JNVST Class 11 Admit Card 2025 : जो छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, उन छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 11 लेटरल एंट्री परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए है। छात्र प्रवेश पत्र नीचे दिए हुए लिंक या आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन शनिवार 08 फरवरी, 2025 को किया जायेगा।
छात्र परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सकेंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। सभी प्रश्न MCQ टाइप होंगे। एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र पूरा आर्टिकल पढ़ें।
Table of Contents
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11वीं हॉल टिकट 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 09 जनवरी, 2025 |
| परीक्षा की तिथि | 08 फरवरी, 2025 |
| परिणाम जारी होने की तिथि | मई / जून, 2025 |
JNVST कक्षा 11 के परीक्षा केंद्र
छात्रों की लिखित परीक्षा कुल 27 राज्य और 08 केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित की जाएगी। इन राज्यों में कुल 653 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।
| राज्यों के नाम | केंद्रों की संख्या |
| आंध्र प्रदेश | 15 |
| अरुणाचल प्रदेश | 17 |
| असम | 28 |
| छत्तीसगढ़ | 28 |
| गोवा | 2 |
| गुजरात | 34 |
| हरियाणा | 21 |
| हिमाचल प्रदेश | 12 |
| झारखंड | 26 |
| कर्नाटक | 31 |
| केरल | 14 |
| मध्य प्रदेश | 54 |
| महाराष्ट्र | 34 |
| मणिपुर | 11 |
| मेघालय | 12 |
| मिजोरम | 08 |
| नागालैंड | 11 |
| ओडिशा | 31 |
| पंजाब | 23 |
| राजस्थान | 35 |
| सिक्किम | 04 |
| तेलंगाना | 09 |
| त्रिपुरा | 08 |
| उत्तर प्रदेश | 76 |
| उत्तराखंड | 13 |
| पश्चिम बंगाल | 18 |
| केंद्र शासित प्रदेश | सीटों की संख्या |
| चंडीगढ़ | 01 |
| दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव | 03 |
| दिल्ली | 05 |
| जम्मू और कश्मीर | 20 |
| लद्दाक | 02 |
| लक्षद्वीप | 01 |
| पुडुचेर्री | 04 |
| अंडमान निकोबार द्वीप | 03 |
| कुल | 653 |
जेएनवीएसटी कक्षा 11 परीक्षा पैटर्न 2025
छात्रों की प्रवेश परीक्षा कुल पांच विषयों पर होगी। जिसके लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा। सभी विषयों के लिए 30-30 मिनट होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। कुल 100 अंक होंगे।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| मेंटल एबिलिटी | 20 | 20 |
| अंग्रेजी | 20 | 20 |
| विज्ञान | 20 | 20 |
| सामाजिक विज्ञान | 20 | 20 |
| गणित | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
हम छात्रों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साधारण स्टेप दे रहे हैं। साथ ही आप नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेप 1 – सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाए।
- स्टेप 2 – उसके बाद ‘Class XI’ एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।

- स्टेप 3 – फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें।
- स्टेप 4 – लॉगिन करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा। उसको प्रिंट या डाउनलोड कर लें।
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11 प्रवेश पत्र 2025 महत्वपूर्ण लिंक
| कक्षा 11 का प्रवेश पत्र | यहाँ से प्राप्त करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |

