राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग (Rajasthan ITI Counselling)- डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE) द्वारा राजस्थान आईटीआई एडमिशन के लिए काउंसलिंग राउंड का आयोजन करवाया जाता है। राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Rajasthan ITI Counselling 2023) में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट dte.rajasthan.gov.in पर जाकर करना होगा। राजस्थान आईटीआई 2023 काउंसलिंग (Rajasthan ITI 2023 Counselling) की अधिक जानकारी नीचे से पढ़ें।
न्यू अपडेट
राजस्थान आईटीआई 2023 एडमिशन के लिए अपना आवंटन जानें।
राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Rajasthan ITI Counselling 2023)
उम्मीदवारों के लिए राजस्थान आईटीआई ऑनलाइन काउंसलिंग राउंड 2023 में भाग लेना अनिवार्य है। काउंसलिंग सेशन में उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज का चयन कर सकेंगे। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपने साथ ले जाने होंगे। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों के पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ऑरिजनल कॉपी होना आवश्यक है। राजस्थान आईटीआई 2023 काउंसलिंग तीन या चार राउंड में होगी। राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग प्रक्रिया 2023 में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, एडमिशन फीस जमा करना, डॉक्यूमेंटेशन आदि चीजें शामिल होंगी।
राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग 2023 जरूरी तारीखें
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से राजस्थान आईटीआई 2023 ऑनलाइन काउंसलिंग की जरूरी तारीखें देखें।
राजस्थान आईटीआई 2023 कार्यक्रम | महत्त्वपूर्ण तारीखें |
आवेदन पत्र जमा करने की पहली तारीख | 15 मई 2023 |
आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख | 10 जुलाई 2023 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | 17 जुलाई 2023 |
दस्तावेज के साथ रिपोर्ट करने की तारीख | 25 से 31 जुलाई 2023 |
इंटरनल स्लाईडिंग की तारीख | 11 अगस्त 2023 |
नियमित कक्षाएं प्रारम्भ होने की तारीख | 25 सितंबर 2023 |
काउंसलिंग लिंक
राजस्थान आईटीआई 2023 काउंसलिंग के लिए | यहाँ क्लिक करें |
राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग 2023 (Rajasthan ITI Counselling 2023) रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद होम पेज पर मौजूद काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
- अब सभी जानकारी जैसे काउंसलिंग का नाम, उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, केटेगरी, पासवर्ड, आईडी प्रूफ आदि दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको बैंक चालान और बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से काउंसलिंग फीस का भुगतान करना होगा।
राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
राजस्थान आईटीआई काउंसलिंग 2023 में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे, जैसे-
- मेरिट लिस्ट की कॉपी
- बैंक चालान
- आईडी प्रूफ
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
राजस्थान आईटीआई 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग प्रोसेस में निम्नलिखित स्टेप्स शामिल हैं, जैसे-
- रजिस्ट्रेशन
- चॉइस फिलिंग
- सीट अलॉटमेंट
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- इंटरनल स्लाईडिंग
- एडमिशन फीस
राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2023
उम्मीदवारों को बता दें कि राजस्थान आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में एडमिशन मेरिट लिस्ट के आधार पर दिया जाएगा। सीट अलॉटमेंट के समय मेरिट लिस्ट में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। सीट अलॉटमेंट के बाद उम्मीदवारों को अपने एडमिशन के लिए अपने आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख से पहले एडमिशन फीस जमा करनी होगी और सभी औपचारिकताओं को भी पूरा करना होगा, तभी उम्मीदवारों का एडमिशन पूरा माना जाएगा।
राजस्थान आईटीआई रिजर्वेशन 2023
उम्मीदवार नीचे से राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2023 के लिए आरक्षण मानदंड की जांच कर सकते हैं।
केटेगरी | रिजर्वेशन |
एससी | 16% |
एसटी | 12% |
ओबीसी, एनसीएल | 21% |
अन्य पिछड़ा वर्ग, एनसीएल | 5% |
ईडब्ल्यूएस | 10% |
आधिकारिक वेबसाइट- www.dte.rajasthan.gov.in | livelihoods.rajasthan.gov.in
राजस्थान आईटीआई 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहां क्लिक करें |