एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 फ़र्श पर

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 फ़र्श पर प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 फ़र्श पर के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 15 फ़र्श पर पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 15 फ़र्श पर के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 15 फ़र्श पर के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions For Class 8 Durva Chapter 15

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 15 फ़र्श पर को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 15 फ़र्श पर के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 15
फ़र्श पर

1. पाठ से

(क) कविता में फ़र्श पर कौन-कौन और क्या-क्या करते हैं ?

उत्तर :- कविता में चिड़िया फर्श पर तिनके बिखेर देती है। हवा धूल बिखेर देती है। सूरज फर्श पर धूप सजा देता है। मुन्ना फर्श पर कटोरी उलटी कर देता है। मम्मी दाल चावल के दाने बिखेर देती है और पापा जूते बिखेर देते हैं।

(ख) फ़र्श पर सभी के द्वारा कुछ न कुछ काम करने की बात कविता में हुई हैं, मगर महरी के काम को ही कविता लिखना क्यों कहा गया हैं ?

उत्तर :- महरी से अभिप्राय यह है कि घरेलू सहायिका जो घर से जुड़ा हर काम करती है। वह पोंछा लगाते समय कुछ लाइनें छोड़ देती है जिसे कविता लिखना कहा गया है।

2. तुम्हारी बात

(क) तुम अगर मुन्ना की जगह रहो तो क्या करोगे और क्यों?

उत्तर :- अगर हम मुन्ना की जगह होते तो हम भी इधर – उधर खेलते, सामान फेंकते, शैतानियां करते।

(ख) मम्मी और महरी के काम में तुम्हें जो कुछ समानता और असमानता नजर आती है, उसे अपने ढंग से बताओ।

उत्तर :- मम्मी और महरी दोनों ही घर का काम संभालते हैं। लेकिन असमानता यह है कि मम्मी दाल के दाने इधर-उधर बिखेर रहे हैं और महरी साफ कर रही है।

(ग) तुम कविता में सभी को कुछ न कुछ करते हुए पाते हो। उसमें से तुम्हें किसका काम सबसे ज्यादा पसंद है और क्यों ?

उत्तर :- मुझे सबसे ज्यादा काम पसंद महरी का लगा क्योंकि हर कोई बस काम को बढ़ा रहा है, शैतानियां कर रहा है लेकिन महरी बिना कुछ बोले अपना काम पूरी निष्ठा से कर रही है।

(घ) तुम अपने घर को साफ रखने के लिए क्या-क्या करते हो ? उन कामों की सूची बनाओ और उसके सामने यह भी लिखो कि तुम वह काम कब-कब करते हो।

उत्तर :- हम अपने घर को साफ करने के लिए झाड़ू लगाते हैं, बर्तन साफ करते है, इधर-उधर कोई सामान गिरा हुआ हो तो उसे व्यवस्थित करते हैं। यह काम हम सुबह जल्दी उठकर और कभी-कभी स्कूल से आने के बाद करते हैं।

3. तुम्हारी कल्पना

कविता में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं:-

चिड़िया, डाल, तिनके, सूरज, हवा, हाथ, मुन्ना, कविता

इनका प्रयोग करते हुए कोई कहानी या कविता लिखो।

उत्तर :- छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखने का प्रयास करें।

4. फर्श पर कविता

“ और इस तरह लिखती हैं हर रोज़

  एक कविता फ़र्श पर।“

कविता में फ़र्श पर काम करने को भी कविता लिखना बताया गया है। फ़र्श के अतिरिक्त अन्यत्र भी तुम कुछ लोगों को काम करते हुए पा सकते हो। उनमें से तुम जिन कामों को कविता लिखना बता सकते हो, बताओ और उसके कारण भी बताओ।

उत्तर :- फर्श के अलावा और काम जैसे:- झाड़ू लगाना, बर्तन चमकाना, कपड़े धोना, खाना बनाना आदि पर भी कविता लिख सकते हैं।

5. बच्चें और फर्श

बच्चे फ़र्श पर अपनी मर्जी से जो उन्हें अच्छा काम लगता है वो काम करते हैं। उसमें कभी-कभी फ़र्श को तो कभी-कभी बच्चों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। पता करो –

(क) बच्चों द्वारा फ़र्श पर क्या-क्या करने से उन्हें नुकसान होता है ? उसकी सूची बनाओ।

उत्तर :- बच्चों द्वारा फर्श पर खेलने से नुकसान हो सकता है क्योंकि अगर सफाई ना होने से पहले कोई चीज़ रखी हुई हो उन्हें चोट लग सकती है, पानी गिरा हुआ हो बच्चें फिसल सकते हैं।

(ख) बच्चों के किन-किन कामों से फ़र्श को नुकसान होता है ?

उत्तर :- फ़र्श को काफी तरह से नुकसान हो सकता है। जैसे नुकीली वास्तु से लिखने से फ़र्श पर निशान पढ़ जाते हैं, सामान इधर से उधर करने से फ़र्श को निशान पढ़ जाते हैं, भारी वास्तु गिराने से फ़र्श टूट सकता है।

6. काम के शब्द

कविता में बहुत से कामों का जिक्र किया गया है; जैसे- बीनना, बिखेरना, सजाना, उतारना, समेटना, आदि। इन्हें क्रियाओं कहते हैं। नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हें उचित क्रिया के साथ लिखो:-  पानी, टोकरी, बस्ता, चावल, हथेली, रंग, जूत्ते

………….. बीनना ………….बिखेरना …………. सजाना

…………उतारना ………… समेटना

उत्तर:– चावल बीनना     रंग बिखेरना     टोकरी सजाना

जूत्ते  उतारना        बस्ता समेटना

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 15 फ़र्श पर प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 के लिए एनसीआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply