एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 8 सस्ते का चक्कर

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 8 सस्ते का चक्कर प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 8 सस्ते का चक्कर के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 8 सस्ते का चक्कर पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 8 सस्ते का चक्कर के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 8 सस्ते का चक्कर के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions For Class 8 Durva Chapter 8

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 8 सस्ते का चक्कर को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 8 सस्ते का चक्कर के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 8 सस्ते का चक्कर

1. पाठ से

(क) नरेंद्र के सारे पैसे क्यों खत्म हो गए ?

उत्तर :- नरेंद्र ने अपने सारे पैसे चुस्की, आइसक्रीम और चूरन खरीदने में खर्च कर दिए।

(ख) अजय ने नरेंद्र को क्या और क्यों समझाया ?

उत्तर :- नरेंद्र ने कहा कि तू हमेशा बिना सोचे समझे काम कर ढालता है। मेरी बात मान इस आदमी से लाली पॉप लेना ठीक नहीं है। मुझे लगता है या तो ये कही से चुराकर लाया है या फिर खराब माल बेच रहा है, जिससे शरीर को नुकसान होगा। तभी तो सस्ते में बेच रहा है।

(ग) अजय के अन्य दोस्तों ने नरेंद्र के बारे में क्या कहा और क्यों ?

उत्तर :- अजय के अन्य दोस्तों ने कहा कि तू नरेंद्र को जानता नहीं क्या, उसके चक्कर में रहा तो हम सब भी फस जाएगें। उसे तो इधर-उधर घूमने का और खराब चीजें खाने का शौक है। पता नहीं कहा चला जाए। लेकिन मैंने पूछा था उससे वह किसी बगीचे में एक आदमी के पीछे जा रहा था तो बोला की उसके पास छुट्टे पैसे नहीं है वहीं लेने जा रहा हूं।

2. क्या होता

(क) अगर नरेंद्र के पास फ़ीस के पैसे न होते ?

उत्तर :-  अगर नरेंद्र के पास फीस के पैसे न होते तो वह लाली पॉप के लिए उस आदमी के पीछे नहीं जा पाता।

(ख) अगर नरेंद्र अजय की यह बात मान लेता कि इस आदमी से लाली पॉप लेना बिल्कुल ठीक नहीं ?

उत्तर :- अगर नरेंद्र अजय की यह बात मान लेता कि इस आदमी से लाली पॉप लेना बिल्कुल ठीक नहीं है तो वह कबका घर पहुँच गया होता और न ही लाली पॉप बेचने वाला आदमी उसे उठाकर ले जाता।

(ग) अगर अजय तीसरे लड़के की यह बात मान लेता कि “अरे तू घर जा नरेंद्र को जानता नहीं ?”

उत्तर :- अगर अजय तीसरे लड़के की यह बात मान लेता तो नरेंद्र को कोई नहीं बचा पाता और वह आदमी उसे ले जाता।

(घ) अगर नरेंद्र की मुलाकात छुट्टी के बाद अजय से नहीं होती ?

उत्तर :- अगर नरेंद्र की बात मुलाकात छुट्टी के बाद अजय से नहीं होती तो अजय को पता नहीं चलता की नरेंद्र ऐसे किसी आदमी के पीछे गया है।

3. विश्वास और डर

”नरेंद्र ज़रा शरारती है न इसी से डर लग रहा है।“

(क) नरेंद्र की माँ रेखा अजय की माँ से ऐसा क्यों कहती है ?

उत्तर :- नरेंद्र की माँ ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि नरेंद्र इधर-उधर घूमता रहता है, उसका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता। उसने तो किसी जलसे की प्रैक्टिस में भाग भी नहीं लिया तो उसे आज आने में देर कैसे हो गई। ऊपर से वो इतना शरारती है मुझे तो बहुत डर लग रहा है।

(ख) नरेंद्र में ऐसा कौन-सा गुण होता जिससे उसकी माँ नहीं डरती और अजय की माँ से यह नहीं कहती कि नरेंद्र ज़रा शरारती है।

उत्तर :- हमेशा पढ़ाई करने में ध्यान देना, सबकी बातें मानना,  समय पर घर पहुंचना,  झूठ नहीं बोलना, गलत चीज़ में समय न गवाना अगर नरेंद्र में ऐसे गुण होते तो वह अजय की माँ से नहीं कहती तू नरेंद्र शरारती है।
“घबराइए नहीं, रेखा जी–देखिए मेरा बेटा भी तो है लेकिन अजय पर तो मुझे पूरा विश्वास है”

(ग) अजय की माँ नरेंद्र की माँ से ऐसा क्यों कहती है ?

उत्तर :- अजय की माँ नरेंद्र की माँ से ऐसा इसलिए कहती है क्योंकि वह हमेशा समय से घर जाता था। पढ़ाई में ध्यान देता, इधर-उधर नहीं घूमता, माँ की सारी बातें मानता, पढ़ाई के साथ खेल और कार्यक्रम में भी भाग लेता।

4. सैर-सपाटा, खेल-तमाशा

पढ़ने-लिखने या अन्य काम करने के लिए भी अच्छे स्वास्थ्य का होना ज़रूरी है। इसलिए लोग सैर-सपाटा और खेल-तमाशे पर भी ध्यान देते हैं। अब तुम बताओ कि:-

(क) तुम या तुम्हारे दोस्त सैर-सपाटे के लिए क्या-क्या करते हैं ?

उत्तर :- मैं मेरे दोस्तों के साथ शाम को घूमने जाता हूँ। पार्क में व्यायाम करता हूँ। कुछ देर बैठकर सब बातें करते है और फिर क्रिकेट खेलता हूँ।

(ख) तुमने अब तक जिन-जिन खेल-तमाशों में भाग लिया है या उसे देखा है, उसकी सूची बनाओ।

उत्तर :-  बंदर-बंदरिया का खेल,  साइकिल रेस,  कुश्ती,  मटका रेस।

5. बनाना

“मैंने सोचा मम्मी तो रोज़ मुझे चाय-नाश्ता कराती है, आज मैं घर जल्दी पहुँचकर उसे चाय बनाकर पिलाऊँ।“

ऊपर के वाक्य को पढ़ो और बताओ कि–

(क) क्या तुम चाय बनाना जानते हो ? और क्या-क्या बनाना जानते हो?

उत्तर :-  हां,  मैं चाय बनाना जानता हूँ। मैं राजमा – चावल,  मैगी,  मटर – पनीर, कॉफ़ी बनाना भी जानता हूँ।

(ख) अगर तुम अपने खाने-पीने की कोई भी चीज़ बनाना नहीं जानते तो तुम्हें जो चीज़ सबसे अधिक पसंद हो, उसको बनाना सीखो और उसकी विधि को लिखकर बताओ।

उत्तर :- छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखें।

6. पता करों

नीचे तालिका दी गई है। पता करो कि खाने की उन चीज़ों में कौन से पोषक तत्व होते हैं। उसे तालिका में लिखो।

क्रम सं. खाने की चीज़ोंपोषक तत्व
(क)पालक…………
(ख)गाजर…………
(ग)दूध…………
(घ)संतरा…………
(ङ)दालें…………

उत्तर:-  

नीचे तालिका दी गई है। पता करो कि खाने की उन चीज़ों में कौन से पोषक तत्व होते हैं। उसे तालिका में लिखो।

क्रम सं. खाने की चीज़ोंपोषक तत्व
(क)पालकविटामिन ए, विटामिन सी,  विटामिन के, आयरन, पोटेशियम
(ख)गाजरविटामिन ए, विटामिन सी, तांबा, आयरन
(ग)दूधप्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन
(घ)संतराविटामिन बी , पोटेशियम और केल्शियम
(ङ)दालेंप्रोटीन, सोडियम ,फाइबर, कैलोरी, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट

7. मुहावरें की बात

नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं जिनमें उपयुक्त मुहावरे भरने से ही वह पूरा हो सकता है। उन्हें पूरा करने के लिए मुहावरे भी दिए गए हैं। तुम सही मुहावरे से वाक्य पूरे करो।

आग बबूला होना, सकपकाना, दबे पाँव, शामत आना, पीठ ठोकना

(क) चोर ………..घर में घुस आया।

(ख) देर से आने पर मम्मी ………..गईं।

(ग) सरसराहट की आवाज़ सुनकर अजय ………..।

(घ) ऊधम मचाने पर बच्चों की ………..।

(ङ) नरेंद्र की जान बचाने पर उसकी मम्मी ने अजय की…..।

उत्तर:-

(क) चोर दबे पाँव घर में घुस आया।

(ख) देर से आने पर मम्मी आग बबूला हो गईं।

(ग) सरसराहट की आवाज़ सुनकर अजय सकपकाया।

(घ) ऊधम मचाने पर बच्चों की शामत आ गई

(ङ) नरेंद्र की जान बचाने पर उसकी मम्मी ने अजय की पीठ ठोकी

8. तुम्हारा स्कूल

तुम्हारे स्कूल में जो गतिविधि कराई जाती हो और वह इस तालिका में हो तो उसके सामने (✓) या (✗) का निशान लगाओ।

क्रम सं.   गतिविधि     √ या ×

(क)     नाटक             

(ख)     खेल – कूद         

(ग)     गीत – संगीत       

(घ)      नृत्य                

(ड़)     चित्रकला            

उत्तर:-     

क्रम सं.   गतिविधि     √ या ×

(क)      नाटक             √

(ख)     खेल – कूद         √

(ग)     गीत – संगीत        √

(घ)        नृत्य                 √

(ड़)     चित्रकला            ×

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 8 सस्ते का चक्कर प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 के लिए एनसीआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply