बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) आवेदन पत्र (Bihar Polytechnic (DCECE) Application Form)- जो उम्मीदवार बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन 2023 (Bihar DCECE 2023) में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) आवेदन पत्र 2023 (Bihar Polytechnic (DCECE) Application Form 2023) जमा करना होगा। बता दें कि बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) द्वारा बिहार पॉलिटेक्निक 2023 एप्लीकेशन फॉर्म (Bihar Polytechnic 2023 Application Form) जारी कर दिए गए हैं।
न्यू अपडेट
बिहार पॉलिटेक्निक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) आवेदन पत्र 2023 (Bihar Polytechnic (DCECE) Application Form 2023)
बिहार डीसीईसीई आवेदन पत्र 2023 (Bihar DCECE Application Form 2023) आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी हुए हैं। आप parikshapoint.com के इस पेज से भी DCECE Application Form 2023 भर सकते हैं। उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (Bihar Polytechnic Application Form 2023) जमा करने से पहले अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। अगर आपसे बिहार पॉलिटेक्निक आवेदन पत्र 2023 भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो आप बाद में उस गलती को सुधार भी सकते हैं। बिहार डीसीईसीई 2023 आवेदन पत्र (Bihar DCECE 2023 Application Form) केवल ऑललाइन ही भरे जाएंगे। बिहार पॉलिटेक्निक 2023 आवेदन पत्र से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे से पढ़ें।
बिहार पॉलिटेक्निक आवेदन पत्र 2023 जरूरी तारीखें
बिहार पॉलिटेक्निक आवेदन पत्र 2023 (Bihar Polytechnic Application Form 2023) से जुड़ी जरूरी तारीखों जैसे- dcece 2023 application form date आदि के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल पर नजर डालें।
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 22 अप्रैल 2023 |
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख | 22 मई 2023 |
ऑनलाइन आवदेन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 23 मई 2023 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख | 24 से 25 मई 2023 तक |
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक (DCECE-2023)
बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) फॉर्म 2023 | यहाँ से भरें |
बिहार पॉलिटेक्निक योग्यता मापदंड 2023
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 एडमिशन के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार बीसीईसीईबी बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 योग्यता मापदंडों की जांच जरूर कर लें। जैसे-
शैक्षिक योग्यता
- पी.ई. कोर्स के लिए
- उम्मीदवारों को बिहार विद्यालय समिति द्वारा संचालित माध्यमिक परीक्षा या इसके समकक्ष दसवीं की परीक्षा कम से कम 35% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा।
- पीपीई चार वर्षीय पार्ट टाइम कोर्स के लिए
- उम्मीदवार बारहवीं साइंस या अन्य समकक्ष परीक्षा, रसायन शास्त्र या अन्य समकक्ष परीक्षा में भौतिकी रसायन शास्त्र, एवं अंग्रेजी के अतिरिक्त गणित या जीव विज्ञान में उर्तीर्ण हो।
- पीएमडी के लिए
- उम्मीदवार माध्यमिक परीक्षा / सी.बी.एस.ई / आई.सी.एस.ई से दसवीं या अन्य समकक्ष परीक्षा में विज्ञान विषय एवं अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण हो।
- पी.एम के लिए
- उम्मीदवार भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं अंग्रेजी के अतिरिक्त गणित या जीव विज्ञान विषयों के साथ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
आयु सीमा
- पी.ई कोर्स के लिए
- इस कोर्स के लिए न्यूनतम आयु सीमा और अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।
- पीपीई चार वर्षीय पार्ट-टाइम कोर्स के लिए
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए।
- पीएमडी के लिए
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
- इस कोर्स के लिए आपकी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होना आवश्यक है।
- पी.एम के लिए
- जी.एन.एम नर्सिंग (ग्रेड ए) और ए.एन.एम नर्सिंग कोर्स के लिए
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- इस कोर्स के लिए आपकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होना आवश्यक है।
- पारा मेडिकल के अन्य कोर्सेज के लिए
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- इस कोर्स के लिए आपकी अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होना आवश्यक है।
बिहार पॉलिटेक्निक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 कैसे जमा करें?
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। DCECE Online Application Form 2023 भरने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।
स्टेप 1- सबसे पहले उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर बिहार पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद आपको होम पेज पर अप्लाई फॉर डीसीईसीई के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- अब आपको अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर नेम और पासवर्ड से साइन इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना शुरू करें।
स्टेप 5- एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
स्टेप 6- सभी जानकारी पूरी होने के बाद फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 7- इसके बाद पेमेंट मोड सिलेक्ट करके एप्लीकेशन फीस जमा करें।
स्टेप 8- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा होने के बाद उसे सबमिट करके उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
बिहार पॉलिटेक्निक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 पर जरूरी जानकारी
बिहार पॉलिटेक्निक आवेदन पत्र 2023 जमा करते समय उम्मीदवार को निम्नलिखित जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे-
- नाम
- जन्म तिथि
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- केटेगरी
- शैक्षिक विवरण
- पिता का नाम
- माता का नाम
- लिंग
बिहार पॉलिटेक्निक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है, जिसके बिना एप्लीकेशन फॉर्म जमा नहीं किया जाएगा। ये डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं-
- ईमेल आईडी
- फोन नं.
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटो
- भुगतान पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड विवरण
- शैक्षिक प्रमाण पत्र / मार्कशीट
- आधार कार्ड नंबर (यदि लागू हो)
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए फॉर्मेट में फोटोग्राफ और 2 हस्ताक्षर (हिंदी और अंग्रेजी) की स्कैन की गई फोटो अपलोड करनी होगी।
इमेज | साइज | डायमेंशन | फॉर्मेट |
फोटोग्राफ | 100 केबी से कम | 200 x 250 | जेपीईजी / जेपीजी |
सिग्नेचर | 100 केबी से कम | 300 x 100 | जेपीईजी / जेपीजी |
बिहार पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2023
कोर्स की संख्या | सामान्य / अन्य पिछड़ी जाति / ईबीसी | अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति |
एक कोर्स के लिए | 750 रुपए | 480 रुपए |
दो कोर्स के लिए | 850 रुपए | 530 रुपए |
तीन कोर्स के लिए | 950 रुपए | 630 रुपए |
चार कोर्स के लिए | 1150 रुपए | 730 रुपए |
बिहार पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2023 कैसे जमा करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यम से बिहार पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म फीस 2023 जमा कर सकते हैं-
- क्रेडिट कार्ड
- डेबिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
बिहार पॉलिटेक्निक एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन 2023
बीसीईसीई बोर्ड आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र को सही करने की सुविधा प्रदान करेगा। यह ऑप्शन केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने आखिरी तारीख से पहले डीसीईसीई 2023 एप्लीकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कराया होगा। जिन लोगों को अपने आवेदन पत्र में गलती मिलती है, वे निर्धारित समय के भीतर उसे ठीक कर सकते हैं। सुधार की आखिरी तिथि के बाद बोर्ड द्वारा कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा और उम्मीदवार किसी भी विवरण को संशोधित या संपादित नहीं कर सकेंगे। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को लास्ट सबमिशन करने से पहले अपने आवेदन को अच्छी तरह से जांच लेना चाहिए ताकि किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बिहार पॉलिटेक्निक डीसीईसीई 2023 एडमिट कार्ड
बीसीईसीईबी आधिकारिक वेबसाइट पर DCECE Admit Card 2023 जारी करेगा। उम्मीदवार ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके Bihar Polytechnic Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023 में परीक्षा की तारीख, समय, स्थल, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। उम्मीदवारों को Bihar DCECE 2023 Admit Card पर दी गई तिथि और समय पर परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। उन्हें परीक्षा केंद्र पर अपने साथ Bihar Polytechnic (DCECE) Admit Card 2023 ले जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट– bceceboard.bihar.gov.in
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |