एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान पाठ 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। इतिहास कक्षा 9 पाठ 5 Question Answer के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। कक्षा 9 इतिहास अध्याय 5 के प्रश्न उत्तर (class 9 history chapter 5 questions and answer) से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। हमने आपके लिए ncert solutions for class 9 history chapter 5 in hindi सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया है। कक्षा 9 इतिहास के लिए एनसीईआरटी समाधान (ncert solutions for history class 9) नीचे देखें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे

देखा गया है कि छात्र कक्षा 9 आधुनिक विश्व में चरवाहे के प्रश्न उत्तर के लिए बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन आप इस आर्टिकल के माध्यम से kaksha 9 itihas prashn uttar पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमने आपके लिए आसान भाषा में कक्षा 9 वीं इतिहास अध्याय 5 नोट्स (class 9 history chapter 5 notes in hindi) तैयार किए हैं। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 इतिहास अध्याय 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे (ncert solutions history chapter 5 class 9 in hindi) नीचे पढ़ें।

आधुनिक विश्व में चरवाहे
अध्याय 5

प्रश्न 1स्पष्ट कीजिए कि घुमंतु समुदायों को बार-बार एक जगह से दूसरी जगह क्यों जाना पड़ता है? इस निरंतर आवागमन से पर्यावरण को क्या लाभ हैं?

उत्तर – घुमंतू ऐसे लोग होते हैं जो किसी एक जगह टिक कर नहीं रहते बल्कि रोजी-रोटी के जुगाड़ में यहां से वहां घूमते रहते हैं। तो सबसे पहले यहां घुमंतू शब्द का मतलब घूमने वाले लोगों से है जो कि कहीं भी कभी भी एक जगह पर ज्यादा दिनों तक लगातार नहीं रुकते हैं या रुक कर नहीं टिकते हैं। ये अपने पूरे परिवार के साथ हो सकते हैं या फिर पूरे समुदाय के साथ कहने का तात्पर्य यह है कि ये अकेले नहीं होते बल्कि पूरे समूह में होते हैं। इनका एक जगह पर रुकना या रहना भी मौसम या उनकी आवश्यकता के अनुसार होता है। ये कहीं भी स्थाई रूप से निवास नहीं करते हैं। ये अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। कई बार लोग इन्हें घुमक्कड़, घुमंतू, बंजारे या अन्य नामों से भी पुकारते हैं। ये जगह-जगह निरंतर आते-जाते रहने के कारण ही घुमंतू कहलाते हैं।

इन्हें भिन्न -भिन्न देशों, राज्यों, प्रदेशों या इलाकों में विभिन्न नामों से जाना या पहचाना जाता है। कहीं घुमंतू, कहीं बंजारे, कहीं धंगर, कहीं गुज्जर, कहीं गड़रिए, कहीं बकरवाल, कहीं मासाई, कहीं सोमाली आदि अनेक नामों से जाना पहचाना जाता है। आज घुमक्कड़ जातियों को हम अनेक स्थानों पर रहते या जीवन यापन करते हुए देख सकते हैं। कुछ सदी पूर्व तक इनका मुख्य पेशा पशु पालन ही हुआ करता था। जैसे जैसे समय बीतता गया औपनिवेशिक काल का आरंभ हुआ वैसे वैसे इनके पेशे वा जीवन यापन के तरीके में भी बदलाव आता गया।

समय के साथ ये अपने आप में परिवर्तन करते रहते हैं। पहले ये पूरी तरह से पशुओं तथा प्रकृति पर ही निर्भर रहते थे। परंतु अब समय के साथ साथ इनके जीवन यापन के तरीके में भी बदलाव आया है। पहले इनका पशुपालन ही मुख्य पेशा होने के कारण पशुओं पर ही पूरी निर्भरता होती थी जिसके कारण पशुओं के भोजन के लिए इन्हें एक जगह से दूसरी जगह पर जाना ही पड़ता था। खेती ये नाम मात्र की ही करते थे।खेती किसानी में इनकी रुचि नहीं होती थी। क्योंकि उसके लिए एक जगह पर स्थाई रूप से निवास करना पड़ता था। क्योंकि फसल उगाने के लिए नियमित देखभाल की जरूरत होती थी और ये पशुओं की वजह से बहुत दिन तक एक स्थान पर रुक नहीं सकते थे।

देश के कई हिस्सों में हम घुमंतू चरवाहों को आपने जानवरों के साथ आते जाते देख सकते हैं।19वीं सदी में चरवाहे चारागाह की खोज में बहुत दूर-दूर तक चले जाते थे। जब एक जगह के चारागाह सूख जाते थे। तो वे अपने रेवड़ लेकर किसी और जगह चले जाते थे। ताकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी और उनके पशुओं के लिए चारा मिल सके।

घुमंतु समुदाय के निरंतर आवागमन से पर्यावरण को लाभ – एक चारागाह की हरियाली खत्म हो जाती थी या इस्तेमाल काबिल नहीं रह जाती थी। तो वह किसी और चरागाह की तरफ चले जाते थे। इस आवाजाही से चारागाह जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से भी बच जाते थे और उन्हें दोबारा हरियाली वह जिंदगी भी लौट आती थी।

👉हरियाली के कारण मवेशियों का पेट भी भर जाता था उन्हें सेहतमंद खुराक भी मिल जाती थी।

👉 खरीफ की कटाई के बाद खेतों में बची रह गई डंठलो को खाते थे और उनके गोबर से खेतों को खाद मिल जाती थी।

👉 खेत जोतने का भी काम करते थे।

👉 खेतों को उपजाऊ बनाने का भी काम करते थे।

👉 व्यापार और यातायात संबंधी काम भी करने का मौका मिल जाता था

प्रश्न 2इस बारे में चर्चा कीजिए कि औपनिवेशिक ने निम्नलिखित कानून क्यों बनाएं? यह भी बताइए कि इन कानूनों से चरवाहों के जीवन पर क्या असर पड़ा:

  1. परती भूमि नियमावली
  2. वन अधिनियम
  3. अपराधी जनजाति अधिनियम
  4. चराई कर

उत्तर – 1) परती भूमि नियमावली – 19वी शताब्दी के मध्य से देश के विभिन्न भागों में परती भूमि विकास के लिए नियम बनाए जाने लगे। इन कायदे-कानूनों के जरिए सरकार गैर-खेतिहर जमीन को अपने कब्जे में लेकर कुछ खास लोगों को सौंपने लगी। लोगों को कई तरह की रियायतें दी गई और इस जमीन को खेती के लायक बनाने और उस पर खेती करने के लिए जमकर बढ़ावा दिया गया। ऐसे कुछ लोगों को गांव का मुखिया बना दिया गया। इस तरह कब्जे में ली गई ज्यादातर जमीन चरागाहों की थी जिनका चरवाहे नियमित रूप से इस्तेमाल किया करते थे।

2) वन अधिनियम – 19वीं सदी के मध्य तक आते-आते देश के विभिन्न प्रांतों में वन अधिनियम भी पारित किए जाने लगे थे। कानूनों की आड़ में सरकार ने ऐसे कई जंगलों को आरक्षित वन घोषित कर दिया जहां देवदास या सागवन जैसी कीमती लकड़ी पैदा होती थी। इन जंगलों में चरवाहों के घुसने पर पाबंदी लगा दी गई। वन अधिनियम ने चरवाहों की जिंदगी बदल डाली अब उन्हें उन जंगलों में जाने से रोक दिया गया। जो पहले मवेशियों के लिए बहुमूल्य चारे का स्रोत थे। जिन क्षेत्रों में उन्हें प्रवेश की छूट दी गई वहां भी उन पर कड़ी नजर रखी जाती थी।

जंगलों में दाखिल होने के लिए उन्हें परमिट लेना पड़ता था।जंगल में उनके प्रवेश और वापसी की तारीख पहले से तय होती थी। और वह जंगल में बहुत कम ही दिन बिता सकते थे। अब चरवाहे किसी जंगल में ज्यादा समय तक नहीं रह सकते थे। भले ही वहां चारा कितना भी हो घास कितनी भी क्यों ना हो। अब उनकी जिंदगी वन विभाग द्वारा जारी किए गए ग्रामीणों के अधीन की समय सीमा का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगा दिया जाता था।

3) अपराधी जनजाति अधिनियम – अंग्रेज अफसर घुमंतू किस्म के लोगों को शक की नजर से देखते थे। वे गांव- गांव जाकर अपनी चीजें बेचने वाले कारीगरों व व्यापारियों और अपने रेवड के लिए हर साल नए – नए चारगाहों की तलाश में रहने वाले हर मौसम में अपनी रिहाइश बदल लेने वाले चरवाहों पर यकीन नहीं कर पाते थे। वे चाहते थे कि ग्रामीण जनता गांव में रहे, उनकी सियासी और खेतों पर उनके अधिकार तय हों।

इस तरह की आबादी की पहचान करना और उसको नियंत्रित करना ज्यादा आसान था जो एक जगह टिक कर रहते हो। ऐसे लोगों को शांति प्रिय और कानून का पालन करने वाला माना जाता था। घुमंतूओ को अपराधी माना जाता था।1871 में औपनिवेशिक सरकार ने अपराधी जनजाति अधिनियम पारित किया। इस कानून के तहत दस्तकारों, व्यापारियों और चरवाहों के बहुत सारे समुदायों को अपराधी समुदायों की सूची रख दिया गया उन्हें कुदरती और जन्मजात अपराधी घोषित कर दिया गया।

4) चराई कर – अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अंग्रेजों ने लगान वसूलने का हर संभव रास्ता अपनाया। उन्होंने जमीन नहरों के पानी, नमक, खरीद – फरोख्त की चीजों और यहां तक कि मवेशियों पर भी टैक्स वसूलने का ऐलान कर दिया। चरवाहों से चारागाहो में चरने वाले एक – एक जानवर पर टैक्स वसूल किया जाने। देश के ज्यादातर चरवाहों इलाकों में 19वीं सदी के मध्य से ही चरवाही टैक्स लागू कर दिया गया था। प्रति मवेशी टैक्स की दर तेजी से बढ़ती चली गई।

प्रश्न 3 मासाई समुदाय के चरागाह उससे क्यों छीन गए? कारण बताएं।

उत्तर – औपनिवेशिक शासन के दौरान चरवाहों की जिंदगी में गहरे बदलाव आए। उनके चरागाह सिमट गए, उधर आने – जाने पर बदीशे लगने लगी। मासाई समुदाय चरागाहों का 60% भाग खो दिया। चरवाहों को एक स्थान पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। विशेष परमिट के बिना उन्हें कहीं भी आने-जाने की अनुमति नहीं थी। औपनिवेशिक कार ने स्थानीय किसान लोगों को खेती के लिए प्रोत्साहित किया जिसके कारण मासाई लोगों की चरागाहे खेत खत्म हो गई।

1885 में ब्रिटिश कीनिया और जर्मन के बीच एक अंतरराष्ट्रीय सीमा खींचकर मासाई लैंड के दो बराबर – बराबर टुकड़े कर दिए गए। बाद के सालों में सरकार ने गोरों को बसने के लिए बेहतरीन चरागाहो को अपने कब्जे में ले लिया। बहुत सारे चरागाह को शिकारगाह बना दिया गया। कीनिया में मासाई, मारा व सामबुरू नेशनल पार्क और ताजिया में सेरेगेटी पार्क जैसी शिकारगाह इसी तरह अस्तित्व में आए थे। इन आरक्षित जंगलों में चरवाहों का आना मना था। इन इलाकों में ना तो वह शिकार कर सकते थे और ना अपने जानवरों को चरा सकते थे। 14,760 किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्रफल मसाईयो के चरगाहों गांव पर कब्जा करके बनाया गया था।

प्रश्न 4 – आधुनिक विश्व ने भारत और पूर्वी अफ्रीकी चरवाहा समुदायों में जीवन में जिन परिवर्तनों को जन्म दिया उनमें कई समानताएं थी।ऐसे दो परिवर्तनों के बारे में लिखिए जो भारतीय चरवाहों और मासाई गड़रियों दोनों के बीच सामान्य रूप से मौजूद थे।

उत्तर – भारत और अफ्रीका दोनों ने ही जंगलों को यूरोपीय शासकों के द्वारा आरक्षित कर दिया। चरवाहों को जंगलों में जाने की अनुमति नहीं थी। उन्हें जंगलों को आरक्षित किया गया जहां पर खानाबदोश चरागाह अधिक थे। भारत और पूर्वी अफ्रीका के चरवाहा समुदाय के लोग घुमंतू थे। इसलिए औपनिवेशिक शासन के लोग उन्हें संदेह की नजर से देखते थे। यही कारण उनके पतन का हिस्सा बना। दोनों स्थानों के चरवाहा समुदाय अपनी जगह इसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि वहां पर खेती को अधिक महत्व दिया जाने लगा था। चरागाहों के पतन और चरवाहों के लिए समस्या का कारण बना। अफ्रीका में भी मासाई लोगों के द्वारा चारागाहे से जगह छीन ली गई। खेतों को बढ़ाने के लिए उन्हें स्थानीय किसानों समुदायों के रूप में बदल दिया गया।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। कक्षा 9 आधुनिक विश्व में चरवाहे के प्रश्न उत्तर (class 9 history chapter 5 questions answer) के माध्यम से अपने आधुनिक विश्व में चरवाहे के नोट्स (aadhunik vishwa me charwahe notes in hindi) भी तैयार कर लिए होंगे। हमें अपना बहुमूल्य कमेंट जरूर करें। इसके अलावा आप कक्षा 9 के अन्य विषयों के एनसीईआरटी समाधान यहां से देख सकते हैं। साथ ही कक्षा 9 हिंदी विषय की एनसीईआरटी पुस्तक भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान के भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र के प्रश्न उत्तरयहां से देखें

Leave a Reply