बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) आंसर की (Bihar Polytechnic (DCECE) Answer Key)- बीसीईसीईबी (BCECEB) द्वारा बिहार पॉलिटेक्निक आंसर की 2023 (Bihar Polytechnic Answer Key 2023) ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि हर पेपर की अलग-अलग बिहार डीसीईसीई आंसर की 2023 (Bihar DCECE Answer Key 2023) जारी की जाएगी। सभी पेपर की DCECE 2023 Answer Key पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। बिहार डीसीईसीई 2023 आंसर की के बारे में अधिक जानकारी नीचे से पढ़ें।
न्यू अपडेट
बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) आसंर की 2023 bceceboard.bihar.gov.in पर जल्द जारी होंगी।
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 परीक्षा का आयोजन 24 और 25 जून 2023 को हुआ।
बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) आंसर की 2023 (Bihar Polytechnic (DCECE) Answer Key 2023)
उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक 2023 आंसर की का इस्तेमाल अंकों की गणना करने के लिए कर सकते हैं और Bihar Polytechnic 2023 Answer Key के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) आंसर की 2023 (Bihar Polytechnic (DCECE) Answer Key 2023) से उम्मीदवार अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। Bihar DCECE 2023 Answer Key जारी होने के बाद फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 तैयार किया जाएगा। आप parikshapoint.com के इस पेज से भी डीसीईसीई आंसर की 2023 (DCECE Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पॉलिटेक्निक आंसर की 2023 की जरूरी तारीखें
DCECE 2023 आंसर की से संबंधित महत्त्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल से देखें।
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 आंसर की | जरूरी तारीख |
परीक्षा की तारीख | 24 से 25 जून 2023 |
आंसर की जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
बिहार पॉलिटेक्निक आंसर की 2023 कैसे डाउनलोड करें?
जो उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 में शामिल होंगे, उन्हें बिहार पॉलिटेक्निक उत्तर कुंजी 2023 ऑनलाइन डाउनलोड करनी होगी। DCECE 2023 Answer Key ऑनलाइन डाउनोलड करने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।
- सबसे पहले इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर बिहार पॉलिटेक्निक की वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर डाउनलोड सेक्शन में DCECE 2023 Answer Key डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपको प्रश्न पत्र और कोर्स सिलेक्ट करना होगा।
- अब आप आंसर की देख सकते हैं।
- उम्मीदवार आंसर की की पीडीएफ डाउनलोड कर लें और अपने स्कोर की गणना करना शुरू करें।
बिहार पॉलिटेक्निक आंसर की 2023 से अंकों की गणना कैसे करें?
उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक 2023 उत्तर कुंजी का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें और संबंधित पेपर के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अंकों की गणना शुरू करें।
- फिर अंकों की गणना के लिए नीचे दी गई मार्किंग स्कीम का उपयोग करें।
सही उत्तर | +5 अंक |
अंकों की गणना के लिए फॉर्मूला | 5 x सही उत्तरों की संख्या |
बिहार पॉलिटेक्निक आंसर की 2023 पर चैलेंज कैसे करें?
यदि उम्मीदवारों को डीसीईसीई 2023 उत्तर कुंजी में कोई गलती मिलती है, तो वह आंसर की के खिलाफ चैलेंज भी जमा कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उम्मीदवारों को मेल या पोस्ट के माध्यम से अनुरोध जमा करना आवश्यक है। चैलेंज जमा करते समय उम्मीदवारों को अपना नाम, परीक्षा का नाम, प्रश्न संख्या और उत्तर भी लिखना होगा।
बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023
बिहार डीसीईसीई रिजल्ट 2023 ऑनलाइन bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट रैंक कार्ड के रूप में जारी होगा और इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। बीसीईसीई द्वारा बिहार पॉलिटेक्निक 2023 मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में आते हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है।
आधिकारिक वेबसाइट– bceceboard.bihar.gov.in
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |