Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार (Swami Vivekananda Quotes In Hindi)

Photo of author
Mamta Kumari

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार (Swami Vivekananda Quotes In Hindi)- आपने अनेक महान पुरुषों के बारे में सुना होगा जिनका झुकाव अध्यात्म की तरफ अधिक था। स्वामी विवेकानंद उन्हीं महान पुरुषों में से एक हैं। विवेकानंद का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था। उन्होंने युवा अवस्था में ही वेद, पुराण, बाइबल, गुरुग्रथं साहिब, अर्थशास्त्र, राजनीति इत्यादि जैसी लगभग सभी प्रसिद्ध पुस्तकों को पढ़ लिया था। उन्होंने कभी भी अविश्वास को बढ़ावा देने वाली बातों का समर्थन नहीं किया और न ही संदेहवाद का समर्थन किया। जिस स्थान पर उनके चित्त को संतुष्टि मिलती थी, वे वहीं ठहरना पसंद करते थे। साहित्य, संगीत एवं दर्शन में विशेष रूचि रखने वाले विवेकानंद जी ने अपने आध्यात्मिक, सकारात्मक और युवाओं में ऊर्जा भरने वाले अनेक विचारों को साहित्य को सौंपा। इन आध्यात्मिक विचारों को एक बार सभी लोगों को मुख्य रूप से युवाओं को जरूर पढ़ना चाहिए।

स्वामी विवेकानंद कोट्स

आपने बहुत से महान विचारकों और दर्शनशास्त्रियों की किताबों को पढ़ा होगा और उनके सबसे अच्छे विचारों को जीवन में अपनाने की कोशिश भी की होगी, जिससे आपके जीवन में कुछ बदलाव भी आए होंगे। इसी तरह स्वामी विवेकानंद जी के प्रेणादायक अनमोल विचार भी आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं। हम में से अधिकतर युवाओं को नहीं पता होता है कि हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है और हम कैसी विचारधारा के घेरे में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आज का हमारा आर्टिकल स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार (Swami Vivekananda Ke Anmol Vichar) बहुत हद तक आपके जीवन उद्देश्य के प्रश्न को हल कर सकता है। तो आप नीचे दिए गए स्वामी विवेकानंद के सभी अनमोल विचारों को एक बार अवश्य पढ़ें।

स्वामी विवेकानंद के 25 अनमोल विचार

  • “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।”
  • “युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।”
  • “खुद को कमजोर समझा सबसे बड़ा पाप है।”

ये भी पढ़ें

स्वामी विवेकानंद की जीवनी
स्वामी विवेकानंद पर निबंध
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार
स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में
  • “जीवन का रास्ता बना बनाया नहीं मिलता, इसे खुद बनाना पड़ता है। जिसने जैसा मार्ग बनाया उसे वैसी ही मंजिल मिलती है।”
  • “चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।”
  • “पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है, फिर विरोध होता है। अंत में उसे स्वीकार कर लिया जाता है।”
  • “अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है अन्यथा ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाये उतना बेहतर है।”
  • “उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।”
  • “जिस प्रकार केवल एक ही बीज पूरे जंगल को पुनर्जीवित करने के लिए पर्याप्त है। उसी प्रकार एक ही मनुष्य विश्व में बदलाव लाने के लिए पर्याप्त है। ये मनुष्य आप हो सकते हैं।”
  • “बाहरी स्वभाव सिर्फ अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप है।”
  • “जीवन अल्पकालीन है, संसार की विलासिता क्षणिक है लेकिन जो दूसरों के लिए जीते हैं, वे वास्तव में जीते हैं।”
  • “जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।”
  • “ब्रहमांड की सारी शक्तियाँ पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।”
  • “जो तुम सोचते हो, वो हो जाओगे यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो तुम ताकतवर हो जाओगे।”
  • “संगति आप को ऊँचा उठा भी सकती है और यह आप को ऊँचाई से गिरा भी सकती है। इसलिए अच्छे लोगों की संगति में रहें।”
  • “तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं है।”
  • “पवित्रता, धैर्य एवं उद्यम ये तीनों गुण मैं एक साथ चाहता हूँ।”
  • “सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।”
  • “शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु है।”
  • “किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।”
  • “एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।”
  • “दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।”
  • “जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।”
  • “संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका हैं, असंभव के आगे निकल जाना।”
  • “हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।”
अन्य विषयों पर कोट्स पढ़ें

Leave a Reply