एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 16 बूढ़ी अम्मा की बात

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 16 बूढ़ी अम्मा की बात प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 16 बूढ़ी अम्मा की बात के लिए पूरा एनसीईआरटी समाधान दिया हुआ है। छात्र ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva को छात्रों की सहायता के लिए बनाया गया है। छात्र कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 16 बूढ़ी अम्मा की बात के प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 8 हिंदी दूर्वा पाठ 16 बूढ़ी अम्मा की बात के प्रश्न उत्तर नीचे देखें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 16 बूढ़ी अम्मा की बात

देखा गया है कि छात्र Class 8 Hindi Durva Solutions के लिए बाजार मिलनी वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से समाधान मुफ्त और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया है। साथ ही कक्षा 8 हिंदी दूर्वा भाग 3 अध्याय 16 बूढ़ी अम्मा की बात के प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रख कर भी बनाया गया है।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -3)
पाठ : 16 बूढ़ी अम्मा की बात

1. पाठ से

(क) लोककथा में गोमा बिना खेत जोते अपने बैलों को हाँककर घर की ओर क्यों चल पड़ा ?

उत्तर :- तीन साल से वर्षा बहुत कम हुई थी। न फसलें हुई थी न चारा। इस वर्ष भी आषाढ़ सूखा ही रह गया। वर्षा की कोई आस भी न थी। “खेत जोतकर क्या करूंगा ? ” गोमा ने एक लम्बी सांस छोड़ी और मन ही मन सोचा, बैलों को हाँकते हुए वापिस घर की ओर चल पड़ा।

(ख) गोमा को पेड़ के नीचे बैठा देखकर बूढ़ी अम्मा ने उससे क्या कहा ?

उत्तर :- गोमा को पेड़ के नीचे बैठा देखकर बूढ़ी अम्मा ने कहा, यह समय तो खेत में हल जोतने का है। लेकिन तुम यहां आराम कर रहें हो। क्या तुम बीमार हो या तुम्हारे बैल बीमार है ? गोमा बोला – “ नहीं अम्मा! तुम तो जानती हो तीन साल से वर्षा नहीं हुई , खेत जोतकर क्या करूं ?” बूढ़ी अम्मा बोली – “ देखो बेटा! वर्षा तुम्हारें में में नहीं है। यह तो प्रकृति निर्भर है। जब बादल बनेंगे तब वर्षा होगी। तुम्हारा काम है खेत जोतकर तैयार करना। तुम अपना काम समय पर करो। प्रकृति अपना काम अवश्य समय पर करेगी।

(ग) गोमा ने अपने खेतों को क्यों जोता ?

उत्तर :-  वैसे तो गोमा मन से निराश था, मगर बूढ़ी अम्मा की बातों से उसकी थोड़ी आशा बढ़ी। बूढ़ी अम्मा के कहने पर उसने पूरे उत्साह से खेत जोतना शुरू कर दिया।

2. क्या होता अगर

(क) गोमा खेतों को तैयार न करता ?

उत्तर :- अगर गोमा खेतों को तैयार न करता तो वर्षा होने से उसे कोई लाभ नहीं मिलता।

(ख) गोमा को बूढ़ी अम्मा नहीं मिलती ?

उत्तर :- अगर बूढ़ी अम्मा गोमा को नहीं मिलती तो वह सबकी बातें मानकर खेत नहीं जोतता।

(ग) बूढ़ी अम्मा की बात पर गोमा ध्यान न देता ?

उत्तर :- बूढ़ी अम्मा की बात पर यदि गोमा ध्यान न देता उसके खेत सूखे ही रह जाते और जब कभी भी वर्षा होती तो उसे बहुत पछतावा होता कि उसने बूढ़ी अम्मा की बात नहीं मानी।

(घ) इस साल भी वर्षा न होती ?

उत्तर :- अगर इस साल भी वर्षा न होती तो किसी को न तो अनाज मिलता, न खेती होती साथ में गोमा का मेहनत से विश्वास उठ जाता।

3. वर्षा कैसे हो!

(क) बूढी अम्मा ने वर्षा न होने के क्या कारण बताए ?

उत्तर :- बूढ़ी अम्मा ने कहा पेड़ों की कटाई लगातार बढ़ रही है। जब पेड़ ही नहीं होंगे तो वर्षा कहां से आएगी ? अगर पेड़ अधिक होते तो वर्षा भी अवश्य हो जाती। सारे जंगल से पेड़ों की कटाई जारी है। पेड़ नहीं होंगे तो हरियाली कहां से होगी ? हरियाली नहीं तो वर्षा भी नहीं।

(ख) क्या तुम बूढ़ी अम्मा की बात से सहमत हो ? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।

उत्तर :- हां, हम बूढ़ी अम्मा की बात से सहमत हैं। हमें पेड़ों को काटने की जगह अधिक मात्रा में पेड़ लगाने चाहिए जिससे वर्षा भी समय पर होगी, पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा।

4. गाँव और पशु

(क) “इस वर्षा भी आषाढ़ सूखा ही रहा।“

लोककथा से जाहिर होता है की गोमा के गाँव में तीन साल से वर्षा नहीं हुई थी। वर्षा न होने के कारण उनके गाँव के बैलों, खेतों और पेड़ो में क्या बदलाव आए होंगे ?

उत्तर:–  बैल कमज़ोर और दुबले,  खेत कठोर और पेड़ सूख गए होंगे।

(ख) “सवेरे – सवेरे अपने पशुओं की ये आवाज़ें सुनने के लिए उसके कान तरस गए थे।“ गोमा ने बहुत समय बाद अपने पशुओं की वे आवाजें सुनी थी। क्यों ?

उत्तर :- सवेरे – सवेरे जैसे ही बारिश का मौसम हुआ गाय रंभा रही थी, बकरियां मिमिया रही थी। गोमा के कान ये आवाज़ें सुनने को तरस गए थे।

5. सोचने की बात :-

 बूढ़ी अम्मा ने कहा, “वर्षा अवश्य होगी।“

(क) तुम्हारे विचार से बूढ़ी अम्मा ने गोमा से यह बात क्यों कही ?

उत्तर:-  बूढ़ी अम्मा ने यह बात हमारे विचार से अपने अनुभव और गोमा का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कही होगी।

(ख) क्या उन्हें मालूम था की इस साल वर्षा होगी ? या उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर केवल अंदाजा लगाया था ?

उत्तर :- उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर केवल अंदाजा लगाया था।

(ग) वर्षा और पेड़ो के संबंधों के बारे में सोचो। पांच-पांच बच्चों के समूह बनाकर इस बारे में बातचीत करो। फिर सबको अपने समूह के विचार बताओ।

उत्तर :- वर्षा और पेड़ का आपस में गहरा संबंध है। यदि वर्षा नहीं होगी तो पेड़ सूख जाएंगे, मुरझा जाएंगे जिससे पर्यावरण का संतुलन खराब हो जाएगा।

6. कैसा था गोमा

सही शब्दों पर गोला लगाओ :-

कामचोर, आलसी, मेहनती, भोला भाला, मूर्ख, समझदार, गरीब, अमीर, कमज़ोर, लगन का पक्का

अब अपने उत्तर का कारण नीचे लिखो

मेरे विचार से गोमा ……………  व्यक्ति था क्योंकि ……………………………………………………………….

……………………………………………………………….……………………………………………………………………..

……………………………………………………………….………………………………………………………………………

उत्तर :- मेरे विचार से गोमा मेहनती, भोला–भाला, समझदार, गरीब और लगन का पक्का था क्योंकि वह भोला था इसलिए लोगों की सुनकर मान लेता कि जब हर जगह सूखा पड़ा है तो खेत जोतकर क्या करोगें? लेकिन जब बूढ़ी अम्मा ने उसे समझाया तो अपनी समझदारी दिखाकर उसने पूरी मेहनत और लगन से खेतों को चार दिन में जोता।

7. डाँवाडोल

 “कई बार उसका मन डाँवाडोल भी हुआ।“

गोमा खेतों में काम करने जा रहा था। कई बार उसने घर लौट जाने की बात भी सोची। तुम्हारा मन भी ज़रूर कभी डाँवाडोल होता होगा ? ऐसा कब-कब होता है ? अपने ढंग से सोचकर इस सूची को पूरा करो।

(क) जब खूब नींद आ रही हो और दोस्त खेलने को बुलाने लगे।

(ख) ………………………………………

(ग) ………………………………………

(घ) ………………………………………

(ङ)………………………………………

उत्तर:-

(क) जब खूब नींद आ रही हो और दोस्त खेलने को बुलाने लगे।

(ख) जब कही घूमने जाना हो और परीक्षाएँ नजदीक हो।

(ग) जब खेलना हो और पांव में चोट लगी हो।

(घ) जब पढ़ाई करनी हो और नींद आ रही हो।

(ङ) जब शादी में कुछ खाना हो और पेट दर्द हो।

8. खेती

इस लोककथा में खेती से संबंधित अनेक शब्द आए हैं। उनकी सूची बनाओ। फिर उन्हें वर्णमाला के क्रम से लिखो।

उत्तर:-  किसान, खेती, गाय, जोड़ी बैल, फसलें,  धरती,  वर्षा, हल।

9. तुम्हारी लोककथा

यह मालवा (मध्यप्रदेश) की एक लोककथा है। तुम्हारे प्रांत की भाषा/बोली में भी कुछ लोककथाएँ होंगी जिसे लोग सुनते-सुनाते होंगे। उनमें से तुम अपनी पसंद की किसी लोक कथा को अपनी कॉपी में लिखो और अपने मित्रों को सुनाओं।

उत्तर :-  छात्र इस उत्तर स्वयं लिखने का प्रयास करें।

10. किसका काम

तुम गीत-गाने, किस्सा-कहानी को सुनने के अलावा फ़िल्में भी देखते होंगे। अब तुम पता करो कि:-

(क) लोकगीतों और लोककथाओं को कौन-कौन लोग बनाते और गाते हैं ?

(ख) क्या लोककथाओं पर भी नाटक या सिनेमा बना है? कुछ के नाम बताओ।

ऊपर के काम में तुम बड़ों से भी मदद ले सकते हो।

उत्तर:-  (क) लोकगीतों और लोककथाओं को गाँव के लोग बनाते और गाते हैं।

(ख) लोरिक-चंदा,  घुमाई, पहेली।

11. अपनी भाषा

नीचे लिखे वाक्यों को अपने ढंग से सार्थक रूप में तुम जिस तरह भी लिख सकते हो वैसे लिखो।

(क) उसने बादलों को जी भर निहारा।

उत्तर:- उसने बादलों को मन भर के देखा।

(ख) वर्षा की कोई आशा नहीं बँध रही थी।

उत्तर:-  वर्षा होने की कोई आस नहीं थी।

(ग) गोमा ने फिर हिम्मत बटोरी।

उत्तर :- गोमा ने फिर अपना आत्मविश्वास बढ़ाया।

(घ) उसने घर की राह पकड़ ली।

उत्तर:- उसने घर का रास्ता पकड़ा।

(ङ) वर्षा बरसाना तुम्हारे हाथ में नहीं है।

उत्तर :- वर्षा होना तुम्हारे बस में नहीं हैं।

12. बहुमूल्य सामान

खेती से प्राप्त होने वाले बहुमूल्य सामानों की सूची बनाओ और उस सूची में से जो सामान तुम्हारे प्रदेश की खेती से प्राप्त होता है उसका भी अलग से उल्लेख करो।

उत्तर:- खेती से हमें सभी खाद्य फसलें प्राप्त होती है। हमारे प्रदेश में खेती से चावल, फल, दाल, गेहूं, सब्जियाँ प्राप्त होते हैं।

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1गुड़िया (कविता)
2दो गौरैया (कहानी)
3चिट्ठियों में यूरोप (पत्र)
4ओस (कविता)
5नाटक में नाटक (कहानी)
6सागर यात्रा (यात्रा वृत्तांत)
7उठ किसान ओ (कविता)
8सस्ते का चक्कर (एकांकी)
9एक खिलाड़ी की कुछ यादें (संस्मरण)
10बस की सैर (कहानी)
11हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी – मारिया नेज्यैशी (भेंटवार्ता)
12आषाढ़ का पहला दिन (कविता)
13अन्याय के खिलाफ (कहानी) (आदिवासी स्वतंत्रता संघर्ष कथा)
14बच्चों के प्रिय श्री केशव शंकर पिल्लै (व्यक्तित्व)
15फर्श पर (कविता)
16बूढ़ी अम्मा की बात (लोककथा)
17वह सुबह कभी तो आएगी (निबंध)

हम आशा करते हैं कि छात्रों को ncert solutions for class 8 hindi durva chapter 16 बूढ़ी अम्मा की बात प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। हमारा उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिंदी वसंत भाग 3 के लिए एनसीआरटी समाधानयहां से देखें

Leave a Reply