न्यू अपडेट
यूपी डीएलएड 2023 एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
यूपी डीएलएड 2023 (UP D.El.Ed 2023)
आपको बता दें कि UP BTC 2023 का अयोजन यूपी परीक्षा नियामिक प्राधिकारी, इलाहाबाद द्वारा किया जाएगा। यूपी डीएलएड का पूरा नाम डिप्लोमा एलिमेन्ट्री एजुकेशन कोर्स है। इसे यूपी बीटीसी के नाम से भी जाना जाता है। यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2023 छात्रों के 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। बीटीसी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रों को बीटीसी काउंसलिंग 2023 के लिए बुलाया जायेगा। UP D.El.Ed 2023 की अधिक जानकारी के लिए हमारा पूरा आर्टिकल पढ़िए।
यूपी बीटीसी 2023 / यूपी डीएलएड 2023 जरूरी तारीखें
यूपी डीएलएड 2023 की जरूरी तारीखें नीचे टेबल से देखें-
यूपी डीएलएड 2023 कार्यक्रम | तारीख |
यूपी डीएलएड नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
यूपी डीएलएड ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख | घोषित होगी |
यूपी डीएलएड ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख | घोषित होगी |
यूपी डीएलएड फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क की तारीख | घोषित होगी |
भरा हुआ आवेदन फॉर्म प्रिंट आउट लेने की आखिरी तारीख | घोषित होगी |
यूपी डीएलएड रिजल्ट/मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
यूपी डीएलएड डायरेक्ट एडमिशन राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | घोषित होगी |
महत्त्वपूर्ण लिंक
यूपी डीएलएड ऑनलाइन फॉर्म 2023 | यहां से भरें |
यूपी डीएलएड रिजल्ट 2023 | यहां से देखें |
यूपी डीएलएड ऑनलाइन फॉर्म 2022 गाइडलाइन्स | यहां से देखें |
यूपी डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल 2022 | यहां से देखें |
यूपी डीएलएड नोटिफिकेशन 2022 | यहां से देखें |
यूपी डीएलएड 2022 समय सारिणी | यहां से देखें |
यूपी डीएलएड 2023 / बीटीसी के लिए न्यूनतम योग्यता मापदंड
बीटीसी के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। जो उम्मीदवार यूपी डीएलएड 2023 के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें बता दें कि आपको आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता मापदंड के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी। इसलिए हमनें आपकी सुविधा के लिए यूपी डीएलएड न्यूनतम योग्यता मापदंड 2023 की जानकारी नीचे दी हुई है।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए।
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50% अंको के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- ओबीसी/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है।
आयु सीमा
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
यूपी बीटीसी ऑनलाइन फॉर्म 2023
यूपी डीएलएड 2023 / बीटीसी 2023 में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपी डीएलएड / बीटीसी 2023 आवेदन पत्र भरने के स्टेप्स नीचे से पढ़ सकते हैं।
यूपी डीएलएड आवेदन शुल्क 2023
जो उम्मीदवार आवेदन करेंगै उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा जैसेः-
- सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 600/- रुपये
- एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 400/- रुपये
- विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 100/- रुपये
यूपी डीएलएड 2023 आवेदन शुल्क कैसे जमा करें?
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान निम्न अनुसार द्वारा कर सकते हैं-
- कैश
- नेट बैंकिंग
- डेबिट कार्ड
- ई-वॉलेट
यूपी डीएलएड 2023 आवेदन हेतु आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी | यहाँ से पढ़ें |
यूपी डीएलएड 2023 आवेदन पत्र और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डॉक्यमेंट्स की भी आवश्यकता होगी जैसेः-
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- स्कैन फोटो और सिग्नेचर
- एजुकेशन मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड
यूपी डीएलएड के लिए आवेदन कैसे करें (वीडियो देखें)
यूपी डीएलएड 2023 चॉइस फिलिंग
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी इच्छा व योग्यता के अनुसार कोर्स और कॉलेज का चयन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, ओटीपी और कैप्चा डालना होगा। सभी जानकारी पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना नया पासवर्ड जारी करना होगा। उम्मीदवार एक ज्यादा कॉलेज का चयन कर सकते हैं।
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2023
चॉइस फिलिंग फॉर्म जमा करने के बाद अथॉरिटी द्वारा मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों का नाम, एग्जाम रोल नंबर, रैंक आदि जानकारी दी गई होगी। आपको बता दें कि UP D.El.Ed Result 2023 केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2023
यूपी डीएलएड के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में 05 अगस्त से शामिल हो सकते हैं। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी डॉक्यूमेंट को वेरिफिकेशन करवाना होगा। उसके बाद ही सीटें अलॉट की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट जरूर देख सकते हैं।
ये भी देखें:- बिहार डीएलएड
यूपी डीएलएड 2023 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
चॉइस फिलिंग, मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग, सीट अलॉटमेंट आदि सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे। डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट आप नीचे से देख सकते हैः-
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन मार्कशीट या सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक आदि)
- केटेगरी सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- डोमेसाइल सर्टिफिकेट
यूपी डीएलएड कॉलेज 2023
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से उन प्राइवेट कॉलेजों की लिस्ट देख सकते हैं, जिनमें आप यूपी डीएलएड 2023 में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
D.I.E.T. AGRA,AGRA(010001)[Co-Education] | Govt. |
SALASAR INSTITUTE OF EDUCATION VILL KHASPUR POST DAYALBAGH AGRA,AGRA(010002)[Co-Education] | Private |
ESS ESS COLLEGE OF EDUCATION 134 KHASPUR POIYA GHAT ROAD DAYAL BAGH AGRA,AGRA(010003)[Co-Education] | Private |
MEGH SINGH COLLEGE AGRA,AGRA(010004)[Co-Education] | Private |
JAGDAMBA DEGREE COLLEGE AGRA,AGRA(010005)[Co-Education] | Private |
SHYAMA SHYAM TEACHERS TRANNING COLLEGE GAMRI, MALPURA AGRA,AGRA(010006)[Co-Education] | Private |
SKY INSTITUTE OF MANAGEMENT & TECHNOLOGY AGRA,AGRA(010007)[Co-Education] | Private |
SHANTI DEVI EDUCATIONAL INSTITUTE NAGLA VISHNU, KHERAGARH, AGRA,AGRA(010008)[Co-Education] | Private |
SMT BHUDEVI MAHAVIDHYALA SHASHTRIPURAM DAHTORA AGRA,AGRA(010009)[Co-Education] | Private |
TH. EDAL SINGH SMIRTI KANYA MAHAVIDHYALA AGRA,AGRA(010010)[Co-Education] | Private |
ये भी पढ़ें: डाइट दिल्ली एडमिशन
यूपी डीएलएड के पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न (UP D.El.Ed FAQ’s)
People also ask
प्रश्न: UP बीटीसी का फॉर्म कब आएगा 2023?
उत्तर: यूपी बीटीसी का फॉर्म मई या जून, 2023 को जारी हो सकता है।
प्रश्न: यूपी डीएलएड के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है ?
उत्तर: यूपी बीएसटी या डीएलएड के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जायेगा।
प्रश्न: यूपी बीटीसी की फीस कितनी है 2023?
उत्तर: बीटीसी कोर्स की फीस निजी कॉलेज में 40 हजार से 50 हजार के बीच होती है।
प्रश्न: यूपी डीएलएड रिजल्ट 2023 कब जारी किया जायेगा?
उत्तर: यूपी डीएलएड रिजल्ट और यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जुलाई में जारी की जा सकती है।
प्रश्न: यूपी डीएलएड स्कॉलरशिप क्या है ?
उत्तर: यूपी डीएलएड स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को यूपी सरकार द्वारा चुना जाता है।
यूपी बीटीसी 2023 की आधिकारिक सूचना- यहां से देखें
आधिकारिक वेबसाइट: updeled.gov.in
अन्य राज्यों के डीएलएड एडमिशन के लिए | यहाँ क्लिक करें |
Kya 45 wale bhi btc ke liye aavedan kar sakte hai obc caste wale.
नमस्कार, यूपी डीएलएड की अधिसूचना के अनुसार ओबीसी वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अनुसार यदि आपके 45 प्रतिशत अंक है तो आप भी आवेदन कर सकते है।