यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट (UP Polytechnic Result)- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 (UP Polytechnic Result 2023) की घोषणा की जाएगी। यूपी पॉलिटेक्निक परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन जारी किये जाएंगे। उम्मीदवार अपना JEECUP 2023 रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके चेक कर सकते हैं। जेईईसीयूपी रिजल्ट 2023 (JEECUP Result 2023) में उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 (UP Polytechnic Result 2023)
आपको बता दें कि पोस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड की कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाती है। चयनित उम्मीदवारों को 67 पाठ्यक्रमों में लगभग 1296 संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा। जेईईसीयूपी परिणाम 2023 के बारे में अधिक जानकारी नीचे से पढ़ें।
यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 जरूरी तारीखें
JEECUP 2023 प्रवेश परीक्षा के परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में जारी किये जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जेईईसीयूपी 2023 परिणाम की जरूरी तारीखों के बारे में जान सकते हैं, जैसे-
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 रिजल्ट | तारीख |
परीक्षा की तारीख | 01 से 05 जून 2023 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
ऑनलाइन कॉउंसलिंग शुरू होने की तारीख | घोषित होगी |
शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तारीख | घोषित होगी |
महत्त्वपूर्ण लिंक
जेईईसीयूपी 2022 के परिणाम (JEECUP 2022 Results) | यहाँ से देखें |
यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके जेईईसीयूपी 2023 रिजल्ट की जांच आसानी से कर सकते हैं:
- जेईईसीयूपी परिणाम 2023 की जांच करने के लिए सबसे पहले इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें या फिर यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद आपको JEECUP 2023 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित रोल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 रिजल्ट पर जानकारी
JEECUP 2023 रैंक कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होगी, जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- समूह का नाम
- माता – पिता का नाम
- श्रेणी
- लिंग
- राज्य
- जन्म की तारीख
- ओपन रैंक
- कुल प्राप्त अंक
- उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए योग्य हैं या नहीं
यूपी पॉलिटेक्निक सीट रिजर्वेशन 2023
उम्मीदवार यूपी सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के सीटों के आरक्षण के लिए नीचे दिए गए आंकड़ों पर एक नज़र डाल सकते हैं:
केटेगरी | सीट रिजर्वेशन |
जनरल | 10% |
ओबीसी | 27% |
एससी | 21% |
एसटी | 02% |
पीडब्ल्यूडी | 05% |
स्वतंत्रता सेनानी | 02% |
सैन्य कर्मी | 05% |
महिला | 20% |
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023
न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करके परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2023 में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और शाखाओं तथा संस्थानों के लिए विकल्प भरना होगा। पसंद भरने की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार शाखा और संस्थान का चयन करना होगा। सीट आवंटन प्रक्रिया / एडमिशन के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट करना होगा।
यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in
यूपी पॉलिटेक्निक 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |