जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड कक्षा 9 (Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card Class 9)- जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2023 Class 9 जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) 2022-23 के लिए जारी कर दिए गए हैं। Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card 2023 Class 9th नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा navodaya.gov.in पर जारी किये गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एडमिट कार्ड 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
न्यू अपडेट
जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 9 एडमिशन 2023 (JNVST Class 9 Admission 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी।
कक्षा 9 में एडमिशन के लिए लेटरल एंट्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट का आयोजन 11 फरवरी 2023 को किया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 9 (JNV Admit Card 2023 Class 9)
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 कक्षा 9 एडमिट कार्ड सभी चरणों की परीक्षा के लिए जारी होंगे। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके JNVST Class 9 Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को कक्षा 9 एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2023 के लिए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा जैसा कि प्रवेश पत्र में दर्शाया गया होगा। उम्मीदवारों को JNVST 2023 कक्षा 9 एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण के अनुसार एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। एक बार उम्मीदवार को केंद्र आवंटित कर दिए जाने के बाद केंद्र के परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 9 जरूरी तारीखें
नीचे दी गई तालिका में Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card 2023 Class 9th और Jawahar Navodaya Vidyalaya Exam Date 2023 Class 9 से जुड़ी तारीखें देखें।
JNVST कक्षा 9 कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित |
परीक्षा की तारीख | 11 फरवरी 2023 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एडमिट कार्ड 2023 (JNV Class 9 Admit Card 2023) | यहाँ से डाउनलोड करें |
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 9 कैसे डाउनलोड करें?
जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 9 एडमिट कार्ड 2023 (JNVST Class 9th Admit Card 2023) डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करें, जैसे-
- उम्मीदवारों को सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर जाना होगा।
- इसके के बाद आधिकारिक वेबसाइट का मेन पेज खुल जाएगा। आपको पेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। जानकारी पूरी होने के बाद आपको सबमिट करना होगा।
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, साथ ही अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट भी जरूर निकाल लें।
जवाहर नवोदय विद्यालय एग्जाम पैटर्न 2023 कक्षा 9
चयन परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषय शामिल होंगे। टेस्ट पेपर का कठिनाई स्तर आठवीं कक्षा का होगा।
- समय – 2 घंटे 30 मिनट
- कुल अंक – 100
- सेक्शन – 4 (इंग्लिश, हिन्दी, मैथ्स एंड साइंस)
- मीडियम – हिंदी और इंग्लिश
- एग्जाम टाइप – MCQ
विषय | अंक |
अंग्रेजी | 15 |
हिंदी | 15 |
गणित | 35 |
विज्ञान | 35 |
कुल | 100 अंक |
जवाहर नवोदय विद्यालय एग्जाम सेंटर 2023 कक्षा 9
सभी उम्मीदवारों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा 9 2023 के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा जैसा कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एडमिट कार्ड 2023 में दर्शाया गया होगा। किसी अन्य केंद्र से किसी भी उम्मीदवार को उपस्थित होने की अनुमति नहीं है। केंद्र बदलने के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाता है। कोई भी उम्मीदवार उचित एडमिट कार्ड के बिना चयन परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है। एडमिट कार्ड एनवीएस की वेबसाइट यानी navodaya.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2023 कक्षा 9
जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) कक्षा 9 रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किये जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के परिणामों के आधार पर ही छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिया जाएगा। Jawahar Navodaya Vidyalaya Result 2022-23 के अनुसार उम्मीदवारों का चयन विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 9 एडमिशन के लिए किया जाएगा।
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट– navodaya.gov.in
JNV एडमिशन कक्षा 9वीं के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |