राजस्थान पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट 2023 (जारी) {इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग} (Rajasthan Polytechnic Merit List 2023)

Photo of author
PP Team

राजस्थान पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट (Rajasthan Polytechnic Merit List)- डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE) द्वारा राजस्थान पॉलिटेक्निक एडमिशन रिजल्ट (Rajasthan Polytechnic Admission Result) ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को बता दें कि रिजल्ट की घोषणा मेरिट लिस्ट के रूप में की जाती है। राजस्थान पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट 2023 (Rajasthan Polytechnic Merit List 2023) ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट dte.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान पॉलिटेक्निक 2023 मेरिट लिस्ट (Rajasthan Polytechnic 2023 Merit List) उम्मीदवार के योग्यता अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट की अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।

न्यू अपडेट

राजस्थान पॉलिटेक्निक 2023 (इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग) के लिए मेरिट लिस्ट जारी।

नीचे दिए हुए लिंक से देखे मेरिट लिस्ट।

राजस्थान पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट 2023 (Rajasthan Polytechnic Merit List 2023)

उम्मीदवार parikshapoint.com के इस पेज से भी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि बतानी होगी। डीटीई द्वारा इंजीनियरिंग, नॉन इंजीनियरिंग और लेट्रल एंट्री कोर्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न निजी और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें प्रदान की जाएंगी। राजस्थान पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन 2023 फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

राजस्थान पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट 2023 जरूरी तारीखें

राजस्थान पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट 2023 से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।

लेट्रल एंट्री कोर्स

राजस्थान पॉलिटेक्निक 2023 मेरिट लिस्ट जरूरी तारीख
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख 06 जुलाई 2023
मेरिट लिस्ट में संसोधन के लिए दस्तावेज अपलोड करने की तारीख 06 से 10 जुलाई 2023 तक
फाइनल मेरिट लिस्ट की तारीख 12 जुलाई 2023
सीट आवंटन की तारीख 14 व 17 जुलाई 2023
निर्धारित केंद्र पर दस्तावेज के साथ रिपोटिंग की तारीख 18 से 22 जुलाई 2023 तक

नॉन इंजीनियरिंग कोर्स

राजस्थान पॉलिटेक्निक 2023 मेरिट लिस्ट जरूरी तारीख
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख 04 अगस्त 2023
मेरिट लिस्ट में संसोधन के लिए दस्तावेज अपलोड करने की तारीख 04-06 अगस्त 2023
फाइनल मेरिट लिस्ट की तारीख 08 अगस्त 2023
सीट आवंटन की तारीख 10 अगस्त 2023
निर्धारित केंद्र पर दस्तावेज के साथ रिपोटिंग की तारीख 11-17 अगस्त 2023

इंजीनियरिंग कोर्स

राजस्थान पॉलिटेक्निक 2023 मेरिट लिस्टजरूरी तारीख
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख 04 अगस्त 2023
मेरिट लिस्ट में संसोधन के लिए दस्तावेज अपलोड करने की तारीख 04-06 अगस्त 2023
फाइनल मेरिट लिस्ट की तारीख 07 अगस्त 2023
सीट आवंटन की तारीख 10 अगस्त 2023
निर्धारित केंद्र पर दस्तावेज के साथ रिपोटिंग की तारीख 11-17 अगस्त 2023

मेरिट लिस्ट लिंक

राजस्थान पॉलिटेक्निक 2023 मेरिट लिस्ट यहां से देखें

राजस्थान पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट 2023 कैसे देखें?

मेरिट लिस्ट ऑनलाइन जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट देखने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको डीटीई राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे मेरिट लिस्ट के लिकं पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको मांगी गई जरूरी जानकारी, जैसे- एप्लीकेशन आईडी और जन्मतिथि बतानी होगी।
  • सभी जानकारी सही होने पर मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी और आप मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।

राजस्थान पॉलिटेक्निक सीट अलॉटमेंट 2023

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें पॉलिटेक्निक 2023 एडमिशन के लिए बुलाया जाएगा। एडमिशन प्रोसेस में उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिशन फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जानें होंगे। राजस्थान पॉलिटेक्निक 2023 मेरिट लिस्ट की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को उन्हें आवंटित सीटों की पुष्टि करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। राजस्थान पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

राजस्थान पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कोर्स 2023

सिविलसिविल कंस्ट्रक्शन
आर्किटेक्टरमैकेनिकल
मैकेनिकल ऑटोमोबाइलमैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग
मैकेनिकल प्रोडक्शनइलेक्ट्रिकल
इलेक्ट्रॉनिक्सइलेक्ट्रॉनिक्स फाइबर ऑप्टिक्स
इंस्ट्रूमेंटेशनकंप्यूटर साइंस
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजीकेमिकल
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजीप्लास्टिक टेक्नोलॉजी
पेट्रोलियम इंजीनियरिंगहोटल मैनेजमेंट एन्ड केटरिंग टेक्नोलॉजीफैशन डिजाइनिंग

राजस्थान पॉलिटेक्निक नॉन इंजीनियरिंग कोर्स 2023

  • टेक्सटाईल डिजाइनिंग
  • कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग
  • ड्रेस मेकिंग
  • कॉमर्शियल आर्ट
  • इंटीरियर डेकोरेशन
  • मॉडर्न आफिस मैनेजमेंट
  • ब्यूटी कल्चर

राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री कोर्स 2023

सिविलसिविल कंस्ट्रक्शन
आर्किटेक्टरमैकेनिकल
मैकेनिकल ऑटोमोबाइलमैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग
मैकेनिकल प्रोडक्शनइलेक्ट्रिकल
इलेक्ट्रॉनिक्सइलेक्ट्रॉनिक्स फाइबर ऑप्टिक्स
इंस्ट्रूमेंटेशनकंप्यूटर साइंस
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजीकेमिकल
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजीप्लास्टिक टेक्नोलॉजी
पेट्रोलियम इंजीनियरिंगहोटल मैनेजमेंट एन्ड केटरिंग टेक्नोलॉजीफैशन डिजाइनिंग

राजस्थान पॉलिटेक्निक एडमिशन फीस 2023

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से अनुमानित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा लेट्रल एंट्री एडमिशन 2023 फीस देख सकते हैं।

कोर्सफीस
लेट्रल एंट्रीरु 38,300/-
इंजीनियरिंगरु 38,300/-
नॉन इंजीनियरिंगरु 35,500/-

राजस्थान पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट- dte.rajasthan.gov.in

राजस्थान पॉलिटेक्निक 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply