एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 उठ किसान ओ

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 उठ किसान ओ प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 उठ किसान ओ के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 7 उठ किसान ओ पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 7 उठ किसान ओ के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 7 उठ किसान ओ के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions For Class 8 Durva Chapter 7

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 7 उठ किसान ओ को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 7 उठ किसान ओ के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 7 उठ किसान ओ

1. कविता से

नीचे लिखी पंक्तियाँ पढ़ो। आपस में चर्चा करके इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो:-

(क) “तेरे हरे-भरे सावन के साथी ये आए हैं”

क्या बादल हरे-भरे सावन के साथी हैं अथवा किसान के ? या दोनों के।

उत्तर :- बादल, हरे-भरे सावन और किसान दोनों के साथी हैं।

(ख) “तेरे प्राणों में भरने को नया राग लाए हैं “ बादल ऐसा क्या लाए हैं जिससे किसान के प्राणों में नया राग भर जाएगा ?

उत्तर :-  जैसे ही बादल बरसते है किसानों के लिए बहुत ही खुशी का मौका होता है। ऐसे लगता है जैसे किसी व्यक्ति को दोबारा प्राण मिल गए हो। बादल बरसने से खेती की फसल लहरा उठती है। इसलिए कवि ने बादल द्वारा लाए जल से किसान के प्राणों में नया राग भरने की बात कही हैं।

(ग) “यह संदेश ले कर आई, सरस मधुर शीतल पुरवाई”
पुरवाई किसान के लिए क्या संदेशा लेकर आई होगी ?

उत्तर :- पुरवाई किसान के लिए लहराते हरे भरे खेतों की हरी पताका फहराने का संदेशा लाई है।

(घ) “तेरे लिए-अकेले तेरे लिए कहाँ से चलकर आई”

क्या सचमुच पुरवाई केवल किसान के लिए चलकर आई हैं? वह कहाँ से चलकर आई होगी ?

उत्तर :- कवि कहता है कि पुरवाई पता नहीं कहा से चलकर आ रही है लेकिन अकेले किसानों के लिए चलकर आ रही है। क्योंकि पुरवाई किसानों के जीवन को महका देती है उनके खेतों में जान ढाल देती है इसलिए पुरवाई को किसानों के लिए ज्यादा प्रभावशाली और महत्व बताया गया है।

2. कविता के आधार पर बताओ कि

(क) जब हरा खेत लहराएगा तो क्या होगा ?

उत्तर :- जब हरा खेत लहराएगा तो वह हरी पताका फहराएगा।

(ख) बादलों के घिर आने पर कवि किसान को उठने के लिए क्यों कहता हैं ?

उत्तर :- बादलों के घिर आने पर कवि किसान को उठने के लिए इसलिए कहता है कि देखो ये बादल तुम्हारें हरे – भरे सावन के जीवन भर के साथी बनकर आए है। क्योंकि बादल जब बारिश के रूप में बरसते हैं तभी उनका जीवन खुशियों से भरता है। उनके सूखे खेत में जान आती है।

(ग) रूप बदल कर बादल किसान के कौन से सपनों को साकार करेगा ?

उत्तर :- रूप बदलकर बादल किसान के सूखे खेत को हरा – भरा कर देंगे। चारों तरफ अनाज, फल, फूल की फ़सल लहराएगी। इसी से किसान का सपना साकार होगा।

3. छिपा है कौन ?

“हरा खेत जब लहराएगा

हरी पताका फहराएगा

छिपा हुआ बादल तब उसमें

रूप बदलकर मुसकराएगा।“

कविता में हम पाते हैं कि सावन की हरियाली बादलों के कारण ही हुई है इसलिए कवि को उस हरियाली में

मुस्कुराते बादल ही दिखाई देते हैं। बताओ, कवि को इन सब में कौन दिखाई दे सकता है:-

(क) गर्म हवा। लू के थपेड़े।

उत्तर :- भीषण गर्मी।

(ख) सागर में उठती ऊँची-ऊंची लहरें।

उत्तर :- सागर की सुंदरता।

(ग) सुगंध फैलाता हुआ फूल।

उत्तर :- सबके जीवन को फूल की खुशबू की तरह महकाना।

(घ) चैन की नींद सोती हुई बालिका।

उत्तर :- जीवन के सभी संकटों से मुक्त होकर सोती हुई बच्ची।

4. किस्म-किस्म की खेती

आजकल पुराने ज़माने की अपेक्षा किसान बहुत अधिक चीज़ों की खेती करने लगे हैं। खेती का स्वरूप बहुत विशाल हो गया है। पता करो कि आजकल भारत के लोग किन-किन चीज़ों की खेती करते हैं? अपने साथियों के साथ मिलकर एक सूची तैयार करो।

उत्तर :- आजकल किसान अलग-अलग प्रकार की सब्जियाँ, अनाज, फल, अन्य तरह के फूल, एलोवेरा आदि की खेती करने लगे हैं।

5. मातृभाषा की कविता

अपनी मातृभाषा में किसान पर लिखी गई कविता को अपने मित्रों व शिक्षक को सुनाओं।

उत्तर :- छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखें।

6. खेल-खेल में

“छिपे खेत में, आँखमिचौनी सी करते आए हैं”

तुम जानते हो कि आँखमिचौनी एक खेल है जिसमें एक खिलाड़ी आँखें बंद कर लेता है और बाकी खिलाड़ी छिप जाते हैं। तुम भी अपने आस-पास खेले जाने वाले ऐसे ही कुछ खेलों के नाम लिखो। यह भी बताओ कि इन खेलों को कैसे खेलते हैं?

उत्तर :-  पकडम – पकड़ाई :- जिसमें कई सारे बच्चें खेलते है जिसमें से एक बच्चा किसी भी एक को पकड़ने के लिए भागता है जब कोई एक पकड़ा जाए फिर उसकी बारी आती है सबको पकड़ने की।

रुमाल उठाना :- जिसमें दो टीम होती है। चॉक से गोल चकारा बनाया जाता है जिसमें दोनों टीमों में से एक – एक बच्चा आकर रखे हुए उठाता को पहले उठाता है वह जीतता है।

फिट्टू :– इसमें भी दो टीम बनाई जाती है। सात फिट्टू को एक जगह एक के ऊपर एक रखा जाता है। एक टीम को बॉल मारकर उन फिट्टुओं को गिराना होता है। दूसरी टीम को जब तक पहली टीम उन्हें बॉल से मारे उससे पहले वह फिट्टू उठाकर अपनी उसी जगह रखने होते है।

डब्बा आइस पाइस :- इसमें एक डब्बे को उछाला जाता है जब तक जिसकी बारी होती है वह डब्बा उठाकर लाए इतने में सबको छिपना होता है। जैसे ही कोई पकड़ा जाता है डब्बे पर पाव रखकर उसका नाम लेकर आइस – पाइस कहा जाता है। अगर कोई बच्चा इस बीच आकर सबका डब्बा आइस – पाइस कहकर डब्बे को लात से मारकर फेंक दे तो जिसकी पहली बारी थी उसे दोबारा से सबको पकड़ना पड़ता है।

7. गरजना बरसना

“उड़ने वाले काले जलधर

नाच-नाच कर गरज-गरज कर

ओढ़ फुहारों की सित चादर

देख उतरते हैं धरती पर”

बादल गरज- गरज कर धरती पर बरसते हैं परंतु इसके बिलकुल उलट एक मुहावरा है:-

जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं।

कक्षा में पाँच-पाँच बच्चों के समूह बनाकर चर्चा करो कि दोनों बातों में से कौन-सी बात अधिक सही है। अपने उत्तर का कारण भी बताओ। चर्चा के बाद प्रत्येक समूह का एक प्रतिनिधि पूरी कक्षा को अपने समूह के विचार बताएगा।

उत्तर :-  हमारे विचार से दोनों ही बातें सही है क्योंकि कई बार ऐसा होता है बादल सिर्फ गरजते है कोई बारिश नहीं होती और चले जाते है। लेकिन कई बार उनका बरसना तूफान का रुख ले लेता है।

8. और मुहावरें

वर्षा से जुड़े या वर्षा के बारे में कुछ और मुहावरे खोजों। उनका प्रयोग करते हुए एक –  एक वाक्य बनाओ।

उत्तर:- (क) जो गरजते है वह बरसते नहीं :- बड़ी – बड़ी बातें करने वाले (राकेश की बातों पर कभी विश्वास मत करना वह सिर्फ गरजता है बरसता नहीं।)

(ख) काले बादल छा जाना :- संकट का समय आना ( वह अभी एक मुश्किल से निकला नहीं इतने में दूसरी मुसीबत के काले बादल छा गए।)

9. तनिक

“काले बादल तनिक देख तो।“

तुम भी अपने ढंग से ‘तनिक’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए पांच वाक्य बनाओ।

उत्तर:-

  • आप तनिक मेरी बात सुनिए तो सही।
  • ऐसा कैसे कर दिया, तुमने तनिक भी विचार नहीं किया।
  • उस भालू से तुम्हें तनिक भी खतरा नहीं होगा।
  • किसी भी बात से तनिक भी मत घबराना।
  • तुम मेरा तनिक सा काम भी नहीं करोगे।

10. गीत/गाने:-

तुमने वर्षा ऋतु से संबंधित कुछ गीत/गानों को अवश्य सुना होगा। अगर नहीं तो इससे संबंधित कुछ गीत/गानों की सूची बनाओ और अपनी आवश्यकता और सुलभता के अनुसार उन्हें सुनो। उनमें से किसी गीत-गाने को तुम सुविधानुसार किसी अवसर पर गा भी सकते हो।

उत्तर :-  बरसो रे मेघा -मेघा, घनन घनन, आज रपट जाएं, रिमझिम गिरे सावन, बरसे रे सावन।

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 7 उठ किसान ओ प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत के लिए एनसीआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply