एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 3 चिट्ठियों में यूरोप

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 3 चिट्ठियों में यूरोप प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 3 चिट्ठियों में यूरोप के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 3 चिट्ठियों में यूरोप पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 3 चिट्ठियों में यूरोप के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 3 चिट्ठियों में यूरोप के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions For Class 8 Durva Chapter 3

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।  ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 3 चिट्ठियों में यूरोप को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 3 चिट्ठियों में यूरोप के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 3 चिट्ठियों में यूरोप

1.पत्र के आधार पर :-

इस पत्र के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो :-

(क) इस पत्र का लेखक किस शहर/देश की यात्रा पर गया था ?

उत्तर :- इस पत्र का लेखक यूगोस्लाविया के नेविसाद शहर की यात्रा पर गया था।

(ख) उस देश में कौन-कौन से खेल-खेले जाते हैं ? वहाँ कौन-सा खेल सबसे अधिक लोकप्रिय है ?

उत्तर:- उस देश में फुटबॉल, टेबल टेनिस और स्केटिंग जैसे खेल खेले जाते है। यहाँ फुटबॉल बहुत अधिक खेला जाता है अर्थात् फुटबॉल सबसे अधिक लोकप्रिय है।

(ग) उस देश के कुछ खाद्य पदार्थ के नाम बताओ।

उत्तर :- आइसक्रीम, सूप, लम्बी–पतली बीन बरबटी जैसी, आइसक्रीम, चावल, स्ट्यू यानी करी के साथ खाने के लिए, चिल्ले जैसी मिठाई, सेवईयां, ब्रेड बटर, मार्मलेड और शहद।

(घ) लेखक ने यह क्यों कहा कि “अच्छे से रहना ताकि मां को तकलीफ़ न हो ?”

उत्तर :- लेखक ने यह इसलिए कहां क्योंकि हर मां को अपने बच्चों की चिंता रहती है। मां यही चाहती है कि उनके बच्चें चाहे कही भी हो बस खुश रहें, खाना–पीना सही से करें, अपना ख्याल रखे। जब बच्चें को कोई तकलीफ होती है तो मां को दर्द होता है, तकलीफ होती है।

2. पत्र से आगे

(क) भारतीय खाने की कुछ चीजें जैसे चावल, सेवइयां, मिठाइयां, यूरोप में अलग ढंग से खाई जाती है। क्या भारत में ये चीज़ें अलग–अलग ढंग / तरीकों से बनाई और खाई जाती हैं ? पता करो और बताओ।

उत्तर :- भारत में चावल सादे जीरे का चौंक लगाकर, उबालकर बनाए जाते है जिसे किसी भी सब्ज़ी के साथ खा सकते हैं। भारत में दाल – चावल, राजमा-चावल, कढी–चावल प्रसिद्ध है। नमकीन चावल भी बनाए जाते है जिसमें आलू-मटर ढाले जाते हैं। सेवाइयों को दूध के साथ उबालकर और नमकीन सेवईयां भी बनाई जाती है। ज्यादातर मिठाई दूध, काजू-बादाम, किशमिश के मेल–जोल से बनाई जाती है।

(ख) दूना नदी यूरोप के कई देशों में बहती है। भारत में भी अनेक ऐसी नदियां हैं जो कई राज्यों में बहती हैं। ऐसी कुछ नदियों के नाम लिखो। यह भी पता करो कि वह कौन-कौन से राज्यों में से होकर बहती है।

उत्तर:-

नदी का नामराज्यों के नाम
गंगाउत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार
यमुनाउत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश  
कावेरी कर्नाटक, तमिलनाडु

3. मौसम और ऋतुएँ :-

पत्र में लिखा गया है कि “मौसम अच्छा चल रहा है। यहां वसंत आ रहा है।“

भारत के अलग-अलग भागों में भी अलग-अलग तरह का मौसम रहता है। साल भर अलग-अलग ऋतुऐं अपना

प्रभाव दिखाती हैं। अब तुम बताओ कि तुम्हारे प्रदेश में साल भर मौसम कैसा रहता है ?

उत्तर :- हमारे प्रदेश में मौसम का प्रभाव इस तरह से रहता है, जैसे:- सर्दी (जनवरी ,फरवरी), गर्मी (मार्च, अप्रैल और मई), मानसून (बरसात) मौसम (जून से सितंबर), और मानसून के बाद की अवधि (अक्टूबर से दिसंबर)।

4. खान–पान

(क) अपने प्रदेश की कुछ खाने-पीने की चीजों के नाम बताओ।

उत्तर :- हमारे यहां जलेबी, समोसे, छोले – भटूरे, छोले-कुलचे, रबडी, मैगी, चाउमीन, मोमोज, दही-बल्ले, दाल- मखनी, नान, कढ़ी- चावल, राजमा – चावल प्रसिद्ध है।

(ख) अपनी मनपसंद व्यंजन को बनाने का तरीका पता करो और लिखो।

उत्तर:- छात्र इस उत्तर स्वयं लिखें।

5. इकट्ठा करने का शौक

इसी पुस्तक में किसी पाठ में है कि कुछ लोगों को कोई खास वस्तु इकट्ठा करने का शौक होता है। कुछ लोग गुड़िया, पुस्तकें, चित्र तो कुछ लोग डाक टिकट इकट्ठा करते हैं।

(i) यदि तुम्हें भी कोई चीज़ इकट्ठा करने का शौक है तो उसके बारे में अपने साथियों को बताओ।

उत्तर :- मुझे नए और हर डिज़ाइन के बैग और पर्स इकट्ठा करना पसंद है।

(ii) अपने या अपने किसी परिचित के बारे में लिखो जो इस तरह की चीजें इकट्ठा करता हो। तुम इन चीज़ों के बारे में लिख सकते हो:-

(क) उन्हें कौन-सी सी चीज़ इकट्ठा करने का शौक है ?

 उत्तर :- उन्हें फैशन और सुंदरता से जुड़ी मैगज़ीन इकट्ठे करने का शौक है।

(ख) वे इन्हें कहाँ – कहाँ से इकट्ठा करते है ?

उत्तर :- वे उन्हें पुस्तकालय, मेले, अपने दोस्तों, दुकानों से इकट्ठा करते हैं।

(ग) उनके इस शौक की शुरुआत कैसे हुई ?

उत्तर :- उनके इस शौक की शुरुआत जब वे अपने दोस्त के घर पार्टी में गए और एक मैगज़ीन पढ़ने , उसमें रुचि बढ़ने से शुरुआत हुई।

(घ) वे इकट्ठी की गई चीजों को कैसे संभालकर रखते हैं ?

उत्तर :-  वे इकट्ठी की गई चीज़ों को अपनी एक अलमारी में संभालकर रखते है।

(ङ) इन चीज़ों जी इकट्ठा करने और रखने में कौन – कौन सी समस्याएं होती है?

उत्तर :- कई बार उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन जैसे-तैसे जब भी उसकी अलमारी में जगह नहीं रहती वो दूसरी अलमारी बनवाते हैं, बेड में भी रख लेते हैं।

6. पेड़-पौधों के नाम

इस पत्र में लेखक ने अलग-अलग तरह के पेड़-पौधों का जिक्र किया है। पता लगाओ, वे कौन से पेड़ पौधे हो सकते हैं। इस काम के लिए तुम अपने अध्यापकों, अपने साथियों, पुस्तकालय या अन्य साधनों का भी सहायता ले सकते हो।

 संकेत                                                       नाम

(क) जिसे नए साल पर लगाते/सजाते हैं           ________

(ख) सफ़ेद कुमुदनी जैसा नीला-बैंगनी फूल     ________

(ग) लाल और पीले फूल वाले पौधे                  ________

उत्तर:-  

(क) जिसे नए साल पर लगाते/सजाते हैं          क्रिसमस ट्री

(ख) सफ़ेद कुमुदनी जैसा नीला-बैंगनी फूल    आक का फूल

(ग) लाल और पीले फूल वाले पौधे                गुलाब, गेंदा

7. मानचित्र में :-

इस पत्र में अनेक देशों, शहरों और नदियों का जिक्र किया गया है। नीचे दिए गए मानचित्र में उन स्थानों का नाम भरो :-  

52015435283 8db0daec65 n

उत्तर :- दूना नदी, नेविसाद शहर। अध्यापक की सहायता से मानचित्र पर दर्शाएं।

8. पत्रों के माध्यम

(क) “तुम लोग गौतम से एरोग्राम मंगाकर हमको चिट्ठी लिखना।“

ऊपर के वाक्य पर ध्यान दो और किसी का डाक घर में जाकर पता करो कि ‘एरोग्राम’ किसे कहते हैं। साथ ही यह अभी पता करो कि वहाँ पत्र भेजने के लिए कौन-कौन से साधन उपलब्ध हैं?

उत्तर :- छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखें।

(ख) आधुनिक तकनीक द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। जैसे- ई – मेल, फैक्स आदि।

उत्तर :- छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखें।

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 3 दो गौरैया प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 के लिए एनसीआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply