JNVST Class 9 Admit Card 2025 : नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र नीचे दिए हुए लिंक से अपना जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 का प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी, 2025 को किया जायेगा। परीक्षा के परिणाम मई या जून, 2025 में जारी किये जायेंगे।
छात्रों को JNVST कक्षा 9 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। साथ ही एक कैप्चा भी डालना होगा। कक्षा 9वीं की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रश्न की संख्या कुल 100 होगी।
Table of Contents
एनवीएस कक्षा 9 प्रवेश पत्र 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
| एडमिट कार्ड (लेटरल एंट्री) | 09 जनवरी, 2025 |
| परीक्षा का आयोजन | 08 फरवरी, 2025 |
| रिजल्ट की घोषणा | मई-जून, 2025 |
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 परीक्षा केंद्र
परीक्षाओं का आयोजन कुल 653 केंद्रों पर किया जायेगा। जिसमें 27 राज्य और 08 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इन सभी की सूची नीचे टेबल से देख सकते हैं।
| राज्य और केंद्र शासित प्रदेश | सीटों की संख्या संख्या |
| आंध्र प्रदेश | 13+02 |
| अरुणाचल प्रदेश | 17 |
| असम | 27+01** |
| बिहार | 38+01** |
| चंड़ीगढ़ (UT) | 01 |
| छत्तीसगढ़ | 27+01** |
| दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव (UT) | 03 |
| दिल्ली (UT) | 05 |
| गोवा | 02 |
| गुजरात | 33+01** |
| हरियाणा | 21 |
| हिमाचल प्रदेश | 12 |
| जम्मू और कश्मीर (UT) | 19+01** |
| झारखंड | 24+02** |
| कर्नाटक | 30+01** |
| केरल | 14 |
| लद्दाख (UT) | 02 |
| लक्षद्वीप | 01 |
| मध्य प्रदेश | 51+02*+01 |
| महाराष्ट्र | 33+01** |
| मणिपुर | 09+02* |
| मेघालय | 11+01** |
| मिजोरम | 08 |
| नागालैंड | 11 |
| ओडिशा | 30+01** |
| पुडुचेर्री (UT) | 04 |
| पंजाब | 22+01** |
| राजस्थान | 33+02** |
| सिक्किम | 04 |
| तेलंगाना | 09 |
| त्रिपुरा | 08 |
| अंदमान और निकोबार द्वीप (UT) | 03 |
| उत्तर प्रदेश | 75+01** |
| उत्तराखंड | 13 |
| पश्चिम बंगाल | 17+01** |
| कुल सीटें | 630+20*+3= 653 |
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 एग्जाम पैटर्न 2025
छात्र लिखित परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में दें सकते हैं। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप होंगे। कुल 100 प्रश्न के लिए सवाल पूछे जायेंगे। जिसके लिए कुल 100 अंक दिए जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा। यह सभी प्रश्न 05 विषयों के आधार पर होंगे। जिसकी सूची नीचे दी हुई है।
- समय – 2 घंटे 30 मिनट
- कुल अंक – 100
- मीडियम – हिंदी और इंग्लिश
- एग्जाम टाइप – MCQ
ध्यान दें, सरकार के नियन अनुसार दिव्यांग छात्रों को परीक्षा के लिए 50 मिनट अतिरिक्त दिया जायेगा।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| हिंदी | 15 | 15 |
| अंग्रेजी | 15 | 15 |
| गणित | 35 | 15 |
| सामान्य विज्ञान | 35 | 15 |
| कुल | 100 | 100 |
जेएनवीएसटी कक्षा 9 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए हुए लिंक से कक्षा 9 का हॉल टिकट डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड के स्टेप देख सकते हैं।
- JNV कक्षा 9 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद कक्षा 9 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।

- फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही आपके सामने प्रवेश पत्र खुल जायेगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश पत्र 2025 महत्वपूर्ण लिंक
| कक्षा 9 के लिए एडमिट कार्ड | यहाँ से प्राप्त करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |

