रंगोली बनाने के लिए चावल का पाउडर, गेंहू का पाउडर, मैदा का पाउडर, पैंट और अबीर। जब हम फूलों से रंगोली बनाते हैं तब गैंदे के फूल, गुलाब के फूल, हरसिंगार के फूल, हल्दी, कुमकुम,गुलाल और सूखे रंग के पाउडर, गीले रंगों के लिए छोटे ब्रश, सूखे रंगों के लिए अंगूठे और हथेलियों की सहायता से रंगोली बनती है।

(ख) नीचे दी गई जगह में रंगोली का कोई डिज़ायन बनाओ।

उत्तर:-

51457363261 676fa1a490 o
रंगोली
5. खाना – पीना

पाठ में ऐसी अनेक चीज़ों के नाम आए हैं जिन्हें खाने-पीने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। बताओ, इनका प्रयोग किन पकवानों में होता है ?

(क) चावल…………………  (ङ) गन्ना…………………….

(ख) हल्दी…………………..  (च) दूध………………………

(ग) गुड़…………………… (छ) तिल……………

(घ) मक्का…………………..

उत्तर:- (क) चावल :-  खीर, पुलाव, ढोसा

(ख) हल्दी :- हर प्रकार की सब्जी या कोई तीखा पकवान बनाने में

(ग) गुड़ :- खीर, पेठे की सब्जी बनाने में, कोई मिठा पकवान या मिठाई बनाने में

(घ) मक्का :- रोटी बनाने में

(ङ) गन्ना :- जूस, चीनी, खांड बनाने में

(च) दूध :-मिठाई, खीर, खोहा बनाने में

(छ) तिल, तिल के लड्डू बनाने के लिए

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2

अध्यायअध्याय के नाम
1चिड़िया और चुरुंगुन
2सबसे सुंदर लड़की
3मैं हूँ रोबोट
4गुब्बारे पर चीता
5थोड़ी धरती पाऊँ
6गारो
7पुस्तकें जो अमर हैं
8काबुलीवाला
9विश्वेश्वरैया
10हम धरती के लाल
11पोंगल
12शहीद झलकारीबाई
13नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14पानी और धूप
15गीत
कक्षा 7 के अन्य विषयों के समाधानयहां से देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!