Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 5वीं (RBSE 5th Class Admit Card 2024)

Photo of author
Navya Aggarwal

राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 5 (Rajasthan Board Admit Card 2024 Class 5)- भारत के सभी राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। छात्रों में इन परीक्षाओं को लेकर उत्साह के साथ साथ चिंता भी बनी हुई है। छात्रों को परीक्षाओं से पहले ही पढ़ाई के साथ-साथ अन्य बातों पर भी विशेष ध्यान देना होता है, जैसे परीक्षाओं में उनके लिए किस प्रकार की चीज़ें लेकर जाना अनिवार्य है, और क्या नहीं। छात्रों को परीक्षों से पहले ही एडमिट कार्ड स्कूल के द्वारा उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों का होना भी छात्रों के लिए अनिवार्य है, जिससे उन्हें परीक्षाओं के दिनों में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board Admit Card 2024 Class 5th)

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के एडमिट कार्ड जल्द ही कक्षाओं के अध्यापकों द्वारा छात्रों को दिए जाएंगे। छात्रों को परीक्षाओं में जाने से पहले ही इन एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारियों को देखना होगा। यदि वे किसी भी तरह की त्रुटि एडमिट कार्ड पर पाते हैं, तो वे सीधे अपनी कक्षाओं के अध्यापकों से संपर्क कर सकते हैं। 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होंगी और छात्रों को अपनी परीक्षाओं से पहले ही उनके एडमिट कार्ड प्रदान कर दिए जाएंगे। छात्रों को आगे इस लेख में पता चलेगा की उनके एडमिट कार्ड पर किस तरह की जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी लेख में ही आप जान सकेंगे कि स्कूल किस तरह से छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest Updates- राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं एडमिट कार्ड 2024 (RBSE 5th Class Admit Card 2024) जल्द जारी होंगे।

कार्यक्रमतिथि
एडमिट कार्डअप्रैल 2024
परीक्षा15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 तक

एडमिट कार्ड लिंक

आरबीएसई बोर्ड कक्षा 5 एडमिट कार्ड 2024यहाँ पर जारी होंगे

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

छात्रों को स्कूल की ओर से ही एडमिट कार्ड परीक्षाओं के पूर्व उपलब्ध करवा दिया जाएगा। स्कूल प्रशासन को ही आधिकारिक वेबसाइट से छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे और छात्रों को प्रदान करने होंगे, जिसकी पूर्ण प्रक्रिया नीचे बिंदुओं में बताई जा रही है।

स्टेप 1- छात्रों के लिए एडमिट कार्ड निकालने के लिए स्कूल को पहले इस लेख में दिए जा रहे लिंक पर क्लिक करना होगा या वे डायरेक्ट वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

स्टेप 2- वेबसाइट पर जाते ही आपको सामने ही कॉलम में ”आरबीएसई 5वीं एडमिट कार्ड 2024” लिखा दिखेगा, जिसपर क्लिक करके आप लॉगिन पेज पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे।

स्टेप 3- लॉगिन पेज पर आने के बाद आपको अपनी लॉगिन डीटेल्स भरनी होंगी।

स्टेप 4- लॉगिन डिटेल्स को सही भरने के बाद आपको नीचे कैप्चा भरना होगा, और सबमिट पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5- सबमिट पर क्लिक करते ही आपके सामने छात्रों के एडमिट कार्ड आ जाएंगे, जिन्हें आपको डाउनलोड कर प्रिन्ट आउट निकालना होगा, और छात्रों को देना होगा।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 एडमिट कार्ड 2024 पर जानकारी

छात्रों की एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियाँ महत्त्वपूर्ण होती हैं। इससे छात्र अपनी परीक्षाओं में रोल नंबर और अन्य कई जरूरी जानकारियाँ बिना गलती किए भर सकते हैं। नीचे एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराई जाने वाली सारी जानकारियों की लिस्ट बनाकर दी गई है, जिससे छात्रों के लिए परीक्षाओं में एडमिट कार्ड के महत्त्व को समझने में आसानी होगी।

  • छात्र का नाम
  • छात्र का फोटो
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विद्यालय का नाम
  • जिला
  • परीक्षा का नाम/कोड
  • परीक्षा तिथि के साथ विषय
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा के लिए निर्देश

राजस्थान बोर्ड क्या है?

राजस्थान बोर्ड की स्थापना 1957 में छात्रों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए की गई। इसे RBSE यानी (राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) के नाम से भी जाना जाता है। जिस तरह भारत के अन्य राज्यों में भी छात्रों की शिक्षा दीक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए बोर्ड की स्थापना की गई है, उसी तरह से राजस्थान में भी राजस्थान बोर्ड की स्थापना की गई है। राजस्थान बोर्ड का मुख्यालय राजस्थान के अजमेर में है। इस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से सभी सूचनाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाता है, जिसमें एडमिट कार्ड जारी होने से लेकर, परीक्षाओं के परिणामों तक की जानकारियाँ भी शामिल हैं।

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in | rajshaladarpan.nic.in

राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 के मुख्य पेज पर जाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply