आप उत्तराखंड पॉलिटेक्निक ऑनलाइन फॉर्म 30 अप्रैल 2024 भर सकते हैं। साथ ही आवेदन शुल्क भी 30 अप्रैल तक ही भर सकते हैं। शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन शुल्क भरने के बाद ही आवेदन पत्र पूर्ण मना जायेगा। यदि उम्मीदवार आरक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं तो, उनको आरक्षण सर्टिफिकेशन भी अपलोड करना होगा और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे- फोटोग्राफ, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करनी होगी।
JEEP Online Form 2024
एक बार फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र कोई भी संसोधन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि Basics of Information Technology विषय को Computer Fundamentals में बदल दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म 2024 जरूरी तारीखें
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक 2024 आवेदन पत्र | तारीख |
ऑनलाइन आवेदन | 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2024 |
शुल्क जमा | 30 अप्रैल 2024 |
ऑनलाइन ऑनलाइन फॉर्म लिंक
ऑनलाइन फॉर्म 2024 | यहाँ से जमा करें |
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक कोर्स के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
सभी कोर्स के लिए अलग-अलग योग्यता दी गई है। पाठ्यक्रम को 6 ग्रुप में बांटा गया है।
पूरी शैक्षिक योग्यता देखने के लिए – इस पेज पर जाएं।
आयु सीमा
- आयु सीमा पर कोई भी प्रतिबंध नहीं है।
राष्ट्रीयता
- उम्मीदवारों को भारत का नागरिक अथवा उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म 2024 कैसे जमा करें?
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2024 (Uttarakhand Polytechnic Application Registration Form 2024) ऑनलाइन जमा करना होगा। UBTER JEEP-2024 Online Application Form भरने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।
स्टेप 1- सबसे पहले उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर उत्तराखंड पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद आपको होम पेज पर JEEP-2024 ONLINE APPLICATION के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना शुरू करें।
स्टेप 5- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
स्टेप 6- सभी जानकारी पूरी होने के बाद फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 7- इसके बाद पेमेंट मोड सिलेक्ट करके एप्लीकेशन फीस जमा करें।
स्टेप 8- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा होने के बाद उसे सबमिट करके उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म 2024 पर जरूरी जानकारी
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक आवेदन पत्र 2024 जमा करते समय उम्मीदवार को निम्नलिखित जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे-
- नाम
- जन्म तिथि
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- केटेगरी
- शैक्षिक विवरण
- पिता का नाम
- माता का नाम
- लिंग, आदि
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म 2024 और जरूरी दस्तावेज
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। ये डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं-
डॉक्यूमेंट | साइज | फॉर्मेट |
फोटोग्राफ | 20 केबी से 50 केबी तक | जेपीईजी / जेपीजी |
सिग्नेचर | 10 केबी से 20 केबी तक | जेपीईजी / जेपीजी |
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2024
केटेगरी | शुल्क |
एससी और एसटी | 500/- रुपये |
अन्य | 800/- रुपये |
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2024 कैसे जमा करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यम से उत्तराखंड पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2024 जमा कर सकते हैं-
- क्रेडिट कार्ड
- डेबिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट: www.ubter.in | ubtejeep.co.in
Sonitkumar