उत्तराखंड आईटीआई रिजल्ट (Uttarakhand ITI Result)- व्यावसायिक परीक्षा परिषद्, उत्तराखंड (Vyavsayik Pariksha Parishad, Uttarakhand) द्वारा उत्तराखंड आईटीआई एडमिशन रिजल्ट (Uttarakhand ITI Admission Result) ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को बता दें कि आईटीआई उत्तराखंड रिजल्ट (ITI Uttarakhand Result) की घोषणा आईटीआई उत्तराखंड मेरिट लिस्ट (ITI Uttarakhand Merit List) के रूप में की जाती है। आईटीआई उत्तराखंड रिजल्ट 2023 (ITI Uttarakhand Result 2023) की अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
न्यू अपडेट
आईटीआई उत्तराखंड एडमिशन 2023 मेरिट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
उत्तराखंड आईटीआई रिजल्ट 2023 (Uttarakhand ITI Result 2023)
उम्मीदवार parikshapoint.com के इस पेज से भी उत्तराखंड आईटीआई 2023 रिजल्ट (Uttarakhand ITI 2023 Result) देख सकते हैं। उत्तराखंड आईटीआई मेरिट लिस्ट 2023 (Uttarakhand ITI Merit List 2023) ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट vpputtarakhand.in पर जारी की जाएगी। ITI Uttarakhand 2023 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईटीआई उत्तराखंड 2023 मेरिट लिस्ट (ITI Uttarakhand 2023 Merit List) कक्षा 8वीं और 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों का नाम उत्तराखंड आईटीआई 2023 मेरिट लिस्ट (Uttarakhand ITI 2023 Merit List) में होगा, उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को बताए गए कॉलेज में समय पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुँचना होगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग आईटीआई ट्रेड और कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा।
उत्तराखंड आईटीआई मेरिट लिस्ट 2023 जरूरी तारीखें
आईटीआई उत्तराखंड मेरिट लिस्ट 2023 (ITI Uttarakhand Merit List 2023) से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।
उत्तराखंड आईटीआई 2023 मेरिट लिस्ट | जरूरी तारीखें |
मेरिट लिस्ट की तारीख | 16 सितंबर 2023 |
काउंसलिंग की तारीख | घोषित होगी |
मेरिट लिस्ट लिंक
आईटीआई उत्तराखंड मेरिट लिस्ट 2023 (ITI Uttarakhand Merit List 2023) | यहाँ से देखें |
उत्तराखंड आईटीआई मेरिट लिस्ट 2023 कैसे देखें?
UK ITI-2023 रिजल्ट की घोषणा मेरिट लिस्ट के रूप में ऑनलाइन की जाएगी। मेरिट लिस्ट देखने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको आईटीआई उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको रिजल्ट के पेज पर मांगी गई जरूरी जानकारी, जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर आदि होगा।
- सभी जानकारी सही होने पर आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा और आप मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।
उत्तराखंड आईटीआई 2023 काउंसलिंग
उत्तराखंड आईटीआई रिजल्ट/मेरिट लिस्ट 2023 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आईटीआई उत्तराखंड काउंसलिंग 2023 (ITI Uttarakhand Counselling 2023) के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे।
उत्तराखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उत्तराखंड आईटीआई काउंसलिंग 2023 में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे, जैसे-
- मेरिट लिस्ट की कॉपी
- आईडी प्रूफ
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 8वीं और 10वीं की मार्कशीट
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जरूरी सर्टिफिकेट, आदि
उत्तराखंड आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट- vpputtarakhand.in
उत्तराखंड आईटीआई एडमिशन 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |