Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 4 मानचित्र

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 4 मानचित्र प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल पृथ्वी हमारा आवास अध्याय 4 मानचित्र के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र ncert solutions social science class 6 geography chapter 4 मानचित्र के माध्यम से परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर भूगोल अध्याय 4 मानचित्र का पूरा समाधान दिया हुआ है। आइये फिर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 4 मानचित्र नीचे देखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 4 मानचित्र

छात्र यहां से social science class 6 geography chapter 4 मानचित्र का एनसीईआरटी समाधान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ सकते हैं। सामाजिक विज्ञान कक्षा 6 भूगोल मानचित्र के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाये गए है। एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 4 मानचित्र, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (ncert) के सहायता से बनाए गए है।

कक्षा : 6
विषय : सामाजिक विज्ञान (भूगोल –पृथ्वी हमारा आवास)
अध्याय : 4
– मानचित्र (प्रश्न -उत्तर)

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

1 . मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं ?

उत्तर :- मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र है। मानचित्रों में दी गई सूचना के आधार पर मानचित्र को तीन घटको में वर्णित किया गया है:- दूरी, दिशा और प्रतीक। दूरी से अभिप्राय यह है कि पूरे विश्व या उसके एक भाग को छोटा कर कागज को एक पन्ने में दर्शाना। दिशा की मदद से किसी भी स्थान का सही से पता लगाया जा सकता है। किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियों को दिखाना संभव नहीं होता इसलिए इन आकृतियों के प्रतीक अर्थात चित्र और रेखाओं के रूप में दर्शाया जाता है।

2. प्रधान दिग्बिंदु कौन-कौन से हैं ?

उत्तर :- चार मुख्य दिशाओं को उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को प्रधान दिग्बिंदु कहा जाता है।

3. मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :- पैमाना स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता है। मानचित्र को छोटे और बड़े पैमानों में विभाजित किया जाता है, दोनों ही हमें अलग-अलग तरह से जानकारी प्रदान करते है।

4. ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों ?

उत्तर :- जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग; जैसे-अपने देश, राज्यों, शहरों तथा गाँवों के विषय में अध्ययन करना चाहते हैं तो ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र हमारे लिए ज्यादा उपयोगी साबित होता है। मानचित्र से एक ग्लोब की अपेक्षा हमें अधिक और विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र है। लेकिन एक गोलाकार सतह को पूरी तरह से चपटा करना असंभव है। इसलिए ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक है।

5. मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएँ।

उत्तर :- मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र है। जबकि छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया चित्र खाका कहलाता है। इसमें रूढ प्रतिको का प्रयोग किया जाता है जबकि खाका में लम्बाई और चौड़ाई का प्रयोग किया जाता है। एक बड़े पैमाने वाले मानचित्र में हमें बहुत सी जानकारियां प्राप्त होती है लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें हम जानना चाहते है जैसे किसी कमरे की लम्बाई एवं चौड़ाई जिसे मानचित्र में नहीं दिखाया जा सकता इसलिए लोग खाका का प्रयोग कर सकते है।

6. कौन-सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है ?

उत्तर :- जब बड़े क्षेत्रफल वाले जैसे भागो गांव या शहर को कागज पर दिखाना होता है तब हम बड़े पैमाने का प्रयोग करते है। जैसे स्थल पर 500 किलोमीटर की दूरी को मानचित्र पर 5 सेंटीमीटर से दर्शाया जाता है। इस प्रकार बड़े पैमाने वाले चित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करते है।

7. प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं ?

उत्तर :- किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियो जैसे-भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों रेल की पटरियों को दिखाना संभव नहीं होता इसलिए इन आकृतियों के प्रतीक अर्थात् चित्र और रेखाओ के रूप में दर्शाया जाता है।ये प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं। इन प्रतीकों के इस्तेमाल के द्वारा मानचित्र को आसानी से खींचा जा सकता है तथा इनका अध्ययन करना आसान होता है। इसमें रूढ प्रतिको का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न – 2.सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

1 . वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं

(क) भौतिक मानचित्र

(ख) थिमैटिक मानचित्र

(ग) राजनीतिक मानचित्र

2. नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है

(क) जलाशयों

(ख) पर्वतों

(ग) मैदानों

3. दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है

(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए।

(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए।

(ग) दूरी मापने के लिए

4. पैमाना आवश्यक है

(क) मानचित्र के लिए।

(ख) रेखाचित्र के लिए

(ग) प्रतीकों के लिए।

उत्तर :- (ख) थिमैटिक मानचित्र

(क) जलाशयों।

(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए

(क) मानचित्र के लिए।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल के सभी चैप्टर नीचे लिंक से प्राप्त करें

अध्याय संख्याअध्याय के नाम
1सौरमंडल में पृथ्वी
2ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर
3पृथ्वी की गतियाँ
4मानचित्र
5पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
6पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
7हमारा देश : भारत
8भारत : जलवायु , वनस्पति तथा वन्य प्राणी

छात्रों को एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 4 मानचित्र प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कक्षा 6 के इतिहास और नागरिक शास्त्र के एनसीईआरटी समाधनयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply