एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 गुड़िया

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 गुड़िया प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 गुड़िया के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 1 गुड़िया पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 1 गुड़िया के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 1 गुड़िया के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions For Class 8 Durva Chapter 1

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 1 गुड़िया को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 1 गुड़िया के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 1 गुड़िया

1. कविता से

(क) गुड़िया को कौन, कहाँ से और क्यों लाया है?

उत्तर :- गुड़िया को कवि मेले से लेकर आया था। मेले में एक बुढ़िया औरत गुड़िया को बेच रही थी। कवि को यह गुड़िया बहुत अच्छी लगी। इसी वजह से कवि बुढ़िया से मोलभाव करके गुड़िया घर ले आया।

(ख) कविता में जिस गुड़िया की चर्चा है वह कैसी है ?

उत्तर :- कवि ने कविता में जिस गुड़िया की चर्चा की है, वह बहुत प्यारी है। वह अपनी आंखें खोल और मूंद सकती है, वह पिया-पिया कहकर पुकारती है। उसकी चुन्नी लाल रंग से सनी हुई सितारों के जैसी है। उसकी आँखें काली और मतवाली है। उस गुड़िया का रूप सलौना है।

(ग) कवि ने अपनी गुड़िया के बारे में अनेक बातें बताई हैं उनमें से कोई दो बातें लिखो।

उत्तर :- कवि अपनी गुड़िया के बारे में बताता है कि :-

रखूँगा मैं तुझे खिलौनों की अपनी अलमारी में

कागज़ के फूलों की नन्हीं रंगारंग फुलवारी में।

नये-नये कपड़े गहनों से तुझको रोज सजाऊँगा ,

खेल-खिलौनों की दुनिया में तुझको परी बनाऊँगा।

2. तुम्हारी बात:- 

(क)  “खेल – खिलौनों की दुनिया में तुमको परी बनाऊँगा।” बचपन में तुम भी बहुत से खिलौनों से खेले होंगे। अपने किसी खिलौने से के बारे में बताओ।

उत्तर:- बचपन में हम भी गुड्डे-गुड़ियों के साथ खेलते थे। साथ में रसोई के सामान के छोटे-छोटे खिलौने रखते थे। हम उनके कपड़े बनाते थे। उन्हें रोज सजाते थे। खाने की छोटी – छोटी चीज़े लाते थे। गुड्डे-गुड़ियों की शादी कराते थे।

(ख) “मोल – भाव करके लाया हूँ

        ठोक बजाकर देख लिया।”

अगर तुम्हें अपने लिए कोई खिलौना खरीदना हो तो तुम कौन-कौन सी बातें ध्यान में रखोगे?

उत्तर :- अगर हम अपने लिए कोई खिलौना खरीदेंगे तो हम यह ध्यान रखेंगे कि वह सुंदर हो , कहीं से टूटा हुआ ना हो। जो खिलौने बेचने वाला है वह उस खिलौने के पैसो की ज्यादा मांग करे तब हमें मोल – भाव भी करना आना चाहिए।

(ग)  “मेले से लाया हूँ इसको छोटी – सी प्यारी गुड़िया”

      यदि तुम मेले में जाओगे तो क्या खरीदकर लाना चाहोगे और क्यों ?

उत्तर:- अगर मैं मेले में जाऊंगा तो वहां से अलग – अलग खिलौने और पहनने की कुछ चीजें भी लाना चाहूंगा।

3. मेला

भारत में अनेक अवसरों पर मेले लगते हैं। कुछ मेले तो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

(क) तुम अपने प्रदेश के किसी मेले के बारे में बताओ। पता करो कि वह मेला क्यों लगता है ? वहाँ कौन – कौन से लोग आते हैं और वे क्या करते हैं। इस काम में तुम पुस्तकालय या बड़ों की सहायता ले सकते हो।

उत्तर :- हमारे प्रदेश में नवरात्रों के दिनों में काली देवी मंदिर में मेला लगता है। नवरात्रों के दिनों में सब व्रत रखते हैं और जब नौ व्रत पूरे हो जाते हैं उसी नौवें दिन यह मेला लगता है। जहाँ हर जाति के लोग आते हैं। मंदिर में पूजा करते हैं। माता को भोग लगाते हैं। मंदिर से प्रसाद ग्रहण करते है। बच्चें वहां अलग-अलग खिलौने खरीदते हैं। खाते-पीते हैं।

(ख) तुम पुस्तक मेला, फिल्म मेला और व्यापार मेला आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करो और बताओ कि अगर तुम्हें इनमें से किसी मेले में जाने का अवसर मिले तो तुम किस मेले में जाना चाहोगे और क्यों ?

उत्तर:-  हम व्यापार मेले में जाना चाहेंगे जहाँ हमें अलग-अलग व्यापारियों से मिलने का मौका प्राप्त होगा। हमें उनसे नई-नई चीजें सीखने को मिलेगी। हम अपने व्यापार को कैसे बढ़ा सकते हैं उनसे इसके लिए जानकारी प्राप्त करेंगे। व्यापार में जिस भी चीज की कमी है उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

4. कागज़ के फूल:- 

कागज के फूल कागज से तरह – तरह के खिलौने बनाने की कला को ‘आरिगेमी’ कहा जाता है। तुम भी कागज के फूल/वस्तु बनाकर दिखाओ।

उत्तर:-  हमें खुद कागज़ के फूल बनाने का प्रयास करना है।

5. घर की बात

तुम्हारे घर की बोली में इन शब्दों को क्या कहते हैं?

(क) गुड़िया

(ख) फुलवारी

(ग)  नुक्क्ड़

(घ) चुनरी

उत्तर:-  गुड़िया :-  गुड्डी , गुड़िया

फुलवारी :- फूलों की लड़ियाँ

नुक्कड :- गली का चौराहा , गली का मोड़

चुनरी :-  चुन्नी, ओढ़नी

6. मैं और हम

मेले  से लाया हूँ इसको

हम मेले से लाए है इसको

ऊपर हमने देखा कि यदि ‘मैं’ के स्थान पर ‘हम ‘ रख दें तो हमें वाक्य में कुछ और शब्द भी बदलने पड़ जाते हैं । इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिए गए वाक्यों को बदलकर लिखो।

(क) मैं आठवीं कक्षा में पढ़ती हूँ।

        हम आठवीं कक्षा ………………………………।

(ख) मैं जब मेले में जा रहा था तब बारिश होने लगी।

        …………………………………………………..।

(ग)  मैं तुम्हें कुछ नहीं बताऊंगी।

       ……………………………………………………।

उत्तर :-  हम आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं।

हम जब मेले में जा रहे थे तब बारिश होने लगी।

हम तुम्हें कुछ नहीं बताएंगे।

7. शब्दों की दुनिया

दिए गए शब्दों के अंतिम वर्ण से नए शब्द का निर्माण करो:- 

मेला       लाल       लगन        नया        याद 

पिया 

खोल

शिशुमन 

उत्तर :- पिया :-  याद, दामिनी, नीलम, मस्तानी

खोल :- लट्टू, टूम, मोर, रात

शिशुमन :- निशान, नदी, दीपक, कबूतर

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 1 गुड़िया प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 के लिए एनसीआरटी समाधान यहां से देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply