गर्मी की छुट्टी पर निबंध (Summer vacation Essay in Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga
Last Updated on

बचपन में एक चीज थी जिसका हम सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता था। वह चीज हर एक बच्चे को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। यह शानदार चीज छुट्टी के नाम से जानी जाती है। बचपन में, मैं अपनी छुट्टियों को लेकर बेसब्री से इंतजार करती थी। मुझे लगता था कि कब स्कूल की छुट्टियां होगी और कब मैं अपने परिवार के साथ भ्रमण के लिए जाऊँगी। गर्मी की छुट्टियों में हमारा एक नियम था कि हम एक जगह निश्चित करके वहां घूमने जरूर जाते। अब जब मैं बड़ी हो गई हूँ तो मुझे पुराने दिन याद आते हैं।

जो बच्चे स्कूल जाते हैं उन्हें यह पता होता है कि छुट्टियों का असली सुकून क्या हो सकता है। वह छुट्टियों का असली मतलब समझते हैं। कितना ज्यादा परेशान हो जाते हैं वह बच्चे जब वह स्कूल की परीक्षाओं से होकर गुज़रते हैं। उन्हें भी पूरी साल भर की पढ़ाई के बाद एक लंबे ब्रेक की जरूरत होती है। बच्चे साल भर की पढ़ाई और अन्य स्कूल की गतिविधियों के चलते एकदम थक जाते हैं।

इसी के चलते ही गर्मी की छुट्टियां बोरियत और आलस्य को दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीका होता है। गर्मी की छुट्टियां बच्चों में खुशी के स्तर को बढ़ाती है। वह समय उनके लिए बेहद ही खास होता है। उनको दो महीने तक स्कूल के होमवर्क और पढ़ाई से छुटकारा मिल जाता है। वह इस समय काल में काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करते हैं। तो आज का हमारा विषय काफी रोचक है। यह गर्मी की छुट्टियों पर आधारित है।

प्रस्तावना

इस साल की गर्मी की छुट्टियां बहुत ही शानदार रही। इस साल की छुट्टियां कुछ खास भी थी। दरअसल इस साल मेरा भाई इतनी लंबी छुट्टियां लेकर घर जो आया था। क्योंकि इतने सालों से हम भाई बहन घर वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत नहीं कर पा रहे थे। पिछले साल मेरा भाई अपने दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने चला गया था। और उससे भी एक साल पहले वह कॉलेज के कुछ काम के चलते ज्यादा दिन तक हमारे पास नहीं रुक पाया था।

लेकिन इस साल उसने यह तय कर रखा था कि इस साल वह पूरे दो महीने हमारे साथ बिताएगा। हम सभी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस साल की गर्मी की छुट्टियां उसने हमारे साथ बिताई। गर्मी की छुट्टियां कितनी अच्छी होती है ना जो हमें अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका देती है। यह छुट्टियां हमें अपने से मिलने का मौका भी देती है।

बच्चे गर्मी की छुट्टियां कैसे बिताएं?

गर्मी की छुट्टियां सबके लिए बेहद खास होती है। वह सभी को कुछ नया करने का मौका देती है। गर्मी की छुट्टियों को खास बनाने के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको इस निबंध के जरिए बताते हैं कि आप अपनी गर्मी की छुट्टियां कैसे सफल बना सकते हैं।

(1) कहीं दूर घूमने निकल जाएं- जब हमारी छुट्टियां होती है तो हम सोचने लग जाते हैं कि इस बार हम छुट्टियों में क्या अलग करेंगे। हम एक से बढ़कर एक शानदार योजनाएं बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घूमना यानि कि भ्रमण करना अपने आप में एक शानदार चीज है। आप इस समय अपने शहर का अच्छे से भ्रमण कर सकते हैं। अगर शहर के भ्रमण का मन नहीं है तो इस दिन आप देश के विभिन्न राज्यों में से किसी एक राज्य के भ्रमण की योजना बना सकते हैं।

(2) कोई नई लैंग्वेज सीखें- एक नई लैंग्वेज सीखना बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव चीज हो सकती है। आज तो समय की यह मांग है कि हम अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही कोई नई भाषा का भी ज्ञान दे। आजकल बहुत सी ऐसी भाषाएँ हैं जो प्रचलन में है। जब आप कोई नई भाषा सीखते हैं तो आपका आत्मविश्वास अंदर से जग जाता है। नई भाषा कोई भी हो सकती है जैसे कि पुर्तगाली, स्पैनिश, फ्रेंच, जर्मन आदि।

(3) कोई ऑनलाइन कोर्स करें- ऑनलाइन कोर्स करना आज के जमाने में बहुत ही महत्त्वपूर्ण हो गया है। ऑनलाइन कोर्स करने से आपके दिमाग का विस्तार होता आज के समय में टेक्नोलॉजी का ज्ञान होना अति आवश्यक हो गया है। आज हम ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से टेक्नोलॉजी का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी के ज्ञान से हम बहुत सारी चीजों के बारे में जान सकते हैं।

(4) पेड़ उगाए- पेड़ उगाना दुनिया की सबसे उत्तम चीज़ों में से एक आती है। पेड़ हैं तो ही हम हैं। याद है जब कोरोना काल चल रहा था तो उस समय हमें पेड़ों की कितनी जरूरत महसूस हुई थी। इसलिए हमारे लिए पेड़ उगाना बहुत ही जरूरी हो जाता है। गर्मी की छुट्टियों में हम पेड़ लगाकर एक अच्छा कदम उठा सकते हैं।

(5) एक्सरसाइज या योग सीखना- एक्सरसाइज या फिर योग सीखना हमारी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है। योग से हमारे शरीर को चुस्त-दुरुस्त रहने में बहुत सहायता मिलती है। डॉक्टर सभी को यह सलाह देते हैं कि एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।

छुट्टियां क्यों जरूरी है?

जैसे हमारे शरीर को खाने पीने की जरूरत पड़ती है ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन में छुट्टियां भी बहुत जरूरी होती है। छुट्टियां हमें लंबे समय से चल रहे काम से ब्रेक देती है। तो आइए आज हम जाने कि छुट्टियां आखिर क्यों जरूरी होती है-

(1) तनाव कम होता है- अक्सर आपने यह देखा होगा कि जब हम लगातार काम करते हैं तो इसकी वजह से हमारा स्ट्रेस लेवल बढ़ने लग जाता है। तनाव से कई बीमारियों का फैलने का डर बना रहता है जैसे कि हाई बीपी। जब हमें छुट्टियों का लुत्फ उठाने को मिलता है तो हमारा तनाव अपने आप कम हो जाता है।

(2) दिमाग को स्वस्थ बनाए रखता है- जब हमारा दिमाग अच्छे से काम नहीं कर सकता है तब हम किसी भी काम को अच्छे से पूरा नहीं कर सकते हैं। अगर हम चाहते हैं कि हमारे दिमाग का संतुलन सही बना रहे तो हमें ब्रेक माने कि अवकाश की अति आवश्यकता होती है।

(3) छुट्टियां नींद में सुधार लाती है- जब काम के चलते हमारे सिर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है तो यह हमारे लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकता है। हमें पूरी कोशिश करनी चाहिए कि जब हमें छुट्टियां मिलती है तो हमें नींद का भरपूर आनंद लेना चाहिए।

(4) हमारे रिश्तों को मजबूत बनाती है- छुट्टियां हमारे रिश्तों को मजबूत बनाने में बहुत मदद करती है। छुट्टियों में ही हमें अपने रिश्तेदारों और परिवार के साथ बैठने का मौका देती है। ऐसा करने से हमारे रिश्ते और भी प्रगाढ़ होते हैं।

(5) हमारे कार्य प्रदर्शन में सुधार आता है- जब हमें छुट्टियां मिलती है तो ऐसे में हमारे कार्य प्रदर्शन में काफी सुधार आता है। क्योंकि छुट्टियां हमें अधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करवाती है।

क्या गर्मी की छुट्टियां सर्दी की छुट्टियों से बेहतर है?

इसमे कोई दो राय नहीं कि गर्मी की छुट्टियां सर्दी की छुट्टियों से कई गुना बेहतर है। सर्दी का मौसम हमें सुस्त बना देता है। सर्दी में हमें कहीं पर भी जाने का मन नहीं करता है। हमें हर पल सर्दी का ही एहसास होता रहता है। शरीर में सुस्ती के चलते खेलने कूदने में भी हमारा मन नहीं लगता है। हम केवल रज़ाई में दुबके रहना चाहते हैं।

सर्दी की छुट्टियां भी कम समय के लिए ही होती है। मात्र 15 या फिर ज्यादा से ज्यादा 20 दिनों के लिए। वही दूसरी ओर अगर हम बात करे गर्मी की छुट्टियों की तो वह बच्चों को ज्यादा प्रिय होती है। इस मौसम में बच्चों को खेल कूद करने में खूब मज़ा आता है। गर्मी की छुट्टियां तकरीबन दो महीने तक चलती है। इस दौरान बच्चों को कुछ ना कुछ नया करने का मौका मिल जाता है। गर्मी की छुट्टियों में उन्हें नाना नानी के घर जाने का मौका मिलता है।

ननिहाल में वह जमकर धूम मचाते हैं। गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्रोग्राम भी बनाते हैं। गर्मियों के दिन भी बहुत लंबे होते हैं। वह लंबे समय का फायदा लेते हैं। वह छुट्टियों में नई भाषाएँ सीखते हैं। बहुत से बच्चे ऐसे भी होते हैं जो इस समय कुकिंग क्लास भी लेते हैं। गर्मियों का मौसम हर किसी को अच्छा लगता है। यह समय कुछ क्रिएटिव कर दिखाने का मौका देती है।

मेरी सबसे यादगार गर्मी की छुट्टी

हमें हर साल स्कूल और कॉलेज की तरफ से छुट्टियां मिलती है। पर हर साल हमारी छुट्टियां यादगार रहे ऐसा नहीं हो सकता। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल दो साल पहले की गर्मी की छुट्टियों को मैं कभी भी नहीं भूल सकती हूं। घूमने फिरने का शौक मुझे बचपन से ही है।

जब भी मई जून का समय पास आने लगता है मेरा मन मानो घूमने के लिए हिलोरे खाने लगता है। दो साल पहले सभी का मूड बना कि हमारा सारा परिवार देहरादून-मसूरी घूमने जाएगा। गर्मी में इससे बेहतर और क्या हो सकता था। आखिर हम निकल ही गए देहरादून के लिए। सबसे पहले पहुंचे हरिद्वार।

हरिद्वार मतलब हरि का द्वार। वहां पर हमने गंगाजी में डुबकी लगाई और खूब आनंद उठाया। हरिद्वार से हम सीधा पहुंचे ऋषिकेश। ऋषिकेश में भी हमने गंगा में डुबकी लगाई। वहां पर राम झुला और लक्ष्मण झूला भी देखा। ऋषिकेश में अगर सबसे ज्यादा कहीं मजा आया तो वह थी वहां की रिवर राफ्टिंग।

रिवर राफ्टिंग मुझे जीवन भर याद रहेगी। ऋषिकेश की खूबसूरत पहाड़िया और नीचे कल कल बहती गंगा नदी। पानी इतना ठंडा था कि मानो सीधी बर्फ की चादर ही बिछी हो वहां। जैसे ही रिवर राफ्टिंग चालू हुई दिल की धड़कने तेजी से बढ़ गई। पहला राउंड तो जैसे तैसे निकाल लिया। पर जैसे ही दूसरा राउंड चालू हुआ हम सभी की मानो साँस गले में ही अटक गई। हम सभी सोच रहे रहे थे कि कब हम अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे।

गंगा माता का नाम लेते हुए जैसे ही हम किनारे तक पहुंचे हमारे चैन में चैन आया। ऋषिकेश के बाद हम मसूरी और देहरादून भी घूमने गए। मसूरी में चारों तरफ हरियाली की चादर बिछी हुई थी। हमारा अंतिम पड़ाव देहरादून था। वहां पर हमने वहां का सबसे बड़ा चिड़ियाघर देखा। सबसे आकर्षक जगह थी रॉबर्स केव जिसे स्थानीय रूप से गुच्छुपानी के रूप में जाना जाता है। सही में वह गर्मी की छुट्टियों का ट्रिप सबसे यादगार रहा।

गर्मी की छुट्टी पर निबंध 200 शब्दों में

गर्मी की छुट्टियां एक ऐसा पल होता है जिसका सभी को ही बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। गर्मी के मौसम में लोग हर जगह आना जाना कर लेते हैं। गर्मी की छुट्टियों में सभी बच्चों को अपने ननिहाल जाना बहुत अच्छा लगता है। वह छुट्टियों का मजा उठाते हुए धमाचौकड़ी मचाते हैं। गर्मी की छुट्टियां लगभग दो महीने तक चलती है। इन दो महीनों में बच्चे बहुत कुछ नया सीख लेते हैं। वह नई भाषाएँ सीखते हैं, आउटडोर गेम्स खेलते हैं, कुकिंग करना सीखते हैं आदि। गर्मी की छुट्टियां बच्चों में एक नया उत्साह और उमंग भर देते हैं।

गर्मी की छुट्टियों का हमें हमेशा सदुपयोग करना चाहिए। गर्मी की छुट्टियां का भरपूर उपयोग उठाकर हम महान से महान कार्य भी सीख सकते हैं। अक्सर हमें ऐसा लगता है कि जब हमें छुट्टियां बिताने को मिली ही है तो क्यों ना इसे आराम से सोने और खाने पीने में ही बिता दे। पर हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें अपनी छुट्टियों का उपयोग सही तरीके से करना चाहिए। हम इन छुट्टियों में कहीं घूमने जा सकते हैं जहां हम पहले कभी भी घूमने नहीं गए हैं। इसके अलावा हम कुछ ऐसी किताबें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने आज तक कभी भी नहीं पढ़ा। यह हमारे दिमाग को रचनात्मकता से भर देता है।

गर्मी की छुट्टी पर 10 लाइनें

  1. गर्मी की छुट्टियां सभी को बहुत ज्यादा पसंद होती है।
  2. गर्मी की छुट्टियां बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद होती है।
  3. इस समय सभी बच्चे कुछ नया और क्रिएटिव सीखने को उत्साहित रहते हैं।
  4. बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो इस समय पर भ्रमण करना पसंद करते हैं।
  5. गर्मी की छुट्टियों में सभी स्कूल और कॉलेज में अवकाश रहता है।
  6. गर्मी की छुट्टियां हमें रूटीन लाइफ़ से थोड़ा अलग करने का मौका देते हैं।
  7. यह ऐसा वक्त होता है जब बहुत से बच्चे अपने दादा-दादी और नाना-नानी से मिलने घर जाते हैं।
  8. गर्मी की छुट्टियों में हम योग और एक्सरसाइज भी सीख सकते हैं।
  9. गर्मी की छुट्टियां लगभग दो साल तक रहती है।
  10. मुझे आज भी स्कूल और गर्मी की छुट्टियों के दिन याद आते हैं।

निष्कर्ष

तो आज के इस निबंध के माध्यम से हमने यह जाना कि आखिर बच्चों को गर्मी की छुट्टियां क्यों पसंद होती है। हमने इसी निबंध में यह भी जाना कि गर्मी की छुट्टियों का लाभ हम कैसे उठा सकते हैं। माना कि गर्मी के मौसम में पूरे दिन गर्मी लगती रहती है और धूल भरी आंधी चलती रहती है। पर फिर भी गर्मी का मौसम सर्दी के मौसम से काफी ठीक होता है। गर्मी में ज्यादा लंबी छुट्टियों के चलते हम नई नई चीजों को आसानी से सीख सकते हैं।

गर्मी की छुट्टी पर आधारित FAQs

Q1. गर्मी की छुट्टियां बच्चों को क्यों पसंद होती है?

A1. गर्मी की छुट्टियां बच्चों को इसलिए पसंद होती है क्योंकि इस गर्मी की छुट्टियों में वह अपना मनचाहा काम कर सकते हैं। वह इन छुट्टियों में कौशल का विकास कर सकते हैं।

Q2. गर्मी के मौसम में लोग क्या करना पसंद करते हैं?

A2. गर्मी का मौसम एक ऐसा मौसम होता है जिसमें हर कोई अलग अंदाज में रहना चाहता है। गर्मी में सारे स्कूल और कॉलेज में छुट्टियां होती है। वही ज्यादा गर्मी पड़ने पर ऑफिस में भी अवकाश रख दिया जाता है। गर्मी में लोग छुट्टियां मनाने हिल स्टेशन भी जाते हैं।

Q3. गर्मी की छुट्टियों का फायदा विद्यार्थी कैसे उठा सकता है?

A3. गर्मी की छुट्टियां बहुत खास हो सकती है अगर हम उन्हें ढंग से मनाए तो। छुट्टियों का प्रयोग हम सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग, स्वीमिंग, स्केटिंग, जूडो आदि चीजों को सीखने में कर सकते हैं।

Q4. छुट्टियां क्यों जरूरी है?

A5. छुट्टियां हमारे लिए बहुत जरूरी होती है। जैसे हमारे शरीर को खाने पीने की जरूरत पड़ती है ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन में छुट्टियां भी बहुत जरूरी होती है। छुट्टियां हमें लंबे समय से चल रहे काम से ब्रेक देती है। छुट्टियां हमारे दिमाग को और अधिक सक्रिय बनाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!