जेएनवीएसटी कक्षा 11वीं एडमिट कार्ड 2025 (JNVST Class 11 Admit Card 2025) 

Photo of author
PP Team
Last Updated on

JNVST Class 11 Admit Card 2025 : जो छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, उन छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 11 लेटरल एंट्री परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए है। छात्र प्रवेश पत्र नीचे दिए हुए लिंक या आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन शनिवार 08 फरवरी, 2025 को किया जायेगा।

छात्र परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सकेंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। सभी प्रश्न MCQ टाइप होंगे। एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र पूरा आर्टिकल पढ़ें।

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11वीं हॉल टिकट 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि09 जनवरी, 2025
परीक्षा की तिथि08 फरवरी, 2025
परिणाम जारी होने की तिथिमई / जून, 2025

JNVST कक्षा 11 के परीक्षा केंद्र

छात्रों की लिखित परीक्षा कुल 27 राज्य और 08 केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित की जाएगी। इन राज्यों में कुल 653 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।

राज्यों के नामकेंद्रों की संख्या
आंध्र प्रदेश15
अरुणाचल प्रदेश17
असम28
छत्तीसगढ़28
गोवा2
गुजरात34
हरियाणा21
हिमाचल प्रदेश12
झारखंड26
कर्नाटक31
केरल14
मध्य प्रदेश54
महाराष्ट्र34
मणिपुर11
मेघालय12
मिजोरम08
नागालैंड11
ओडिशा31
पंजाब23
राजस्थान35
सिक्किम04
तेलंगाना09
त्रिपुरा08
उत्तर प्रदेश76
उत्तराखंड13
पश्चिम बंगाल18
केंद्र शासित प्रदेशसीटों की संख्या
चंडीगढ़01
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव03
दिल्ली05
जम्मू और कश्मीर20
लद्दाक02
लक्षद्वीप01
पुडुचेर्री04
अंडमान निकोबार द्वीप03
कुल653

जेएनवीएसटी कक्षा 11 परीक्षा पैटर्न 2025

छात्रों की प्रवेश परीक्षा कुल पांच विषयों पर होगी। जिसके लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा। सभी विषयों के लिए 30-30 मिनट होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। कुल 100 अंक होंगे।

विषयप्रश्नअंक
मेंटल एबिलिटी2020
अंग्रेजी2020
विज्ञान2020
सामाजिक विज्ञान2020
गणित2020
कुल100100

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

हम छात्रों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साधारण स्टेप दे रहे हैं। साथ ही आप नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • स्टेप 1 – सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाए।
  • स्टेप 2 – उसके बाद ‘Class XI’ एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
JNV Class 9 Admit Card 2025
  • स्टेप 3 – फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें।
  • स्टेप 4 – लॉगिन करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा। उसको प्रिंट या डाउनलोड कर लें।

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश पत्र 2025 महत्वपूर्ण लिंक

कक्षा 11 का प्रवेश पत्रयहाँ से प्राप्त करें
आधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!