झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2024 (JTET Admit Card 2024)

Photo of author
PP Team

झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2024 (Jharkhand TET Admit Card 2024)- झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2024 JAC द्वारा जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास अपना यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए, जोकि झारखंड टीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन के समय प्रदान किया गया होगा।

झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2024

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक जमा किया होगा, वे जेएसी के आधिकारिक वेब पोर्टल jac.jharkhand.gov.in से अपना झारखंड टेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से संबंधित अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। उम्मीदवार झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के आधिकारिक वेब पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2024 की जरूरी तारीखें

झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड की जरूरी तारीखों के बारे में जाननें के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।

झारखंड टेट 2024 कार्यक्रमतारीख 
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखघोषित की जायेगी
परीक्षा की तारीखघोषित की जायेगी

झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवारों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया पता होनी चाहिए। झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। या आप इस पेज पर दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके बाद एक नया वेब पेज खुल जाएगा।
  • JTET एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपका झारखंड टीईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
  • उम्मीदवार अपने जेटीईटी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर जानकारी

झारखंड टेट एडमिट कार्ड 2024 पर उम्मीदवारों और परीक्षा के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी होगी। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे परीक्षा केंद्र तक ले जाने की आवश्यकता होती है। झारखंड टेट एडमिट कार्ड 2024 पर मौजूद महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिया गया है।

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. अभिभावक का नाम
  3. वर्ग
  4. परीक्षा का नाम
  5. उम्मीदवार का रोल नंबर
  6. परीक्षा की तिथि, समय और स्थान
  7. पेपर का विषय
  8. परीक्षा के संबंध में अन्य महत्त्वपूर्ण निर्देश

झारखंड टीईटी परीक्षा के लिए निर्देश

झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण निर्देश नीचे दिए गए हैं, जैसे-

  • परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की एक प्रिंट आउट कॉपी लाना आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे झारखंड टीईटी 2024 एडमिट कार्ड में पहले से उल्लिखित सभी विवरणों की जांच कर लें।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा।
  • यदि किसी उम्मीदवार को झारखंड टेट कॉल लेटर डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो उन्हें अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
  • उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे आगे के उपयोग के लिए अपने JTET हॉल टिकट को अपने पास सुरक्षित रखें।

झारखंड टीईटी परीक्षा पैटर्न 2024

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। जेटीईटी 2024 में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5वीं) के लिए होता है और दूसरा पेपर उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8वीं) के लिए होता है। जो उम्मीदवार दोनों स्तरों के लिए अर्हता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें स्तर एक और स्तर दो दोनों परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा।

भाषाहिंदी और इंग्लिश
एग्जाम मोडऑफलाइन
सेक्शनपेपर 1 में 5 और पेपर 2 में 4
कुल प्रश्न150
एग्जाम टाइपएमसीक्यू
कुल समय02 घंटे 30 मिनट

विषय

  • पेपर 1- चाइल्ड डेवलपमेंट, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 मैथमेटिक्स और एन्वायरमेंट स्टडीज
  • पेपर 2– चाइल्ड डेवलपमेंट, लैंग्वेज 1 और लैंग्वेज 2

झारखंड टीईटी रिजल्ट 2024

परीक्षा के कुछ दिनों बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। झारखंड टीईटी रिजल्ट 2024 झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से देख जा सकता है। झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 में पास होने वाले उम्मीदवारों को झारखंड राज्य के सरकारी स्कूल में टीचर के लिए नियुक्त किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट:  jac.jharkhand.gov.in

झारखंड टेट/टीईटी 2024 के मुख्य पेज के लिएयहाँ क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply