एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 12 आषाढ़ का पहला दिन के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions For Class 8 Durva Chapter 12

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 12 आषाढ़ का पहला दिन के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 12
आषाढ़ का पहला दिन

1. पाठ से

(क) किसान को बादलों का इंतज़ार क्यों रहता है ?

उत्तर :- किसान बादल का इंतजार इसलिए करते है क्योंकि वर्षा से ही किसानों की खेती चलती है और खेती ही किसानों के जीवन का आधार है।

(ख) कवि को वर्षा होने पर किसान की याद क्यों आती है ?

उत्तर :- क्योंकि जैसे ही वर्षा होती है किसानों के जीवन में लहर – सी उठती है। किसानों की खेती जितनी अच्छी होती है उतना ही हम सबका अच्छे से पेट भरता है।

(ग) कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी से क्यों की है ?

उत्तर :- कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी एक इसलिए की है क्योंकि चातक पक्षी स्वाति नक्षत्र की बूँद ही पीता है उसी प्रकार किसान भी अपनी खेती की प्यास मिटाने के लिए वर्षा के पानी से प्यास मिटाता हैं।

2. पाठ से आगे

(क) कवि ने कविता में वर्षा ऋतु का वर्णन किया है। वर्षा ऋतु के बाद कौन-सी ऋतु आती है ? उसके बारे में अपना अनुभव बताओ।

उत्तर :- वर्षा ऋतु के बाद शीत ऋतु आती है।

(ख) वर्षा ऋतु से पहले लोग क्या-क्या तैयारियाँ करते हैं ? उनमें से कुछ लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर सूची बनाओ।

उत्तर :- वर्षा ऋतु से पहले लोग घर की दशा को सुधारते है क्योंकि इन दिनों में दीवारों में भी सीलेन होने लगती है, प्लास्टर गिरने लगते हैं अर्थात घर की अर्थव्यवस्था ठीक कराते, खाने खाने-पीने की चीजों को साफ करते हैं, सफाई करते हैं।

3. पहला दिन

(क) तुम अपनी कक्षा में जब पहले दिन आए थे तो उस दिन क्या-क्या हुआ था ? अपनी याद से अपने अनुभव को दस वाक्यों में लिखकर दिखाओ।

उत्तर :- कक्षा में पहले दिन नए स्कूल में पुराने दोस्तों को छोड़कर मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। सर ने सबसे मेरा परिचय कराया। सब मुझे ही देख रहे थे। मुझे सर ने राजेश नाम के लड़के के साथ बिठाया। सभी अध्यापकों ने बहुत ही अच्छे से एक–एक विषय को पढ़ाया। मुझे सब समझ भी आ गया। फिर जब खाना खाने का समय हुआ तब सबने मुझसे बात की उस समय मुझे बहुत अच्छा लगा। हम खाना खाकर खेलने के लिए गए। थोड़ी देर हम सबने बैठकर बात की। मुझे स्कूल के नियम समझाए। मुझे स्कूल, अध्यापक और हमारी कक्षा के बच्चें बहुत अच्छे लगे।

(ख) तुम चाहो तो ‘पहला दिन’ शीर्षक पर कुछ पंक्तियों की कोई कविता भी लिखकर दिखा सकते हो।

उत्तर :- छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखें।

4. सोचो समझो और बताओ

क्या होगा:-

(क) अगर वर्षा बिलकुल ही न हो।

उत्तर :- अगर वर्षा बिल्कुल भी न हो तो हर जगह सूखा हो जाएगा। खेती बंजर हो जाएगी। पेड़-पौधे सूख जाएंगे।

(ख) अगर वर्षा बहुत अधिक हो।

उत्तर :- अगर वर्षा अधिक होगी तो तूफान या बाढ़ आने की संभावना बढ़ जाएगी।

(ग) अगर वर्षा बहुत ही कम हो।

उत्तर :- अगर वर्षा कम होगी तो खेती के लिए पानी या और चीजों के लिए भी पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाएगा।

(घ) वर्षा हो मगर आँधी-तूफ़ान के साथ हो।

उत्तर :- इससे फसलों, घरों, दुकानों को नुकसान होगा।

(ङ) वर्षा हो मगर तुम्हारे स्कूल में छुट्टियाँ हों।

उत्तर :- तो हम बारिश में खेलेंगे , माँ को कुछ न कुछ गर्म और तीखा बनाने के लिए कहेंगे।

5. कल्पना की बात

कवि अपनी कल्पना से शब्दों के हेर-फेर द्वारा कुछ चीज़ों के बारे में ऐसी बातें कह देता है, जिसे पढ़कर बहुत अच्छा लगता है। तुम भी अपनी कल्पना से किसी चीज़ के बारे में जैसी भी बात बताना चाहो, बता सकते हो। हाँ, ध्यान रहे कि उन बातों से किसी को कोई नुकसान न हो। शब्दों के फेर बदल में तुम पूरी तरह से स्वतंत्र हो।

उत्तर :- छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखें।

6. तुम्हारा कवि और सबकी कविता

तुमने इस कविता में एक कवि, जिसने इस कविता को लिखा है, उसके बारे में जाना और इसी कविता में एक कवि कालिदास के बारे में भी जाना। अब तुम बताओ :-

(क) तुम्हारे प्रदेश और तुम्हारी मातृभाषा में तुम्हारी पसंद के कवि कौन-कौन हैं ?

उत्तर :-  सूरदास, संत कबीरदास, तुलसीदास, मीराबाई।

(ख) उनमें से किसी एक कवि की कोई सुंदर सी कविता, जो तुम्हें पसंद हो, को हिंदी में अनुवाद कर अपने साथियों को दिखाओ।

उत्तर :- धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय,

माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय।

इससे अभिप्राय यह है कि मन में धीरज रखा जाए तो सब कुछ संभव सब। यदि माली एक ही समय में सारा पानी एक समय सींचे तो भी उन्हें फल की प्राप्ति ऋतु आने पर ही होगी, अर्थात उन्हें फल प्राप्ति में समय लगेगा।

7. नमूने के अनुसार

नीचे शब्दों के बदलते रूप को दर्शाने वाला नमूना दिया गया है। उसे देखो और अपनी सुविधानुसार तुम भी दिए गए शब्दों को बदलो।

नमूना – गिरना गिराना गिरवाना

उठना

पढ़ना

करना

फहरना

सुनना

उत्तर :- उठना, उठाना, उठवाना

पढ़ना, पढ़ाना, पढ़वाना

करना, कराना, करवाना

फहरना, फहराना,  फहरवाना

सुनना, सुनाना, सुनवाना

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 12 आषाढ़ का पहला दिन प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 के लिए एनसीआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply