Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

जम्मू-कश्मीर सामान्य ज्ञान प्रश्न (Jammu and Kashmir GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

जम्मू-कश्मीर सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Jammu and Kashmir GK Question Answer In Hindi)- ये हसीन वादियां, ये खुला आसमान…. इस गाने के बोल सुनते ही याद आ जाती है कश्मीर की सुंदर वादियां। जम्मू-कश्मीर इतना ज्यादा सुंदर है कि ऐसा लगता है जैसे कि मानो कोई सीधे ही स्वर्ग पर उतर आया हो। हरी-भरी वादियां और आसमान से गिरती हुई सफेद बर्फ। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है यहां। “गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त।” आमिर खुसरो की यह कविता इस प्रदेश की सच्चाई बयां करती है। आज का हमारा विषय जम्मू-कश्मीर पर आधारित है।

जम्मू-कश्मीर सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Jammu and Kashmir GK Question Answer In Hindi)

भारत के सभी राज्यों की अपनी अलग पहचान है। लेकिन भारत के एक केंद्र शासित प्रदेश की बात ही कुछ और है। यहां बात हो रही है इस देश की जन्नत कहलाए जाने वाले जम्मू-कश्मीर की। वर्ष 2019 तक जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश नहीं बल्कि भारत के राज्य के रूप में पहचाना जाता था। लेकिन सरकार ने बाद में इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे दिया। जम्मू-कश्मीर की ही अमरनाथ गुफा और वैष्णो देवी मंदिर सभी भारतीयों के लिए एक आस्था का केंद्र है। इन दोनों मंदिरों में हर साल हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कश्मीर की डल झील पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। तो आइए हम आज जम्मू-कश्मीर पर आधारित सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर जानते हैं।

जम्मू-कश्मीर सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Jammu and Kashmir 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. जम्मू-कश्मीर में हेमिस राष्ट्रीय उद्यान को कब स्थापित किया गया था?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर में हेमिस राष्ट्रीय उद्यान वर्ष 1981 में स्थापित किया गया था।

प्रश्न 2. दाचीगाम नेशनल पार्क किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- दाचीगाम नेशनल पार्क अपने कश्मीरी हिरणों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 3. बांदीपोरा जिले की एक प्रसिद्ध झील का नाम बताइए?
उत्तर- वुलर झील।

प्रश्न 4. जम्मू-कश्मीर के वन्यजीव अभयारण्यों की कुल संख्या बताइए?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर के वन्यजीव अभयारण्यों की कुल संख्या 14 है।

प्रश्न 5. सियालकोट और जम्मू को जोड़ने के लिए पहली रेलवे लाइन का निर्माण कब किया गया था?
उत्तर- सन् 1897 में सियालकोट और जम्मू को जोड़ने के लिए पहली रेलवे लाइन का निर्माण किया गया था।

प्रश्न 6. झेलम नदी पर कौन-सा शहर बसता है?
उत्तर- झेलम नदी पर कश्मीर शहर बसता है।

प्रश्न 7. जम्मू-कश्मीर पहली बार भारत के राज्य के रूप में कब स्थापित हुआ था?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर पहली बार भारत के राज्य के रूप में 14 मई 1954 को स्थापित हुआ था।

प्रश्न 8. जम्मू-कश्मीर के दो आस्था के केंद्र माने जाने वाले मंदिरों के नाम बताइए?
उत्तर- वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ गुफा।

प्रश्न 9. 1962 के युद्ध में चीन ने जम्मू-कश्मीर के जिस इलाके पर कब्जा जमा लिया था वह वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- अक्साई चिन।

प्रश्न 10. जम्मू कश्मीर राज्य की कितनी राजधानी हैं?
उत्तर- जम्मू कश्मीर राज्य की दो राजधानी हैं।

प्रश्न 11. जम्मू कश्मीर राज्य की राजधानियों के क्या नाम हैं?
उत्तर- श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) एवं जम्मू (शीतकालीन) |

प्रश्न 12. श्रीनगर को और किस नाम से बुलाया जाता है?
उत्तर- श्रीनगर को झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 13. हेमिस राष्ट्रीय उद्यान में सबसे ज्यादा पाए जाने वाला पशु कौन सा है?
उत्तर- हेमिस राष्ट्रीय उद्यान में सबसे ज्यादा हिम तेंदुआ पाया जाता है।

प्रश्न 14. जम्मू-कश्मीर के कुल जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर के कुल जिलों की संख्या 22 है।

प्रश्न 15. जम्मू-कश्मीर के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- हंगुल।

प्रश्न 16. जम्मू-कश्मीर के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रश्न 17. जम्मू-कश्मीर के राजकीय वृक्ष का नाम बताइए?
उत्तर- चिनार।

प्रश्न 18. कश्मीर किसकी खेती के लिए अधिक जाना जाता है?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर केसर की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 19. जम्मू-कश्मीर का राजकीय पुष्प कौन सा है?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर का राजकीय पुष्प कमल है।

प्रश्न 20. जम्मू-कश्मीर की प्रमुख नदियों के नाम बताइए?
उत्तर- चिनाव, झेलम और सिंधु नदी यहां की प्रमुख नदियां हैं।

प्रश्न 21. जम्मू-कश्मीर का लिंगानुपात क्या है?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर का लिंगानुपात 883 है।

प्रश्न 22. जम्मू-कश्मीर में कुल विधानसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर में कुल 87 विधानसभा सीटें हैं।

प्रश्न 23. जम्मू-कश्मीर में लोकसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर में कुल 6 लोकसभा सीट हैं।

प्रश्न 24. जम्मू-कश्मीर की कुल राज्यसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर में कुल 4 राज्यसभा सीट हैं।

प्रश्न 25. जम्मू-कश्मीर के उच्च न्यायालय का नाम क्या है?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर के उच्च न्यायालय का नाम जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय है।

प्रश्न 26. जम्मू-कश्मीर के कौन से शहर की आबादी सबसे ज्यादा है?
उत्तर- श्रीनगर।

प्रश्न 27. वैष्णो देवी मंदिर कौन से पहाड़ पर स्थित है?
उत्तर- वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुट पहाड़ पर स्थित है।

प्रश्न 28. शेख अब्दुल्लाह की मृत्यु कौन से साल में हुई थी?
उत्तर- शेख अब्दुल्लाह की मृत्यु वर्ष 1982 में हुई थी।

प्रश्न 29. जम्मू कश्मीर राज्य की राजभाषा कौन सी है?
उत्तर- डोगरी।

प्रश्न 30. केसर का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा राज्य है?
उत्तर- कश्मीर।

प्रश्न 31. गुलमर्ग का मूल नाम क्या था?
उत्तर- गुलमर्ग का मूल नाम “गौरी मार्ग” था।

प्रश्न 32. किस शासक ने गौरी मार्ग के नाम को गुलमर्ग में बदल दिया था?
उत्तर- शासक यूसुफ शाह ने गौरीमर्ग का नाम बदलकर गुलमर्ग कर दिया था।

प्रश्न 33. जम्मू और कश्मीर में कौन सी ऋतुएँ होती हैं?
उत्तर- जम्मू और कश्मीर में वसंत, ग्रीष्म, शरद और शीत ऋतुएँ होती हैं।

प्रश्न 34. भारत की सबसे लंबी हाईवे सुरंग का नाम बताइए?
उत्तर- जम्मू में डॉ. श्यामा सड़क सुरंग भारत की सबसे लंबी हाईवे सुरंग है।

प्रश्न 35. जम्मू कश्मीर के लोगों के मुख्य पेय पदार्थ का क्या नाम है?
उत्तर- कहवा।

प्रश्न 36. जम्मू कश्मीर के पारंपरिक व्यंजन का क्या नाम है?
उत्तर- गोश्तबा।

प्रश्न 37. कश्मीर का अधिकांश भाग कहां स्थित है?
उत्तर- कश्मीर का अधिकांश भाग चेनाव, झेलम और सिंधु नदी के किनारों पर स्थित है।

प्रश्न 38. श्रीनगर का प्रमुख उद्योग क्या है?
उत्तर- श्रीनगर का प्रमुख उद्योग कश्मीरी शाल की बुनाई है।

प्रश्न 39. जम्मू-कश्मीर के सीमांत देश के क्या नाम हैं?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर के सीमांत देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन तथा तिब्बत हैं।

प्रश्न 40. श्रीनगर की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- श्रीनगर की स्थापना सम्राट अशोक ने की थी।

प्रश्न 41. जम्मू और कश्मीर के अंतिम शासक कौन थे।
उत्तर- जम्मू और कश्मीर के इतिहास के अनुसार, महाराजा हरि सिंह रियासत के अंतिम शासक थे।

प्रश्न 42. पश्मीना शॉल कौन सी बकरी के ऊन से बनता है?
उत्तर- पश्मीना शॉल चंगथांगी बकरी के ऊन से बनता है।

प्रश्न 43. भारत में सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन कौन सा है?
उत्तर- इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन।

प्रश्न 44. फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस भारत के किस शहर में स्थित है?
उत्तर- श्रीनगर।

प्रश्न 45. कश्मीर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का नाम बताइए?
उत्तर- कश्मीर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का नाम मार्तंड सूर्य मंदिर है।

प्रश्न 46. कश्मीर और लद्दाख के बीच एक महत्वपूर्ण दर्रा का नाम बताइए?
उत्तर- जोजी ला दर्रा।

प्रश्न 47. भारत का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?
उत्तर- भारत का सबसे ठंडा स्थान द्रास है।

प्रश्न 48. जम्मू और कश्मीर के अंतिम राजा कौन थे?
उत्तर- जम्मू और कश्मीर के अंतिम राजा महाराजा हरि सिंह थे।

प्रश्न 49. भारत के सबसे ऊंचे और बड़े रोपेवे का नाम बताइए?
उत्तर- भारत के सबसे ऊंचे और बड़े रोपेवे का नाम गुलमर्ग गोंडोला है।

प्रश्न 50. कश्मीर का पारंपरिक पहनावा क्या है?
उत्तर- फेरन।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply