Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 8वीं (RBSE 8th Class Admit Card 2024)

Photo of author
Navya Aggarwal

राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 8 (Rajasthan Board Admit Card 2024 Class 8)- छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी राज्यों में तैयारियां कर ली गई हैं। इसी तरह राजस्थान बोर्ड में भी छात्रों की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपनी परीक्षाओं के लिए अभी काफी उत्साहित भी हैं, और कुछ छात्रों में डर का माहौल भी बना हुआ है। छात्रों को एडमिट कार्ड प्राप्त करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए परीक्षा पॉइंट के इस पेज पर छात्र सारी जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि RBSE 5th Board Admit Card 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी समय जारी कर दिए जाएंगे।

राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 (Rajasthan Board Admit Card 2024 Class 8th)

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होने वाली हैं, जो 4 अप्रैल तक चलेंगी। छात्रों के लिए परीक्षाओं से पूर्व एडमिट कार्ड होना उनके लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसके आधार पर ही छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिल सकता है। छात्र जल्द ही अपना एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। अब परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं, और छात्रों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षाओं में लेकर जाना अनिवार्य होता है। आगे इस लेख में आप जानेंगे कि आपकी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके लिए छात्रों को इस लेख का अंत तक पढ़ना होगा।

Latest Updates- राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं एडमिट कार्ड 2024 (RBSE 8th Class Admit Card 2024) जल्द जारी होंगे।

कार्यक्रम तिथि
एडमिट कार्डमार्च 2024
परीक्षा28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक

एडमिट कार्ड लिंक

आरबीएसई बोर्ड कक्षा 8 एडमिट कार्ड 2024यहाँ पर जारी होंगे

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

स्कूल प्रशासन द्वारा ही छात्रों को एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल को आधिकारिक वेबसाइट से नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे।

स्टेप 1- सबसे पहले आपको इस लेख में दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा, या फिर आप डायरेक्ट वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

स्टेप 2- वेबसाइट पर जाते ही आपको न्यूज अपडेट का कॉलम दिखेगा, इसमें आपको ”आरबीएसई 8वीं एडमिट कार्ड 2024” पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अब आप लॉगिन पेज पर आ जाएंगे।

स्टेप 4- अब यहाँ स्कूल को दी गई लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी, इसके बाद आपको केप्चा भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5- इसके बाद आपके सामने सभी 8वीं कक्षा के छात्रों के एडमिट कार्ड पीडीएफ रूप में आ जाएंगे। आपको छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उनका प्रिन्ट आउट निकालना होगा।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 एडमिट कार्ड 2024 पर जानकारी

परीक्षाओं में छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना बेहद आवश्यक है, इससे छात्रों को परीक्षा में अपनी जानकारियाँ भरने में काफी सहायता होती है। नीचे आप जानेंगे कि छात्रों के एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी। छात्रों के लिए परीक्षा भवन में अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। यदि स्कूल द्वारा प्रदान किए गए एडमिट कार्ड में वे किसी भी तरह की गलती या कमी पाते हैं, तो इसके लिए उन्हें अपने कक्षा अध्यापक से संपर्क करना होगा।

  • छात्र का नाम
  • छात्र का फोटो
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विद्यालय का नाम
  • जिला
  • परीक्षा का नाम/कोड
  • परीक्षा तिथि के साथ विषय
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा के लिए निर्देश

राजस्थान बोर्ड क्या है?

आरबीएसई (राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) जिसे BSER के नाम से भी जाना जाता है। भारत के अन्य राज्यों की तरह ही राजस्थान में भी माध्यमिक शिक्षा के लिए बोर्ड बनाया गया है, जिसमें स्कूली शिक्षा के लिए छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इस बोर्ड की स्थापना वर्ष 1957 में हुई थी। आज के समय में यह छात्रों को ताजा जानकारियाँ ऑनलाइन माध्यम से ही प्रदान करता है, जिसमें छात्रों को परीक्षाओं के परिणाम, परीक्षाओं की तिथियां, एडमिट कार्ड आदि कई जानकारियाँ ऑनलाइन ही मिल जाती हैं।

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in | rajshaladarpan.nic.in

राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 के मुख्य पेज पर जाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply