UP ITI Admission 2024 {आवेदन शुरू} एडमिशन की पूरी प्रक्रिया देखें

Updated on

यूपी आईटीआई के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 10 जुलाई से 04 अगस्त, 2024 के बीच आवेदन कर सकते हैं। यूपी आईटीआई के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होती है। उम्मीदवारों का एडमिशन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट कक्षा 8वीं और 10वीं के अंकों के आधार तैयार की जाती है। हर साल यूपी आईटीआई का आयोजन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाता है।

यूपी आईटीआई करने के लिए कम से कम 14 वर्ष आयु होनी चाहिए। वही उम्मीदवारों को आवेदन करते समय रजिस्ट्रेशन शुल्क भी भरना होगा। सामान्य वर्ग के लिए 250/- और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए शुल्क 150/- रुपये है।

महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 04 अगस्त, 2024
आवेदन शुल्क 04 अगस्त, 2024
फॉर्म में संशोधन छात्र फॉर्म भरने के 48 घंटे बाद कर सकते हैं
मेरिट लिस्ट जल्द
काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द
इन आंकड़ों पर भी एक नज़र डालें
यूपी आईटीआई के आंकड़े

यूपी आईटीआई शैक्षिक योग्यता 2024

आयु सीमा

  • यूपी आईटीआई 2024 के लिए 01 अगस्त 2024 के अनुसार विद्यार्थी की आयु न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस प्रकार अभ्यर्ती का जन्म तारीख 31 जुलाई 2010 के बाद न हुआ हो।
  • अभ्यर्ती की अधिकतम आयु पर कोई भी प्रतिबंध नहीं होगा।
  • न्यूनतम आयु में किसी भी प्रकार की छूट अनुमन्य नहीं होगी।
कोर्स ग्रुप ए (इंजीनियरिंग व्यवसाय)
व्यवसाय
अवधि योग्यता
  • मशीनिस्ट
  • फिटर
  • टर्नर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
  • रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन
  • टूल एण्ड डाईमेकर (प्रेस टूल्स, जिग्स एवं फिक्चर्स)
  • टूल एण्ड डाईमेकर (डाई एण्ड मोल्डस)
  • मशीनिस्ट ग्राइंडर
  • ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल)
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
  • इनफार्मेशन एन्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटिनेंस (ICTSM)
  • इलेक्ट्रोप्लेटर
  • इलेक्ट्रीशियन (पावर डिस्ट्रीब्यूशन)
  • मैकेनिक मोटर व्हीकल
  • टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम
  • मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसेज
  • वीविंग टेक्नीशियन
  • टेक्नीशियन मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स 1
  • टेक्सटाइल वेट प्रोसेसिंग टेक्नीशियन
  • लिफ्ट एण्ड एस्केलेटर मैकेनिक
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल प्लांट)
  • आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन
2 साल 10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत 10वीं कक्षा पास (विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष)
  • मैकेनिक ट्रैक्टर
  • मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
  • मैकेनिक डीजल
  • मैकेनिक मोटर साइकिल
  • इंडस्ट्रियल पेंटर
  • पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक
  • प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर
  • इंटीरियर डिजाइनिंग एंड डेकोरेशन
एक साल 10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत 10वीं कक्षा पास (विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष)
  • फाउंड्रीमैन
  • टेक्नीशियन मेडिकल इलेट्रॉनिक्स
  • मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग
  • मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर
एक साल 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत)
  • मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी
  • रेडियोलॉजी टेक्नीशियन 1
  • इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
दो साल 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत)
कोर्स ग्रुप ए (गैर इंजीनियरिंग व्यवसाय)
व्यवसाय अवधि योग्यता
  • कम्प्यूटर आपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (Copa)
  • लीथों आफसेट मशीन माइण्डर
  • स्टेनोग्राफी एण्ड सेक्रेट्रीयल असिसटेन्ट अंग्रेजी
  • स्टेनोग्राफी एण्ड सेक्रेट्रीयल असिसटेन्ट (हिन्दी)
  • डिजिटल फोटोग्राफर
  • डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर
  • हॉस्पिटल हाउस कीपिंग
  • अरली चाइल्डहुडए जूकेटर
  • मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव
  • हाउस कीपर
1 साल दसवीं पास
इंटेल लैबोरेटरी इकिपमेंट 2 साल दसवीं पास
  • फूड प्रोडक्शन जनरल
  • ट्रेवल एण्ड टूर असिस्टेन्ट
  • मल्टीमीडिया एण्ड एनीमेशन एण्ड स्पेशल इफेक्टस
  • हेल्थ सेनेटरी इन्स्पेक्टर
  • फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन
1 साल 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत)
रेडियोलॉजी टेक्नीशियन 2 साल 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत)
  • कम्प्यूटर हार्डवेयर एन्ड नेटवर्क मेंटीनेन्स
  • आई0 ओ0 टी0 टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर)
  • आई0 ओ0 टी0 टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी)
  • फूड बेबरेज
1 साल 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ
  • हेल्थ, सेफ्टी इनवायरमेंट
  • फायर टेक्नोलॉजी एण्ड इंण्डस्ट्रीयल सेफ्टी मैनेजमेंट
1 साल 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) शारीरिकदक्षता-ऊचाई 165 सेमी, वजन 52   किग्रा, सीना 81 सेमी
महिलाओं के लिए केवल : – कोर्स ग्रुप ए (इंजीनियरिंग व्यवसाय)
इलेक्ट्रानिक मैकेनिक 2 साल 10वीं कक्षा पास
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 2 साल 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ
कोर्स ग्रुप ए (गैर इंजीनियरिंग व्यवसाय)
  • कम्प्यूटर आपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)
  • फैशन डिजाइन टेक्नोलाॅजी
  • बेसिक कास्मेटोलॉजी
  • सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजीं)
  • स्टेनोग्राफी सेक्रेट्रीयल असिसटेन्ट (अंग्रेजी)
  • स्टेनोग्राफी सेक्रेट्रीयल असिसटेन्ट (हिन्दी)
1 साल 10वीं कक्षा पास
  • कम्प्यूटर एडेड इम्ब्राईडरी एण्ड डिजाइनिंग
  • ड्रेस मेकिंग
1 साल 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत)
निजी संस्थानों के लिए केवल : – इंजीनियरिंग व्यवसाय
  • फैशन डिजाइन एण्ड टैक्नोलॉजी
  • कॉस्मेटोलॉजी
  • सेक्रेटेरियल
एक साल कक्षा 10वीं
कोर्स ग्रुप बी (इंजीनियरिंग व्यवसाय)
  • शीट मेटल वर्कर
  • अपहोल्स्टर
  • मेसन (बिल्डिंग कान्सट्रक्टर)
  • वेल्डर (फैब्रीकेशन एण्ड फिटिंग)
  • प्लम्बर
  • वेल्डर
  • वुडवर्क टेक्नीशियन
एक साल 8वीं पास
  • वायरमैन
  • पेंटर
दो साल
कोर्स ग्रुप बी (गैर इंजीनियरिंग व्यवसाय)
  • फुटवियर मेकर
  • लेदर गुड्स मेकर
  • सुवीइंग टेक्नालॉजी
एक साल 8वीं पास
केवल महिला – कोर्स ग्रुप बी (गैर इंजीनियरिंग व्यवसाय)
  • सुवीइंग टेक्नालॉजी
  • सरफेस ऑर्नमेंटेसन टेक्निक्स
  • ड्रेस मेकिंग
एक साल कक्षा 8वीं पास
केवल निजी संस्थान – कोर्स ग्रुप बी (गैर इंजीनियरिंग व्यवसाय)
  • ड्रेस मेकिंग
  • सरफेस ऑर्नमेंटेसन टेक्निक्स
एक साल आठवीं कक्षा पास

वर्ग अनुसार सीटों का आरक्षण

वर्ग आरक्षण
अनुसूचित जाति (SC) 21%
अनुसूचित जनजाति (ST) 02%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 27%
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 10%
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों (FF) 02%
रक्षा कर्मियों (MP) 05%
शारीरिक रूप से निःशक्त जनों (PH) 04%
महिलाओं के लिए 20%
महत्वपूर्ण जानकारी
  • कुल संस्थानों की संख्या
    • प्रदेश में कुल 305 राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा 2905 निजी संस्थान हैं।
  • कुल सीटों विवरण
    • सरकारी संस्थानों में कुल 1,20,967 सीटें हैं जबकि निजी संस्थानों में कुल 4,09,468 सीटें हैं।
  • महिलाओं के लिए सुविधा
    • प्रदेश में महिलाओं के लिए कुल 12 विशिष्ट राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं।
    • प्रदेश में स्थापित राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 47 महिला शाखाएँ हैं।
सीटों की जानकारी विस्तार से
up iti seat 2023 1 min
महत्वपूर्ण लिंक
यूपी आईटीआई ऑनलाइन फॉर्म 2024 यहाँ से प्राप्त करें
यूपी आईटीआई रिजल्ट 2024 / मेरिट लिस्ट यहाँ से देखें
यूपी आईटीआई काउंसलिंग 2024 यहाँ से करें
आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in

यूपी आईटीआई पर आधारित FAQs

यूपी आईटीआई की फीस कितनी है?

यूपी आईटीआई के लिए सभी कोर्स की अलग-अलग फीस होती है। लगभग 1000 से 9000 रुपये के बीच फीस होती है।

आईटीआई के फॉर्म कब भरे जायेंगे 2024 up?

आईटीआई के फॉर्म 10 जुलाई 2024 से शुरू हो चुके हैं।

आईटीआई में 1 साल का कोर्स कौन सा होता है?

प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर साइकिल, फाउंड्री मैन, मैकेनिक ट्रैक्टर और फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन आदि कोर्स 1 साल के होते हैं।

आईटीआई का फुल फॉर्म क्या है?

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Industrial Training Institute)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

41 thoughts on “UP ITI Admission 2024 {आवेदन शुरू} एडमिशन की पूरी प्रक्रिया देखें”

  1. Sir mere Naam Priyanka hai me ne iti kiya hai scvt se kya me cti ka form da sakt hu plz reply…. Or nhi to kya karu

    Reply
    • नमस्कार प्रियंका, CTI कोर्स करने के लिए उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई या पॉलिटेक्निक या बी.टेक पास का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आईटीआई के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।

      Reply
      • hello sir mera 12th ho chuka hai result aana baaki hai mai iti karna chahta hu iti ke liye keval online he aavedan kar sakte hai ya collage me jake kar sakte hai or sir iti ke form kab ayenge
        thank you sir
        my name _ Akash Maurya

        Reply
        • नमस्कार, आप 12वीं कक्षा के बाद आईटीआई कर सकते हैं। यूपी आईटीआई के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम आयोजित होती है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए https://parikshapoint.com/up-iti-admission/ ये आर्टिकल पढ़ें। अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी जरूर जाएं। http://www.scvtup.in/hi

          Reply
    • हां, आप ग्रेजुएशन के बाद आईटीआई कर सकते हैं।

      Reply
  2. Pingback: यूपी आईटीआई क्या है ? यूपी आईटीआई के फॉर्म कब भरे जायेंगे 2022 | आईटीआई
  3. Pingback: यूपी आईटीआई क्या है ?
  4. सर
    एडमिशन फ़ॉर्म पर क्या एक से अधिक विषयों का चयन करना अनिवार्य है।
    क्योंकि साइबर कैफे वाले फ़ॉर्म भरते समय एक से अधिक विषयों का चयन करने को कहते हैं।

    इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी दीजिए

    Reply
    • हमें हमेशा अपनी जिंदगी में एक विकल्प जरूर रखना चाहिए। ये एडमिशन फॉर्म पर भी लागू होता है। यदि आपका एक विषय में चयन नहीं हुआ तो दूसरा विषय में हो सकता है। हमारी सलाह होगी आप एक अलग विषय का विकल्प जरूर चुने। अधिक जानकारी के लिए यूपी आईटीआई की http://www.scvtup.in/hi आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाए।

      Reply
    • नमस्कार, यूपी आईटीआई के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। आप भी यूपी आईटीआई के लिए आवेदन कर सकते हो।

      Reply
  5. Sir meri 46000 RANK hi kya may kanpur gavarment college me ja sakta hu mera addmission hogga?????? please ydi nhi to may kya kru mere pass itne paise nhi hi ki may privet college me addmission le sku

    Name-Nitish katiyar

    Reply
    • यूपी आईटीआई के रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

      Reply
  6. Hii sir mera दूसरी लिस्ट मे नाम आ गया था लेकिन कुछ कारणों से मैंने gort ITI में एडमिशन nahi ले पाया kya sir दुबारा से form ITI ka online ya दुबारा से ragistion hoga सर please🙏🙏🙏 koi option ho to बताये सर

    Reply
    • अब तो आवेदन प्रक्रिया समाप्त भी हो चुकी है। रिजल्ट भी जारी हो गया है। अधिक जानकारी के लिए तकनीकी हेल्पलाइन : 0522-4150500, +91 7897992063 पर कॉल करें।

      Reply
  7. आईटीआई के बारे में अधिक बढ़िया जानकारी दी है आपने सर धन्यवाद

    Reply
    • आवेदन पत्र अगले साल फिर से शुरू होंगे। आप हमारे आर्टिकल के माध्यम से योग्यता देख सकते हैं।

      Reply
    • आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही इस पेज पर अपडेट कर दिया जायेगा।

      Reply
    • अभी इस साल के लिए आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

      Reply
    • अधिकतम आयु का कोई भी प्रतिबंध नहीं है। आप आवेदन कर सकते हैं।

      Reply
  8. सर मेरे को एडमिशन मिल जायेगा मैं ऑनलाइन किया था नाम नही आया है मेरिट लिस्ट में तो सीट खाली है मिल जायेगा मेरा 75/ है और मैं RAC से करना चाहता हु

    Reply
    • इस साल के एडमिशन समाप्त हो चुके हैं। यूपी आईटीआई में एडमिशन मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है। सब मेरिट पर निर्भर है।

      Reply

Leave a Reply

error: Content is protected !!