दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 (Delhi Nursery Admission 2023): दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

दिल्ली नर्सरी एडमिशन (Delhi Nursery Admission)- शिक्षा निदेशालय, एनसीटी दिल्ली सरकार ने दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 (Delhi Nursery Admission 2023) के संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। उम्मीदवार दिल्ली में प्राइवेट सीबीएसई स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन के लिए 1 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली नर्सरी एडमिशन फॉर्म 2023 (Delhi Nursery Admission Form 2023) आनलाइन माध्यम से जारी होंगे। माता-पिता नर्सरी एडमिशन दिल्ली 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नर्सरी (Nursery), केजी (KG) और प्रथम श्रेणी (First Class) एडमिशन 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

न्यू अपडेट

दिल्ली नर्सरी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट 06 फरवरी 2023 को जारी।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 (Delhi Nursery Admission 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त।


1 दिसंबर, 2022 से शुरू हुई थी दिल्ली नर्सरी दाखिले 2023 की प्रक्रिया।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 (Delhi Nursery Admission 2023)

उम्मीदवार एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने से पहले पात्रता मानदंड और निर्देशों की जांच जरूर करें। दिल्ली नर्सरी ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2022 है। विभाग 20 जनवरी, 2023 को दिल्ली नर्सरी प्रवेश प्रथम मेरिट सूची जारी करेगा। उम्मीदवार जो दिल्ली के लिए आवेदन करना चाहते हैं नर्सरी एडमिशन अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 आवेदन पत्र (Delhi Nursery Admission 2023 Application Form) छह साल से कम उम्र के बच्चों के स्तर की कक्षाओं में एडमिशन के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए सेक्शन से दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 (Delhi Nursery Admission 2023) के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 जरूरी तारीखें

वे उम्मीदवार जो दिल्ली राज्य में नर्सरी कक्षाओं में अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए नर्सरी प्रवेश अधिसूचना (Nursery Admission Notification) डाउनलोड करनी होगी। नोटिफिकेशन आप हमारे इस पेज भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दी गई टेबल से Nursery Admission Delhi 2023 से जुड़ी जरूरी तारीखें भी देख सकते हैं।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 कार्यक्रमतारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख01 दिसंबर 2022
रजिस्ट्रेशन समाप्त होने की तारीख23 दिसंबर 2022
पहली मेरिट लिस्ट की तारीख20 जनवरी 2023
दूसरी मेरिट लिस्ट की तारीख06 फरवरी 2023
एडमिशन के बाद की लिस्ट की तारीख01 मार्च 2023
एडमिशन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख17 मार्च 2023

महत्त्वपूर्ण लिंक

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 नोटिफिकेशनयहाँ से प्राप्त करें
दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 आवेदन पत्र यहाँ से प्राप्त करें

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 योग्यता मापदंड

केवल पात्र माता-पिता ही अपने बच्चों के लिए अंतिम तिथि 23 दिंसबर, 2022 से पहले आवेदन करें। यहाँ हमने नर्सरी प्रवेश 2023 योग्यता मापदंड के संबंध में सभी विवरण प्रदान किए हैं, जैसे-

आयु सीमा

  • प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु वर्ष के 31 मार्च तक तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष होगी।
  • प्री-स्कूल (नर्सरी) के लिए जिस वर्ष में प्रवेश मांगा गया है, उस वर्ष के 31 मार्च को आयु 4 वर्ष से कम (3 वर्ष) होनी चाहिए।
  • प्री-प्राइमरी (केजी) के लिए जिस वर्ष में प्रवेश मांगा गया है, उस वर्ष के 31 मार्च को आयु 5 वर्ष से कम (4 वर्ष) होनी चाहिए।
  • कक्षा-1 लिए जिस वर्ष में प्रवेश मांगा गया है, उस वर्ष के 31 मार्च को आयु 6 वर्ष से कम (5 वर्ष) होनी चाहिए।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 आवेदन पत्र

उम्मीदवारों को दिल्ली नर्सरी एडमिशन फॉर्म 2023 ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 आवेदन पत्र (Delhi Nursery Admission 2023 Application Form) दिल्ली शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जारी होंगे। दिल्ली नर्सरी एप्लीकेशन फॉर्म 2023 आप हमारे इस से जमा कर सकते हैं। नर्सरी एडमिशन दिल्ली 2023 रजिस्ट्रेशन का लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध होगा। दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 रजिस्ट्रेशन करते समय मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 आवेदन पत्र कैसे जमा करें?

दिल्ली नर्सरी एडमिशन ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

  • चरण 1- सबसे पहले आपको शिक्षा निदेशालय दिल्ली (Directorate of Education Delhi) की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • चरण 2- फिर शिक्षा निदेशालय दिल्ली का होम पेज खोलें।
  • चरण 3- अब “ईडब्ल्यूएस/डीजी एडमिशन” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4- फिर नया वेब पेज खोलें और ‘न्यू यूजर लिंक’ पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म तक पहुंचें।
  • चरण 5- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • चरण 6- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त करने के बाद, आवेदकों को संबंधित ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
  • चरण 7- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 8- आखिर में आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 आवेदन पत्र और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत होगी, जैसे-

  1. बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  2. माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो
  3. फैमिली फोटो (पिता, माता और बच्चा)
  4. बच्चे का आधार कार्ड
  5. माता-पिता का आधार कार्ड
  6. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  7. बच्चे का कास्ट सर्टिफिकेट
  8. बच्चे का मेडिकल सर्टिफिकेट
  9. आय प्रमाण पत्र
  10. निवासी प्रमाण पत्र

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 एप्लिकेशन फॉर्म फीस

नर्सरी एडमिशन दिल्ली 2023 एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

एडमिशन फॉर्मफीस
दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 एप्लिकेशन फॉर्मरु. 25/-

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 रिजल्ट

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रिजल्ट जारी किए जाएंगे। दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 रिजल्ट (Delhi Nursery Admission 2023 Result) दिल्ली शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। Nursery Admission Delhi Result 2023 मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा आप हमारे पेज पर भी दिए गए लिंक से नर्सरी एडमिशन दिल्ली 2023 रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।

उम्मीदवार हमारे इस पेज से दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 मेरिट लिस्ट (Delhi Nursery Admission 2023 Merit List) भी प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 20 जनवरी, 2023 को और दूसरी मेरिट लिस्ट 06 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा उनको तय तिथियों के अनुसार अपने स्कूलों में एडमिशन लेना होगा। दिल्ली नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया 17 मार्च, 2023 को समाप्त कर दी जाएगी।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 चयन प्रक्रिया

नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चों का सिलेक्शन कम्प्यूटराइज़्ड ड्रा के आधार पर माता-पिता की उपस्थिति में होगा। जिसके बाद चयनित बच्चों की मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। मेरिट लिस्ट दिल्ली नर्सरी एडमिशन से संबंधित सभी स्कूलों की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 सीट रिजर्वेशन

दिल्ली नर्सिंग स्कूल में प्रवेश के लिए सीट का आरक्षण निम्नलिखित है-

केटेगरी सीट प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस/डीजी25%
मैनेजमेंट कोटा20%
स्टाफ कोटा 5%
जनरल50%

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल (Delhi Nursery Admission 2023 FAQ’s)

People also ask

प्रश्न- दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 कब शुरू होगा?

उत्तर- दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 आवेदन पत्र 01 दिसंबर, 2022 से उपलब्ध होंगे।

प्रश्न- दिल्ली नर्सरी एडमिशन फॉर्म के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर- छात्र दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 वेबसाइट www.edudel.nic.in से आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न- सत्र 2023 के लिए दिल्ली नर्सरी स्कूल में एडमिशन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर- डीओई ने दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2023 घोषित की है। हालांकि, दिल्ली में 2023 में अन्य कक्षाओं के लिए स्कूल में एडमिशन की अंतिम तिथि एक स्कूल से दूसरे स्कूल में भिन्न होगी।

प्रश्न- दिल्ली नर्सरी स्कूल एडमिशन के लिए आयु मानदंड क्या है?

उत्तर- दिल्ली नर्सरी एडमिशन में प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा-1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु वर्ष के 31 मार्च तक तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष होनी चाहिए।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट- www.edudel.nic.in

अन्य स्कूल एडमिशन के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply