एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

Ncert Solutions For Class 8 Durva Chapter 9

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें

1. पाठ से

(ख) लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली ?

उत्तर :- उन्होंने स्कूल ग्राउंड में एक दिन ध्यान चंद्र को हॉकी खेलते देखा। लेखक ध्यान चंद्र जी से इतने प्रभावित हुए कि वे हॉकी के ही होकर रह गए।

(ख) इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे ?

उत्तर :- हमने इंग्लैंड को 4-0 से हराया था। हमारी टीम में ऐसा कोई नहीं था जिसकी आँखों में आंसू न हो। उसी मुल्क में आकर हम जीते थे, जिसने हम पर राज किया। उसी के घर में हराया था। पहली बार विश्व स्तर पर कहीं जन – गण – मन बजा। हमें गर्व है कि यह इंग्लैंड में हुआ। इससे बड़ा लम्हा नहीं हो सकता था। सारे दुख–दर्द भूल गए थे। आज़ाद भारत ने पहली बार दुनिया को दिखाया कि वह क्या-क्या कर सकता है।

(ग) ‘खिलाड़ियों में ज़ज्बा ज़रूरी हैं।‘ लेखक ने किस जज्बे की बात की हैं ? यह ज़ज्बा क्यों ज़रूरी हैं ?

उत्तर :- खिलाड़ियों में जज़्बे से तात्पर्य यह है कि खेलने की भावना इतनी ज्यादा होनी चाहिए कि उसके अलावा कुछ और दिखाई ही न दे। अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करना चाहिए। खेल के प्रति लगाव होना चाहिए। यह नहीं कि आज समय के अनुसार अलग-अलग खेलों में रुचि लेते जाए। अपना लक्ष्य एक ही रखना चाहिए।

2. याद करना

“60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूं। लाहौर को याद करना चाहता हूं।“

ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि:-

(क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए क्या करना चाहता है ?

उत्तर :- लेखक 60 साल की बात करके अपने बीते हुए दिनों में जाना चाहता है जब वह बैडमिंटन चैंपियन था। वह अपने पिछले 60 सालों से जुड़ी हर एक बात बताना चाहता है। हर एक पल सबसे बांटना चाहता है।

(ख) तुम्हें अगर अपने तीन साल के हिंदी सीखने की बात को कहने को कहा जाए तो उसके लिए क्या-क्या करोगे ?

उत्तर :- अगर कोई मुझसे हिंदी सीखने की बातें पूछेंगा तो मेरी जितनी भी मेहनत लगी, जितनी किताबें पढ़ी, जो मैं सबसे ज्यादा पाठ पढ़ता उन सबसे जुड़ी बात मैं बताता।

(ग) क्या पिछली किसी बात को याद करने के लिए बार-बार रटना जरूरी होता है सोच समझ घर साथ उस पर चर्चा, विचार और उसका आवश्यकता अनुसार व्यवहार करना जरूरी होता है ? तुम्हें जो भी उचित लगे उसे कारण सहित बताओ।

उत्तर :- हमें किसी भी बात को अगर याद रखना है तो रटना जरूरी नहीं होता क्योंकि रटने से कुछ भी याद नहीं रहता। हम उसे कुछ ही समय में भूल जाते हैं। जबकि अगर उसी बात को सोच समझकर, चर्चा करके, विचार करके याद करेंगे तो वह आराम से याद रहती है। उसे कभी भी नहीं भूल सकते। यह तरीका आप अपने पढ़ाई से जुड़ी चीज़ों पर आज़मा कर देख सकते हैं।

3. बिखरा हुआ

(क) पता करो कि कोई सामान विचार और ध्यान क्यों बिखरता है ?

उत्तर :- जब भी हमारे द्वारा सही एक जगह पर रखा हुआ सामान हम इधर-उधर रख देते है वह बिखर जाता है। अगर हमने किसी काम को करने के लिए कोई योजना बनाई है, कुछ विचारधारा रखी है। उसको पाते हुए अगर हम दिशाहीन हो जाते है, कही भटक जाते है तो हम और हमारे विचार बिखर जाते हैं।

(ख) उनके बिखरने से क्या-क्या होता है ?

उत्तर :- सामान के बिखरने से घर अच्छा नहीं लगता, घर में गंदगी फैली हुई दिखती है। तभी घर और कोई भी जगह अच्छी लगती है जब सामान सही रखा हो, बिखरा हुआ न हो। जब हमारे विचार बिखरते है, तो मन में अशांति फैलती है, हम गलत काम कर सकते है। गलत दिशा में जा सकते है जो न तो हमारे लिए सही होगा न ही समाज और हमारे भविष्य के लिए।

(ग) लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजडी होने के कारण कैसी मुश्किलों में उलझा होगा ?

उत्तर :- 1948 ओलंपिक से पहले हालात बहुत खराब थे। लेखक को भी लाहौर से भागना पड़ा था। किसी तरह बंबई ( मुम्बई) में कैंप लगा। सब कुछ बिखरा हुआ था। लेखक की टीम में कोई घर ऐसा नहीं था जहाँ कोई ट्रैजडी न हुई हो। इसलिए दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रेजडी पर था।

4. फिल्म और गीत

फ़िल्मों में दृश्यों के साथ गीत गाए जाते हैं। फिल्म के अतिरिक्त ऐसे बहुत से अवसर होते हैं जहाँ उसी के अनुकूल गीत भी गाए-बजाए जाते हैं। इस पाठ में भी ‘पहली बार विश्व स्तर पर कहीं जन-गण-मन बजा’ का उल्लेख हुआ है। तुम फ़िल्मों के कुछ मशहूर गीतों के बोलों की सूची बनाओ जो फ़िल्मों में दृश्यों के साथ तो गाए ही गए हों, जिन्हें विशेष अवसरों पर भी गाया बजाया जाता हो।

