एचपी बोर्ड एडमिट कार्ड कक्षा 12 (HP Board Admit Card Class 12)- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा एचपीबीओएसई 12वीं एडमिट कार्ड 2023 (HPBOSE 12th Admit Card 2023) जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि छात्रों को एचपी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 (HP 12th Board Exam 2023) के लिए HP Board Admit Card 2023 Class 12 अपने संबंधित स्कूलों में जाकर प्राप्त करने होंगे और स्कूलों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org से डाउनलोड करने होंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि HP Board Class 12 Admit Card 2023 डाउनलोड कैसे करें, तो इस पेज को पूरा पढ़ें।
न्यू अपडेट
हिमाचल बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023 जारी।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 10 मार्च से 31 मार्च 2023 तक किया जाएगा।
एचपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12वीं
एचपी बोर्ड 12वीं के छात्र parikshapoint.com के इस पेज से भी अपना HP Board 12th Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी बोर्ड 12वीं हॉल टिकट 2023 प्राप्त करने के बाद छात्र अपना नाम, परीक्षा तारीखें, एग्जाम सेंटर आदि जैसी जरूरी जानकारी चेक कर लें। छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा। एचपीबीओएसई बोर्ड 12 एडमिट कार्ड 2023 (HPBOSE Board 12 Admit Card 2023) कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे देखें।
एचपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12
(HP Board Admit Card 2023 Class 12)
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित |
परीक्षा की तारीख | 10 मार्च से 31 मार्च 2023 तक |
एचपी बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023
HP Board Class 12 Admit Card 2023
महत्त्वपूर्ण लिंक
एचपी बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 | यहाँ से डाउनलोड करें |
एचपी बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
बता दें कि छात्रों के लिए एचपी बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं होगा। केवल स्कूल अधिकारी ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 12 के छात्रों को एडमिट कार्ड की ऑरिजनल हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूलों में जाना होगा। स्कूल के अधिकारी एडमिट कार्ड नीचे दिए गए चरणों के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं, जैसे-
स्टेप 1: सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर स्टूडेंट कॉर्नर के ऑप्शन पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अब आपको नाम और जन्म तिथि डालकर सर्च करना होगा।
स्टेप 4: विवरण सही होने पर एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें और सभी छात्रों में बांट दें।
स्टेप 6: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें और एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी?
एचपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 12 में निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- बोर्ड का नाम
- परीक्षा का नाम
- बोर्ड रोल नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार का नाम
- अभिभावक का नाम
- विद्यालय का नाम
- केंद्र का नाम और पता
- विषय का नाम
- विषय का कोड
- छात्रों के हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश
एचपी बोर्ड क्या है?
एचपी बोर्ड का पूरा नाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board Of School Education) है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) सन् 1969 में स्थापित किया गया था। एचपी बोर्ड हिमाचल प्रदेश में एचपीबीओएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करता है, पाठ्यपुस्तकों का प्रकाशन करता है, परीक्षा आयोजित करता है और परिणाम भी जारी करता है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड का मुख्यालय धर्मशाला में स्थित है। एचपी बोर्ड परीक्षा में हर साल 5 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं। एचपी बोर्ड से 8000 से अधिक स्कूल संबद्ध हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा के अलावा एचपी बोर्ड हर साल J.B.T और T.T.C परीक्षा भी आयोजित करता है।
एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- www.hpbose.org
एचपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |