एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 ओस

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 ओस प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 ओस के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 4 ओस पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 ओस के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 4 ओस के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions For Class 8 Durva Chapter 4

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 4 ओस को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 4 ओस के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 4 ओस

1. कविता से

(क) कविता में रतन किसे कहा गया हैं और वे कहाँ – कहाँ बिखरे हुए है ?

उत्तर :- कविता में ओस की बूंदो को रतन कहा गया है। ओस की बूंदे कभी घास, पत्तों, फूलों पर हर जगह बिखरी हुई है वो अपने रूप से भिन्न-भिन्न जगहों को सजा रही है।

(ख) ओस कणों को देखकर कवि का मन क्या करना चाहता हैं ?

उत्तर :- ओस के कणों को देखकर कवि का मन कर रहा है कि वह दोनों हथेलियों को मिलाने से बनने वाली मुद्रा भर कर घर ले जाए और इनकी शोभा को अलग-अलग तरीकों से निखारकर उनके ऊपर एक कविता लिख दें।

2. कविता से आगे

(क) पता करो कि सुबह के समय खुले स्थानों पर ओस की बूंदे कैसे बन जाती है ? इसे अपने शिक्षक भी बताओ।

उत्तर :- जैसे ही सुबह होती है सूर्य की धूप से समुंद्र और नदी का पानी भाप बनकर ऊपर उठता है। रात में पानी की बूंदे ठंड में ओस की बूंदों के रूप में धरती पर, घरों पर, पेड़ – पौधों पर गिरती है।

(ख) क्या ओस, कोहरा और वर्षा में कोई संबंध है ? इसके बनने और होने के कारणों का पता लगाओ और उसे अपने ढंग से लिखकर शिक्षक को दिखाओ।

उत्तर :- ओस, कोहरे और वर्षा में गहरा संबंध है। पानी की बूँद ठंडी होकर ओस की बूँदों के रूप में बदल जाती है और कोहरे का रूप धारण करती है और गर्मी में पानी से भाप बनकर उड़ जाती है। ठंडक मिलने से ये जम जाती है और बादलों का रूप ले लेते है और वर्षा करते हैं।

(ग) सूरज निकलने के कुछ समय बाद ओस कहां चली जाती है ? इसका उत्तर तुम अपने मित्रों, बड़ों, पुस्तकों और इंटरनेट की सहायता से प्राप्त करो और शिक्षक को बताओ।

उत्तर :- सूरज निकलने के बाद ओस गर्म होकर भाप बनकर उड़ जाती है, तो ओस गायब हो जाती है।

3. तुम्हारी कल्पना:-

“इनकी शोभा निरख-निरख कर,
इन पर कविता एक बनाऊँ।“

कवि ओस की सुंदरता पर एक कविता बनाना चाहता है।
यदि तुम कवि के स्थान पर होते, तो कौन सी कविता बनाते ?
अपने मनपसंद विषय पर कोई कविता बनाओ।

उत्तर :- रंग बिरंगे फूल हमारे, देखो यह कितने प्यारे

उपवन को महकाते हैं, सुगंध फैलाकर इतराते हैं

देवों के चरणों में चढ़ जाते हैं, नारी के गहनों में गूथे जाते हैं

वीरों के पथ पर बिछ जाते हैं,  कांटों के बीच रहकर भी

तूफानों से लड़ जाते हैं।

इतना सब कुछ करके भी, फूल सदा मुस्कुराते हैं

लगे हर पगडंडी के किनारे,  रंग बिरंगे फूल हमारे

देखो यह कितने प्यारे।।

4. मौसम की बात

(क) तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है ?

उत्तर :- हमारे विचार से यह सर्दी के मौसम की कविता है जिसमें ओस का वर्णन किया गया है।

(ख) तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं ? उसकी सूची बनाओ।

उत्तर:-  हमारे प्रदेश में सर्दी, गर्मी, बसंत, पतझड़ जैसे मौसम आते हैं।

(ग) तुम्हें कौन-सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों ?

उत्तर :- मुझे सबसे ज़्यादा सर्दी पसंद है जिसमें सुबह-सुबह मौसम सुहावना सा लगता है। सर्दी में सैर करने से आनंद आ जाता है और यह सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। हम सब साथ बैठकर आंच सेकते हैं, काम करते हैं और बातें करते हैं।

5. अंजलि में

“जी होता है इन ओस कणों को

अंजलि में भर घर ले आऊँ”

कवि ओस को अपनी अंजलि में भरना चाहता है। तुम नीचे दी हुई चीजों में से किन चीजों को अपनी अंजली में भर सकते हो ? सही (√) का चिन्ह लगाओ :-

रेत, ओस, धुआँ, हवा, पानी, तेल, लड्डू, गेंद

उत्तर:- रेत  (√)

लड्डू  (√)

गेंद  (√)

6. उलट – फेर

“हरी घास पर बिखेर दी है

ये किसने मोती की लड़ियां?”

ऊपर की पंक्तियों को उलट-फेर कर इस तरह से भी लिखा जा सकता है:-

“हरी घास पर यह मोती की लड़ियां किसने बिखेर दी है?“

इसी तरह नीचे लिखी पंक्तियों में उलट-फेर कर तुम भी उसे अपने ढंग से लिखो।

(क) “कौन रात में गूंथ गया है

      यह उज्जवल हीरो की कड़ियां ?

(ख) “नभ के नन्हें तारों में ये

      कौन दमकते हैं यों दमदम ? ”

उत्तर:- “यह उज्ज्वल हीरों की कड़ियाँ कौन गूंथ गया है रात में ?”

“कौन दमकते है नभ के नन्हें तारों में यों दमदम ?”

7. शब्दों की पहेली

“ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियां”

ऊपर की पंक्ति में उज्जवल शब्द में ‘ज’ वर्ण दो बार आया है परंतु यह आधा (ज) है। तुम भी इसी तरह के कुछ और शब्द खोजों। ध्यान रहे, उस शब्द में कोई एक वर्ण (अक्षर) दो बार आया हो, मगर आधा-आधा। इस काम में तुम शब्दकोश की सहायता ले सकते हो। देखें कौन सबसे अधिक शब्दकोश पाता है।

उत्तर :-  गन्ना, टक्कर, छज्जें, पन्नें।

8. कौन ऐसा

नीचे लिखी चीजों जैसी कुछ और चीजों के नाम सोचकर लिखो :-

(क) जुगनू जैसे चमकीले  _________

(ख) तारों जैसे झिलमिल  _________

(ग) हीरो जैसे दमकते    _________

(घ) फूलों जैसे सुंदर     _________

उत्तर :- नीले गगन जैसे शांत

चांद जैसे सुंदर चेहरा

फूल जैसे कोमल बच्चीं

सागर जैसा गंभीर दिल

9. बूझो मतलब

“जी होता, इन ओस कणों को

अंजलि में भर घर ले आऊँ”

‘घर’ शब्द का प्रयोग हम कई तरह से कर सकते हैं। जैसे:-

(क) वह घर गया।

(ख) यह बात मेरे मन में घर कर गई।

(ग) यह तो की घर –  घर की बात है।

(घ) आओ, घर-घर खेलें।

‘बस’ शब्द का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। तुम ‘बस’ शब्द का प्रयोग करते हुए अपने मन से कुछ वाक्य  बनाओ।

संकेत:-  के, बस –  बस, बस इतना – सा

उत्तर :-  बस करो, बहुत हो गया।

तुम्हें बस इतना-सा काम आता है ?

बस-बस रहने दो।

तुम्हारा घर अच्छें से बस गया।

10. रूप बदलकर

चमक – चमकना –  चमकाना – चमकवाना

‘चमक’ शब्द के कुछ रूप लिखे हैं। इसी प्रकार

नीचे लिखे शब्दों का रूप बदलकर सही जगह पर भरो:-

दमक, सरक, बिखर, बन

(क) जरा सा रगड़ते ही हीरे ने ____ शुरू कर दिया।

(ख) तुम यह कमीज़ किस दर्ज़ी से _____ चाहते हो?

(ग) साँप ने धीरे-धीरे _____ शुरू कर दिया।

(घ) लकी को मूर्ख ____ तो बहुत आसान है।

(ङ) तुमने अब खिलौने _____ बंद कर दिए?

उत्तर:-

(क) जरा सा रगड़ते ही हीरे ने दमकना शुरू कर दिया।

(ख) तुम यह कमीज़ किस दर्ज़ी से बनवाना चाहते हो ?

(ग) साँप ने धीरे-धीरे सरकना शुरू कर दिया।

(घ) लकी को मूर्ख बनाना तो बहुत आसान है।

(ङ) तुमने अब खिलौने बनाने बंद कर दिए ?

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 4 ओस प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत के लिए एनसीआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply