Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Swami Vivekananda Jayanti 2024 Wishes In Hindi | स्वामी विवेकानंद जयंती

Photo of author
Mamta Kumari

Swami Vivekananda Jayanti Wishes In Hindi- स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत माने जाते हैं। “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।” यह विवेकानंद जी का एक बड़ा ही प्रसिद्ध अनमोल विचार है, जिसे विवेकानंद के मूल मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। आज आध्यात्मिक गुरु विवेकानंद को कौन नहीं जनता है। उनके महान विचारों ने न केवल युवाओं बल्कि वृद्धों को भी सोचने की नई दिशा प्रदान की है। उनका कहना है कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने अपने विचारों में किसी एक वर्ग को नहीं बल्कि सभी वर्गों को स्थान दिया है। इसी वजह से भारत के लोग उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं।

स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

बहुत से लोगों को पता होगा कि हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। विवेकानंद के नाम से प्रत्येक युवा परिचित हैं क्योंकि आम युवाओं की तरह उन्होंने भी अपने जीवन में संघर्ष, तपस्या, त्याग, साधना आदि क्षणों को जिया था। वह बहुत ही कम उम्र में सन्यासी जीवन को जीने लगे थे। उन्हीं की वजह से योग-वेदांत की शिक्षा पश्चिमी देशों को तक पहुँच पाई थी। वे इतने बड़े विचारक थे कि हमेशा जीवन के मुख्य उद्देश्य की तरफ बढ़ने के बारे में सोचते थे। विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कलकत्ता में हुआ था और उनके बचपन का नाम नरेंद्र दत्त था। उनके जीवन में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान था इसलिए उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी। आइए स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर हम स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं पढ़ते हैं।

विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

1) “आज के दिन जन्मा एक नायक जिसने अपने विवेक से किया युवाओं का जीवन रोशन।”

विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

2) “एक नायक की तरह जिएं हमेशा कहें मुझे कोई डर नहीं, सबको यही कहें कोई डर नहीं रखो।”

आप सभी को विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें

स्वामी विवेकानंद की जीवनी
स्वामी विवेकानंद पर निबंध
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार
स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में

3) “जीवन के उद्देश्य को समझो और अपने संघर्ष को सफलता का हथियार मानो।”

स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

4) “क्यों सोंचे जीवन में क्या होगा? हम सोचेंगे हमारा जीवन भी विवेकानंद जैसा होगा।”

Swami Vivekananda Jayanti 2024 Ki Hardik Shubhkamnaye

5) “धैर्य, दृढ़ता, एकाग्रता और आत्मविश्वास की पहचान है, स्वामी विवेकानंद युवाओं के जीवन की शान हैं।”

आध्यात्मिक गुरु विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

6) “हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।”

स्वामी विवेकानंद को कोटि-कोटि नमन

7) “खुद पर विश्वास रखना, अपने विश्वास पर खड़े होना और शक्तिशाली बन जाना, इसी की हमें जरूरत है।”

Wish you a very Happy Vivekananda Jayanti

8) “जिसने समझ लिया विवेकानंद के विचारों को, मानो उसने समझ लिया जीवन के पर्याय को।”

हैप्पी स्वामी विवेकानंद जयंती

9) “यह कभी मत कहो कि मैं नहीं कर सकता क्योंकि आप अनंत हैं।”

विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

10) “दिन में एक बार खुद से जरूर बातें करें अन्यथा आप एक बेहतरीन इंसान से मिलने का मौक़ा खो देंगे।”

स्वामी विवेकानंद जयंती 2024 की शुभकामनाएं

11) “जीवन में जोखिम उठाने से कभी न हिचकिचाएँ, आप या तो जीतेंगे या हार से सीखेंगे।”

Happy Swami Vivekananda Jayanti

12) “जो कुछ भी आपको कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक उसे जहर की तरह त्याग दो।”

विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

13) “संगति आप को ऊँचा उठा भी सकती है और यह आप को ऊँचाई से गिरा भी सकती है। इसलिए अच्छे लोगों से जुड़ें।”

विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

14) “जो हम सोचते है वही बन जाते हैं इसलिए हमेशा शुद्ध और उच्च विचारों पर चिंतन करें।

आप सभी को विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं

15) “आध्यात्मिक गुरु, युवाओं के प्रेणना स्त्रोत, ओजस्वी विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Happy Vivekananda Jayanti

Leave a Reply