यूपी आईटीआई आवेदन पत्र (UP ITI Application Form)- स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) लखनऊ द्वारा यूपी आईटीआई एडमिशन आवेदन पत्र (UP ITI Admission Application Form) जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी आईटीआई एडमिशन 2023 आवेदन पत्र (UP ITI Admission 2023 Application Form) आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर ऑनलाइन जारी होंगे। उम्मीदवार यूपी आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (UP ITI Application Form 2023) केवल ऑनलाइन भर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह एक से अधिक यूपी आईटीआई एडमिशन फॉर्म 2023 नहीं भर सकते हैं। यूपी आईटीआई आवेदन पत्र 2023 की अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
यूपी आईटीआई आवेदन पत्र 2023 जरूरी तारीखें
यूपी आईटीआई 2023 एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मैकेनिक, इलैक्ट्रॉनिक, डिजाइनिंग आदि ट्रेडों में एडमिशन ले सकते हैं। यूपी आईटीआई 2023 आवेदन पत्र (UP ITI 2023 Application Form) से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
यूपी आईटीआई 2023 कार्यक्रम | तारीख |
ऑनलाइन आवेदन की पहली तारीख | घोषित होगी |
ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तारीख | घोषित होगी |
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | घोषित होगी |
आवेदन पत्र में संशोधन की तारीख | घोषित होगी |
चौथे चरण की आवेदन की आखिरी तारीख | घोषित होगी |
महत्त्वपूर्ण लिंक
नवीन अभ्यर्थियों द्वारा चौथे चरण के लिए आवेदन | यहाँ से करें |
पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा नवीन विकल्पों हेतु आवेदन | यहाँ से करें |
यूपी आईटीआई 2022 आवेदन पत्र भरने के दिशा निर्देश | यहाँ से पढ़ें |
यूपी आईटीआई 2022 ऑनलाइन आवेदन | यहाँ से करें |
यूपी आईटीआई 2022 आवेदन की अधिक जानकारी | यहाँ से प्राप्त करें |
यूपी आईटीआई योग्यता मापदंड 2023
उम्मीदवारों को यूपी आईटीआई एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (UP ITI Admission Application Form 2023) भरने से पहले योग्यता मापदंडों के बारे में जान लेना चाहिए। उम्मीदवार को अयोग्य पाए जाने पर उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूपी आईटीआई योग्यता मापदंड 2023 इस प्रकार है-
आयु सीमा
- यूपी आईटीआई 2023 के लिए विद्यार्थी की आयु न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए।
पाठ्यक्रम सूची नीचे देखें।
कोर्स ग्रुप ए (Course Group A) इंजीनियरिंग व्यवसाय (Engineering Trades)
व्यवसाय | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षिक योग्यता | संक्षिप्त परिचय |
प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | प्लास्टिक के पुर्जें, पाइप, बर्तन, प्लास्टिक सामान बनाना एवं प्लास्टिक मशीनरी चलाना |
फिटर | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | विभिन्न धातुओं के कल-पुर्जों का निर्माण और उनकी फिटिंग |
टर्नर | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | विभिन्न प्रकार की ख़राद मशीनों द्वारा पुर्जों का निर्माण, चूड़ी बनाना आदि |
मशीनिस्ट | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | मशीनों पर कार्य करना एवं गियर, फिटिंग, चाभी काटना |
इलेक्ट्रीशियन | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | विद्युत सम्बन्धी कल-पुर्जों का ज्ञान, उनकी मरम्मत एवं रख-रखाव, |
इन्स्ट्रूमेंट मैकेनिक | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | ताप मापी और सूक्ष्ममापी यन्त्रों का ज्ञान एवं उन्हें मरम्मत करना। |
मैकेनिक रेफ्रीजरेशन एण्ड एयर कण्डीशनिंग | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत | रेफ्रीजरेटर, एयरकन्डीशनर आदि का ज्ञान |
टूल एण्ड डाईमेकर (प्रेस टूल्स,जिग्स एवं फिक्चर्स) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | नये औजारों का निर्माण |
टूल एण्ड डाईमेकर (डाई एण्ड मोल्डस) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | नये औजारों का निर्माण |
मैकेनिक मशीन टूल्स मेन्टीनेन्स | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत | मशीनों को खोलना और ठीक करना |
मशीनिस्ट ग्राइण्डर | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | धातु के बने हुए पुर्जों को सूक्ष्म मापीय नाप में तैयार करना |
ड्राफ्टसमैन (मैकेनिकल) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | यान्त्रिक पुर्जों तथा मशीनों का आकार व नाप ड्राइंग शीट पर बनाना |
ड्राफ्टसमैन (सिविल) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | भवन, पुल आदि का आकार व नाप ड्राइंग शीट पर बनाना तथा उसका ब्लू प्रिन्ट बनाना। |
सर्वेयर | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत | सड़क, रेलवे ट्रैक, हवाई पट्टी आदि का सर्वेक्षण करने सम्बन्धी ज्ञान का अर्जन। |
इलेक्ट्रानिक मैकेनिक | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत | इलेक्ट्रानिक पुर्जों, उपकरणों जैसे टी0वी0, वी0सी0आर0 सामान्य उपकरण मरम्मत करना |
इलेक्ट्रोप्लेटर | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | विद्युतीय विधि द्वारा पुर्जे पर विभिन्न धातुओं की कलई करना। |
इलैक्टीशियन (पावर डिस्ट्रीब्यूशन) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ अथवा उसके समकक्ष) | विद्युत सम्बन्धी कल-पुर्जों का ज्ञान, उनकी मरम्मत एवं रख-रखाव |
मैकेनिक मोटर व्हीकल | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | डीजल, पेट्रोल से चलने वाली छोटी एवं बड़ी गाडियों की मरम्मत |
इन्फारमेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्नोलाॅजी सिस्टम मैन्टीनेन्स (ICTSM) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | साफ्टवेयर एवं कम्प्यूटर टेक्नोलोजी का ज्ञान दिया जाता है। |
मैकेनिक डीजल | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | डीजल इंजन को चलाने,मरम्मत करने सम्बन्धी ज्ञान। |
मैकेनिक मोटर साइकिल | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | वाहनों के रख-रखाव एवं रिपेयरिंग संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है। |
फाउण्ड्रीमैन | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत | बने हुए साचों के अनुरूप पिघली धातु से पुर्जों की ढलाई करना। |
मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत | कृषि सम्बन्धी विभिन्न उपकरणों, यन्त्रों का रख-रखाव मरम्मत |
मैकेनिक ट्रैक्टर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ) | ट्रैक्टर की मरम्मत एवं उसका रख-रखाव करना, |
टेक्निशियन पावर इलेक्ट्रानिक्स | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत | विद्युत सम्बन्धी कल-पुर्जों का ज्ञान, उनकी मरम्मत एवं रख-रखाव |
मैकेनिक कन्ज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स एप्लायन्सेज | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत | भिन्न प्रकार के कन्ज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स यथा टी0वी0, टेप रिकार्डर आदि के मरम्मत |
वीविंग टेक्नीशियन | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | बुनकर से सम्बन्धित कार्यों आदि की जानकारी प्राप्त करना। |
फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | शरीर के विभिन्न जोडों के समुचित रूप से चलाय मान कर नसों में आपेक्षित रक्त संचालन सुनिश्चित करने का ज्ञान देना। |
टेक्नीशियन मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | मेडिकल इलेक्ट्रनिक्स उपकरणों के संचालन एवं उसकी मरम्मत का ज्ञान देना । |
रेडियोलॉजी टेक्नीशियन | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | विकरण चिकित्सा पद्वति की मदद से शरीर की अंतःसंरचना की प्राप्त तस्वीर का परीक्षण करना |
मैकेनिक आटो इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रानिेक्स | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | विद्युत एवं इलेक्ट्रानिक के कल पुरजों उपकरणों तथा सहायक उपकरणों को लगाने |
टेक्स्टाइल वेट प्रोसेसिंग टेक्नीशियन | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | वस्त्रों के रासायनिक प्रसंस्करण, रंग रोगन उनपर छपाई |
लिफ्ट एण्ड एस्केलेटर मैकेनिक | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | प्रयुक्त होने वाले लिफ्ट तथा इंण्डस्ट्री में प्रयुक्त होने वाले एस्केलेटर के संचालन रखरखाव मरम्मत |
इन्टीरीयर डेकोरेशन एण्ड डिजाइनिंग | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ (40 प्रतिशत अंक) | कार्यालयो, घरों की आंतरिक साज-सज्जा की बनावट को तैयार करना तथा आन्तरिक वास्तु रंग |
आर्किटेक्चर ड्रॉफ्टमैन | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ (40 प्रतिशत अंक) | भवनों के निर्माण वास्तु के विचार से तथा आन्तरिक रंगरोगन आदि संबंधी ज्ञान दिया जाना। |
मैकेनिक आटों बॉडी पेन्टिंग | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | आटो मोबाईल क्षेत्र की आवश्यकताओ के अनुरूप वाहनों के पेन्टिंग संबंधी ज्ञान |
इन्डस्ट्रीयल पेन्टर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | औद्योगिक मशीनरी तथा उपकरणों को पेन्टिंग करने तथा पेन्टिंग के आधुनिक विधाओं का ज्ञान प्रदान करना। |
इन्फारमेशन टेक्नोलाॅजी | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | सूचनाओं के आदान प्रदान में प्रयुक्त आधुनिक प्रौद्योगिकी तथा कठिनाईयों के निस्तारण से संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना। |
मैकेनिक आटों बॉडी रिपेयर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | इंजन/स्वचालित वाहनों के ढाचों के मरम्मत आदि का ज्ञान देना। |
प्लम्बर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | नल, पानी की लाइन, टंकी, टोटी, वाल आदि की मरम्मत |
पम्प ऑपरेटर कम मैकेनिक | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | विभिन्न प्रकार के पम्पों की मरम्मत, फिटिंग का कार्य। |
लैबोरेटरी असिस्टेन्ट (कैमिकल प्लान्ट) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | ठोस तरल पदार्थ के गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण का प्रशिक्षण दिया जाना। |
इन्टीरियर डिजाइनिंग एण्ड डेकोरेशन | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ (40 प्रतिशत अंक) | कार्यालयों, घरों की आंतरिक साज-सज्जा की बनावट को तैयार करना तथा आन्तरिक वास्तु रंग, पर्दे, तकिए आदि संबंधी ज्ञान दिया जाना। |
कारपेन्टर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | लकड़ी का फर्नीचर, घरेलू सामान आदि का निर्माण करना |
वेल्डर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | धातु के बने हुए पुर्जे एवं अन्य सामग्री जैसे ग्रिल आदि को गैस एवं विद्युत धारा द्वारा जोड़कर बनाना। |
पेन्टर (जनरल) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास | सम्पूर्ण पेटिंग का कार्य जैसे फर्नीचर व्हीकल पर लिखावट, रंग द्वारा सजावट का कार्य। |
कोर्स ग्रुप ए (Course Group A) गैर इंजीनियरिंग व्यवसाय (Non – Engineering Trades)
व्यवसाय | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षिक योग्यता | संक्षिप्त परिचय |
कम्प्यूटर आपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (Copa) | 1 साल | 10वीं पास | कम्प्यूटर आपरेटर, डाटा इण्ट्री प्रोग्रामिंग तथा अप्लीकेशन पैकेजेज को चालने का ज्ञान। |
लीथों आफसेट मशीन माइण्डर | 1 साल | 10वीं पास | इसके अन्तर्गत आफसेट मशीन द्वारा मुद्रण कार्य सम्बन्धी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है। |
स्टेनोग्राफी एण्ड सेक्रेट्रीयल असिसटेन्ट अंग्रेजी | 1 साल | 10वीं पास | अंग्रेजी भाषा का सांकेतिक भाषा में लिखना और उसे टाइप मशीन पर टंकण करना। |
स्टेनोग्राफी एण्ड सेक्रेट्रीयल असिसटेन्ट (हिन्दी) | 1 साल | 10वीं पास | हिन्दी भाषा का सांकेतिक भाषा में लिखना और उसे टाइप मशीन पर टंकण करना। |
फूड प्रोडक्शन जनरल | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | मुख्य रसोईयें की सहायता व खाद्यय व्यंजन सम्बन्धी विभिन्न कार्य। |
ट्रेवल एण्ड टूर असिस्टेन्ट | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | पर्यटकों को पर्यटन स्थलों एवं यात्रा सम्बन्धी सूचना आदि |
मल्टीमीडिया एण्ड एनीमेशन एण्ड स्पेशल इफेक्टस | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | आवश्यकता के अनुरूप डिजिटल तस्वीरों में स्थायी अथवा चलित तस्वीरों (फोटो/ फिल्म) मे तस्वीरों |
फायर टेक्नोलॉजी एण्ड इंण्डस्ट्रीयल सेफ्टी मैनेजमेंट | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) शारीरिकदक्षता-ऊचाई 165 सेमी, वजन 52 किग्रा, सीना 81 सेमी | अग्नि शमन संबंधी तकनीक एवं औद्योगिक सुरक्षा संबंधी ज्ञान |
हेल्थ सेनेटरी इन्स्पेक्टर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | स्वास्थ तथा सफाई संबंधी व्यवस्थाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना। |
डिजिटल फोटोग्राफर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए बाजार के अनुरूप फोटोग्राफी की आधुनिक विधाओं संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करना। |
डेन्टल लैबोरेटरी इक्विपमेंट टैक्नीशियन | 2 साल | 10वीं कक्षा पास | दंतावली से सम्बन्धित ज्ञान दिया जाना। |
डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | कम्प्यूटर और उससे जुड़े उपकरणों द्वारा प्रकाशन के कार्य का ज्ञान दिया जाना। |
हॉस्पिटल हाउस कीपिंग | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | हाॅस्पिटल की साफ-सफाई आदि सम्बन्धी कार्यों का ज्ञान दिया जाता है। |
प्रि/प्रिपेरटॉरी स्कूल मैनेजमेंट (असिस्टेट) | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | स्कूल प्रबन्धन में सहयोग सम्बन्धी कार्यों का ज्ञान दिया जाता है। |
हेल्थ, सेफ्टी इनवायरमेंट | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) शारीरिकदक्षता-ऊचाई 165 सेमी, वजन 52 किग्रा, सीना 81 सेमी | पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा और मौजूदा पर्यावरण की सुरक्षा |
मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | इस व्यवसाय के अन्तर्गत आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रबन्धन सम्बन्धी ज्ञान दिया जाता है। |
फूड बेबरेज | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | इस व्यवसाय के अन्तर्गत खाद्य और पेय पदार्थों से सम्बन्धित ज्ञान दिया जाता है। |
हाउस कीपर | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | गृह सम्बन्धी विभिन्न सफाई पहलुओं का ज्ञान दिया जाता है। |
सुवीइंग टेक्नोलॉजी | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | कपड़े की कटिंग करके सिलाई मशीनों द्वारा सिलाई करके गारमेन्ट्स तैयार करना। |
कम्प्यूटर हार्डवेयर एन्ड नेटवर्क मेंटीनेन्स | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | इस व्यवसाय के अन्तर्गत दूर संचार संबंधी विभिन्न प्रकार के उपकरणों की मरम्मत का ज्ञान दिया जाता है। |
आई0 ओ0 टी0 टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर ) | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | कृषि कार्य में उच्च तकनीक सम्बन्धी ज्ञान दिया जाता है। |
आई0 ओ0 टी0 टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी ) | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | आधुनिक शहर निर्माण हेतु उच्च तकनीक सम्बन्धी ज्ञान दिया जाता है |
कोर्स ग्रुप बी (Course Group B) इंजीनियरिंग व्यवसाय (Engineering Trades)
व्यवसाय | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षिक योग्यता | संक्षिप्त परिचय |
शीट मेटल वर्कर | 1 साल | 8वीं कक्षा पास | धातु के चादर से आवश्यक वस्तुए बनाना जैसे बक्से अलमारियां विभिन्न प्रकार के कैबिनेट |
वायरमैन | 2 साल | 8वीं कक्षा पास | घरेलू एवं औद्योगिक वनों की वायरिंग, विद्युत लाइन खींचना उत्त्पन्य खराबी ठीक करना आदि का कार्य। |
अपहोल्स्टर | 1 साल | 8वीं कक्षा पास | मोटर गाड़ियों, रेल गाड़ियों एवं हवाई जहाज की सीटों का निर्माण लेटर और रेक्सीन आदि का कार्य। |
मेसन (बिल्डिंग कान्सट्रक्टर) | 1 साल | 8वीं कक्षा पास | भवन निर्माण कार्य जैसे इटों की छत की जुड़ाई , ढलाई आदि के कार्य का ज्ञान देना। |
वेल्डर (फैब्रीकेशन एण्ड फिटिंग) | 1 साल | 8वीं कक्षा पास | टी.आई.जी./एम.आई.जी.वेल्डिंग/स्ट्रक्चरल /फ्रेशर पार्ट्स फिटिंग/ आदि का ज्ञान। |
कोर्स ग्रुप बी (Course Group B) गैर इंजीनियरिंग व्यवसाय (Non-Engineering Trades)
व्यवसाय | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षिक योग्यता | संक्षिप्त परिचय |
फुटवियर मेकर | 1 साल | 8वीं कक्षा पास | विभिन्न प्रकार के जूते-चप्पल आदि के निर्माण/मरम्मत आदि का ज्ञान देना। |
लेदर गुड्स मेकर | 1 साल | 8वीं कक्षा पास | चमडें की सामग्रियां जैसे-जैकेट,पर्स अटैची, बेल्ट आदि के निर्माण/मरम्मत आदि का ज्ञान देना। |
महिलाओं के लिए केवल : – कोर्स ग्रुप ए (Course Group A) इंजीनियरिंग व्यवसाय (Engineering Trades)
व्यवसाय | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षिक योग्यता | संक्षिप्त परिचय |
इलेक्ट्रानिक मैकेनिक | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | इलेक्ट्रानिक पुर्जा, उपकरणों जैसे टी0वी0, वी0सी0आर0, सामान्य इलेक्ट्रानिक्स के उपकरण आदि का मरम्मत। |
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | भवन, पुल आदि का आकार, नाप, ड्राइंग शीट पर बनाना तथा ब्लू प्रिन्ट बनाना। |
महिलाओं के लिए केवल : – कोर्स ग्रुप ए (Course Group A) इंजीनियरिंग व्यवसाय (Engineering Trades)
व्यवसाय | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षिक योग्यता | संक्षिप्त परिचय |
इलेक्ट्रानिक मैकेनिक | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | इलेक्ट्रानिक पुर्जा, उपकरणों जैसे टी0वी0, वी0सी0आर0, सामान्य इलेक्ट्रानिक्स के उपकरण आदि का मरम्मत। |
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) | 2 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ | भवन, पुल आदि का आकार, नाप, ड्राइंग शीट पर बनाना तथा ब्लू प्रिन्ट बनाना। |
महिलाओं के लिए केवल : – कोर्स ग्रुप ए (Course Group A) गैर इंजीनियरिंग व्यवसाय (Non-Engineering Trades)
व्यवसाय | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षिक योग्यता | संक्षिप्त परिचय |
कम्प्यूटर आपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | कम्प्यूटर आपरेटर, डाटा इण्ट्री प्रोग्रामिंग तथा अप्लीकेशन पैकेजेज को चालने का ज्ञान। |
कम्प्यूटर एडेड इम्ब्राईडरी एण्ड डिजाइनिंग | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | इस व्यवसाय के अन्तर्गत कढ़ाई तथा सुई आदि का कार्य कम्प्यूटर नियंत्रित मशीनों द्वारा किये जाने संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। |
ड्रेस मेकिंग | 1 साल | 10वीं कक्षा पास (10+2 व्यवस्था के अन्तर्गत) | पहनने योग्य सुन्दरता पूर्ण, आकर्षक कपड़ों द्वारा विभिन्न प्रकार की आकर्षक ड्रेस बनाना। |
फैशन डिजाइन टेक्नोलाॅजी | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | इस व्यवसाय के अन्तर्गत कटाई-सिलाई, कढ़ाई तथा इनसे सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की क्रियों, ड्रेस मेकिंग आदि का ज्ञान दिया जाता है। |
बेसिक कास्मेटोलॉजी | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | मनुष्य के केस एवं त्वचा की देख-भाल करना एवं सुन्दरता बनाये रखने संबंधी ज्ञान। |
सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजीं) | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | कार्यालय पद्धति का ज्ञान दिया जाता है जिसके साथ आशुलेखन तथा टंकण का कार्य भी सिखाया जाता है। |
स्टेनोग्राफी सेक्रेट्रीयल असिसटेन्ट (अंग्रेजी) | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | अंग्रेजी भाषा का सांकेतिक भाषा में लिखना और उसे टाइप मशीन पर टंकण करना। |
स्टेनोग्राफी सेक्रेट्रीयल असिसटेन्ट (हिन्दी) | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | हिन्दी भाषा का सांकेतिक भाषा में लिखना और उसे टाइप मशीन पर टंकण करना। |
सुवीइंग टेक्नालॉजी | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | कपड़े की कटिंग करके सिलाई मशीनों द्वारा सिलाई करके गारमेन्ट्स तैयार करना। |
सरफेस आर्नामेंटेसन टेक्निक्स (एम्ब्राइड्री) | 1 साल | 10वीं कक्षा पास | कपड़े पर रंगीन धागों से सुन्दर-सुन्दर डिजाइनों की कढ़ाई करना। |
यूपी आईटीआई आवेदन पत्र 2023 कैसे जमा करें?
यूपी आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 ऑनलाइन जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले यूपी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे 2023 आवेदन पत्र के बटन पर क्लिक करें।
- अब उसमें मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करके अपना आवेदन पत्र भरें।
- फिर आवेदन पत्र में सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आवेदन पूरा होने पर अपने फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
यूपी आईटीआई आवेदन पत्र 2023 और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे, जैसे-
डॉक्यूमेंट | फॉर्मेट | साइज |
फोटो | जेपीजी फॉर्मेट | 50 केबी |
सिग्नेचर की स्कैन कॉपी | जेपीजी फॉर्मेट | 50 केबी |
यूपी आईटीआई 2023 आवेदन शुल्क
- यूपी आईटीआई 2023 के लिए आवेदन शुल्क 250/- रुपये है।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 150/- रुपये है।
यूपी आईटीआई 2023 आवेदन शुल्क कैसे जमा करें?
उम्मीदवार नीचे दिए किसी भी माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जैसे-
डेबिट कार्ड | क्रेडिट कार्ड | नेट बैंकिंग |
यूपी आईटीआई 2023 रिजल्ट
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों के यूपी आईटीआई 2023 रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर घोषित होंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें यूपी आईटीआई में एडमिशन दिया जाएगा।
UP ITI की आधिकारिक वेबसाइट- www.scvtup.in
यूपी आईटीआई 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
Jitendra kumar