उत्तर :- 15 अगस्त और 26 जनवरी पर गाए जाने वाले गीत :- जन-गण-मन, मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, ऐ वतन तेरे लिए, तेरी मिट्टी में मिल जावां, ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू, मेरे पास रह, शान ए तिरंगा, रंग दे बसंती चोला।

5. खेल-कूद

नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है, उसकी सूची बनाओ।

  1. हॉकी        _____ ______ _____
  2. क्रिकेट       _____ ______ _____
  3. लॉन टेनिस  _____ ______ _____
  4. तैराकी        _____ ______ _____
  5. तीरंदाजी     _____ ______ _____
  6. कबड्डी       _____ ______ _____

उत्तर:-

  1. हॉकी :-  स्टिक, बॉल, मैदान
  2. क्रिकेट :- बैट, बॉल, स्टिक
  3. लॉन टेनिस :- नेट, टेनिस रैकेट, बॉल, ग्रांऊड
  4. तैराकी :- स्वीमिंग ड्रेस, स्वीमिंग पुल
  5. तीरंदाज़ी :- धनुष, तीर
  6. कबड्डी :- खिलाड़ी, मैदान

6. पता लगाओ

(क) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदानों में क्या अंतर होता है ?

उत्तर :- क्रिकेट का हरा मैदान और मैदान का सेंटर होता है क्रिकेट पिच। खेलते समय सभी दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरे मैदान में फैले होते हैं। फुटबॉल में भी सभी खिलाडी साथ खेलते है यह हरी घास पर खेला जाता है, नेट होता है, दोनों तरह गोलकीपर होते हैं। हॉकी बर्फ रिंक पर खेला जाता है।

(ख) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने – कितने खिलाड़ी होते हैं ?

उत्तर :- क्रिकेट की 12 खिलाड़ियों की संख्या होती है जिसमें से 11 खेलते हैं। फुटबॉल में 11 खिलाड़ी होते हैं। हॉकी में 9 खिलाड़ी होते हैं।

(ग) हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ।

उत्तर :-  बैक-स्टिक, बुली, कैरी, सेंटर फारवर्ड, कॉर्नर, ड्रिबल, फ्लिक, फ्री-हिट, गोल लाइन, हाफवे लाइन, हैट-ट्रिक, ऑफ-साइड, रेड कार्ड, रोल-इन, स्कूप, शॉर्ट कॉर्नर, स्क्वेयर पास, स्टिक, स्ट्राइकिंग सर्कल, टैकल, टाई-ब्रेकर, जोनल मार्किंग।

7. तुम्हारी बात

(क) तुम्हें कौन-सा खेल पसंद है ? अपने किसी स्थानीय खेल के नियम, खिलाड़ियों की संख्या और सामान के बारे में बताओ।

उत्तर :-  छात्र इसका उत्तर स्वयं लिखें।

(ख) अपने जीवन की किसी ऐसी घटना के बारे में बताओ:-

जब तुम्हारी आँखों में आँसू आए हों।

उत्तर :- मेरा घर पेपर जिसकी मैं कई सालों से तैयारी कर रहा था और जिस दिन मेरे पेपर की तारीख आई मैं उस दिन देर से पहुंचा और पेपर नहीं दे पाया जिसकी वजह से मेरी आँखों में आंसू आ गए और मैं बहुत ज़्यादा रोया।

जब तुम अपना दुख-दर्द भूल गए हो।

उत्तर :- हमारा एक क्रिकेट का मैच आयोजित किया गया था। जिस दिन मैच होना था आते समय मेरा छोटा- सा एक एक्सीडेंट हो गया। हम सबने उस दिन फिर भी बहुत मेहनत की ताकि हम सब जीत सके। जगह अच्छी ना होने के कारण किसी न किसी को चोट लग ही रही थी। फिर भी सब जीतने की चाह मे मन लगाकर खेल रहे थे। अंत में हमने वह मैच जीता हमारी किसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सब अपना दुख – दर्द भूल गए थे।

8. खेल और सिनेमा

(क) खेलों पर बनी कुछ फ़िल्मों के बारे में पता लगाओ। उनमें से कुछ फ़िल्मों के नामों और उनमें दर्शाए गए खेलों के नामों को साथ मिलाकर एक सूची बनाओ। कक्षा में उन फ़िल्मों के बारे में बातचीत भी करो।

उत्तर:-  लगान :- क्रिकेट, चक दे इंडिया :- हॉकी, सुल्तान, दंगल :- कुश्ती, जो जीता वही सिकंदर :- साइकिल रेस।

9. जगह-जगह के खेल

कुछ खेल कुछ खास जगहों में ही खेले जा सकते हैं और कुछ खेल प्रचलन के कारण कुछ खास लोगों द्वारा ही खास स्थानों पर खेले जाते हैं। बताओ कि :-

(क) कौन-से खेल अंदर खेले जाते हैं ?

उत्तर :- हम अंदर लूडो, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, चैस, ताश, शतरंज खेल सकते हैं।

(ख) कौन-से खेल बाहर खेले जाते हैं ?

उत्तर :- हम बाहर खो – खो, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन खेल सकते हैं।

(ग) कौन-से खेल अकेले खेले जाते हैं ?

उत्तर :- रस्सी कूदना, मोबाइल या कम्प्यूटर गेम, तैरना, वीडियो गेम आदि।

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 9 एक खिलाड़ी की कुछ यादें प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत के लिए एनसीआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply