एनआईओएस रजिस्ट्रेशन (NIOS Registration)- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (National Institute of Open Schooling) ने एनआईओएस एडमिशन 2022-23 (NIOS Admission 2022-23) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। छात्र एनआईओएस 10वीं एडमिशन 2022-23 (NIOS 10th Admission 2022-23) और एनआईओएस 12वीं एडमिशन 2022-23 (NIOS 12th Admission 2022-23) के लिए एनआईओएस रजिस्ट्रेशन 2022 (NIOS Registration 2022) कर सकते हैं। एनआईओएस ऑनलाइन एडमिशन 2022-23 (NIOS Online Admission 2022-23) के लिए NIOS Registration Form 2022 आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध हैं। छात्रों को एनआईओएस एडमिशन 2022 (NIOS Admission 2022) के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
न्यू अपडेट
एनआईओएस एडमिशन 2022-23 कक्षा 10वीं और 12वीं ब्लॉक 2 के लिए लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 15 मार्च 2023 तक चलेंगे।
एनआईओएस रजिस्ट्रेशन 2022 (NIOS Registration 2022)
आपको बता दें कि NIOS Admission 10th Class 2022-23 और NIOS Admission 12th Class 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया और तारीखें एक जैसी हैं, लेकिन दोनों की योग्यता मापदंड अलग-अलग हैं। एनआईओएस रजिस्ट्रेशन 2022 (NIOS Registration 2022) प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें, ताकि आप अपने NIOS Registration Status को ट्रैक कर सकें। एनआईओएस 10वीं कक्षा एडमिशन 2022-23 (NIOS 10th Class Admission 2022-23) और एनआईओएस 12वीं कक्षा एडमिशन 2022-23 (NIOS 12th Class Admission 2022-23) के लिए NIOS Registration Fees भी देनी होगी।
एनआईओएस रजिस्ट्रेशन 2022 जरूरी तारीखें
छात्र नीचे दी गई टेबल से NIOS Admission In 10th Class और NIOS Admission In 12th Class से जुड़ी जरूरी तारीखें जैसे NIOS Admission 2022-23 Last Date की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ब्लॉक 1 (अप्रैल/मई 2022)
एनआईओएस एडमिशन 2022-23 कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिशन की तारीख (नॉर्मल फीस के साथ) | 16 मार्च से 31 जुलाई 2022 तक |
एडमिशन की तारीख (200/- रु. लेट फीस के साथ) | 1 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक |
एडमिशन की तारीख (400/- रु. लेट फीस के साथ) | 16 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक |
एडमिशन की तारीख (700/- रु. लेट फीस के साथ) | 01 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक |
ब्लॉक 2 (अक्टूबर/नवंबर 2022)
एनआईओएस एडमिशन 2022-23 कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिशन की तारीख (नॉर्मल फीस के साथ) | 16 सितंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक |
एडमिशन की तारीख (200/- रु. लेट फीस के साथ) | 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक |
एडमिशन की तारीख (400/- रु. लेट फीस के साथ) | 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक |
एडमिशन की तारीख (700/- रु. लेट फीस के साथ) | 01 मार्च से 15 मार्च 2023 तक |
महत्त्वपूर्ण लिंक
एनआईओएस ऑनलाइन एडमिशन 2022-23 रजिस्ट्रेशन के लिए | यहाँ क्लिक करें |
एनआईओएस रजिस्ट्रेशन 2022 योग्यता मापंदड
एनआईओएस पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र एनआईओएस 2022 प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एनआईओएस एडमिशन 2022 की पात्रता शर्तें यहां दी गई हैं:
आयु सीमा
- माध्यमिक पाठ्यक्रम (10वीं कक्षा) में एडमिशन लेने की न्यूनतम आयु 14 वर्ष है।
- उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम (12वीं कक्षा) में एडमिशन लेने की न्यूनतम आयु 15 वर्ष है।
शैक्षिक योग्यता
- माध्यमिक पाठ्यक्रम (10वीं कक्षा) में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को कक्षा आठवीं में पास होना चाहिए।
- उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम (12वीं कक्षा) में एडमिशन लेने माध्यमिक पाठ्यक्रम में पास होना चाहिए।
एनआईओएस एडमिशन 2022-23 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
एनआईओएस ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2022-23 (NIOS Online Application Form 2022-23) जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- विद्यार्थी सबसे पहले एनआईओएस की वेबसाइट पर जाएं या फिर इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर दिए एनआईओएस रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना स्टेट, आईडी टाइप और कोर्स सिलेक्ट करके सबमिट करना होगा।
- सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी, जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि।
- सभी जानकारी पूरी होने के बाद आपको अपने सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
- इसके बाद आखिरी में फीस जमा करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और अपना एनआईओएस एडमिशन स्टेटस जानने के लिए उसे ट्रैक जरूर करें।
एनआईओएस रजिस्ट्रेशन 2022 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
एनआईओएस 2022 एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इन दस्तावेजों को एनआईओएस 10वीं या 12वीं में एडमिशन के लिए पात्रता के प्रमाण के रूप में माना जाता है। एनआईओएस एडमिट कार्ड 2022 उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जो सभी आवश्यक दस्तावेज jpg या jpeg फाइलों में जमा करेंगे। एनआईओएस ऑनलाइन एडमिशन 2022 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है:
- पासपोर्ट साइज़ कलर फोटोग्राफ
- सिग्नेचर
- आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड)
- जन्म तिथि प्रमाण (आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र)
- निवास स्थान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट)
- पते का प्रमाण (आधार कार्ड, पानी का बिल, बिजली का बिल, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड)
- एजुकेशन मार्कशीट
- कास्ट सर्टिफिकेट
- दिव्यांग सर्टिफिकेट
एनआईओएस रजिस्ट्रेशन फीस 2022
एनआईओएस के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को एनआईओएस 2022 एडमिशन के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एडमिशन फीस का भुगतान करना होगा।
एनआईओएस रजिस्ट्रेशन और एडमिशन फीस 2022 जानने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
एनआईओएस रजिस्ट्रेशन फीस 2022 कैसे जमा करें?
एनआईओएस रजिस्ट्रेशन और एडमिशन फीस 2022 का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
एनआईओएस वेबसाइट (NIOS Website)- nios.ac.in | sdmis.nios.ac.in
एनआईओएस एडमिशन 2022 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |