एनआईओएस एडमिशन 2022 (NIOS Admission 2022): एनआईओएस एडमिशन कक्षा 10 और 12 की पूरी जानकारी

एनआईओएस एडमिशन (NIOS Admission)- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (National Institute of Open Schooling) यानी कि एनआईओएस (NIOS) कक्षा 10वीं और 12वीं में एडमिशन उपलब्ध करवाता है। जो छात्र आठवीं कक्षा में पास हैं, वो एनआईओएस बोर्ड (NIOS Board) दसवीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं और जो छात्र दसवीं कक्षा में पास हैं, वो बारहवीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। छात्रों को बता दें कि एनआईओएस 10वीं, 12वीं एडमिशन 2022 (NIOS 10th, 12th Admission 2022) शुरू हो चुके हैं। एनआईओएस 2022 एडमिशन (NIOS 2022 Admission) और Rashtriya Mukt Vidyalaya Shiksha Sansthan के बारे में जाननें के लिए नीचे देखें।

न्यू अपडेट

एनआईओएस एडमिशन 2022-23 कक्षा 10वीं और 12वीं ब्लॉक 2 के लिए लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 15 मार्च 2023 तक चलेंगे।

एनआईओएस एडमिशन 2022 (NIOS Admission 2022)

आपको बता दें कि एनआईओएस बोर्ड एडमिशन 2022 (NIOS Board Admission 2022) दो ब्लॉकों में आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक 1 (अप्रैल/मई 2022) और ब्लॉक 2 (अक्टूबर/नवंबर 2022)। ब्लॉक 1 के लिए एनआईओएस रजिस्ट्रेशन 2022 (NIOS Registration 2022) 15 सितंबर 2022 तक चलेंगे और एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2022 (NIOS Board Exam 2022) अप्रैल/मई 2023 में आयोजित की जाएगी। ब्लॉक 2 के लिए एनआईओएस 2022 रजिस्ट्रेशन (NIOS 2022 Registration) 15 मार्च 2023 तक चलेंगे और एनआईओएस बोर्ड 2022 परीक्षा (NIOS Board 2022 Exam) अक्टूबर/नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी।

एनआईओएस एडमिशन 2022-23 जरूरी तारीखें

एनआईओएस ऑनलाइन एडमिशन 2022-23 (NIOS Online Admission 2022-23) ब्लॉक 1 और 2 से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।

ब्लॉक 1 (अप्रैल/मई 2022)
एनआईओएस एडमिशन 2022-23 कार्यक्रमतारीखें
एडमिशन की तारीख (नॉर्मल फीस के साथ)16 मार्च से 31 जुलाई 2022 तक
एडमिशन की तारीख (200/- रु. लेट फीस के साथ)1 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक
एडमिशन की तारीख (400/- रु. लेट फीस के साथ)16 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक
एडमिशन की तारीख (700/- रु. लेट फीस के साथ)01 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक
टाइम टेबल की तारीखघोषित होगी
एडमिट कार्ड की तारीखघोषित होगी
परीक्षा की तारीखअप्रैल/मई 2022
रिजल्ट की तारीखघोषित होगी
ब्लॉक 2 (अक्टूबर/नवंबर 2022)
एनआईओएस एडमिशन 2022-23 कार्यक्रमतारीखें
एडमिशन की तारीख (नॉर्मल फीस के साथ)16 सितंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक
एडमिशन की तारीख (200/- रु. लेट फीस के साथ)1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक
एडमिशन की तारीख (400/- रु. लेट फीस के साथ)16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक
एडमिशन की तारीख (700/- रु. लेट फीस के साथ)01 मार्च से 15 मार्च 2023 तक
टाइम टेबल की तारीख31 अगस्त 2022
एडमिट कार्ड की तारीख10 अक्टूबर 2022
परीक्षा की तारीख12 अक्टूबर से 23 नवंबर 2022 तक
रिजल्ट की तारीखघोषित होगी

महत्त्वपूर्ण लिंक

एनआईओएस एडमिशन 2022-23 रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें
एनआईओएस डेट शीट / टाइम टेबल 2022-23यहाँ से प्राप्त करें
एनआईओएस एडमिट कार्ड 2022-23यहाँ से प्राप्त करें
एनआईओएस रिजल्ट 2022-23यहाँ से प्राप्त करें

एनआईओएस एडमिशन 2022 योग्यता मापंदड

एनआईओएस पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र एनआईओएस 2022 प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एनआईओएस एडमिशन 2022 की पात्रता शर्तें यहां दी गई हैं:

आयु सीमा

  • माध्यमिक पाठ्यक्रम (10वीं कक्षा) में एडमिशन लेने की न्यूनतम आयु 14 वर्ष है।
  • उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम (12वीं कक्षा) में एडमिशन लेने की न्यूनतम आयु 15 वर्ष है।

शैक्षिक योग्यता

  • माध्यमिक पाठ्यक्रम (10वीं कक्षा) में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को कक्षा आठवीं में पास होना चाहिए।
  • उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम (12वीं कक्षा) में एडमिशन लेने माध्यमिक पाठ्यक्रम में पास होना चाहिए।

एनआईओएस रजिस्ट्रेशन 2022

एनआईओएस ने आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए ब्लॉक 1 और 2 कक्षा 10 और 12 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखें जारी कर दी हैं। एनआईओएस 10वीं और 12वीं ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022 बिना लेट फीस के साथ और 15 सितंबर, 2022 लेट फीस के साथ ब्लॉक 1 के लिए है। एनआईओएस 10वीं, 12वीं रजिस्ट्रेशन 2022 पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। ऑफलाइन मोड में कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां तक ​​कि एनआईओएस कक्षा 10 और 12 एडमिशन फीस भी ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी।

एनआईओएस एडमिशन 2022 जरूरी डॉक्यूमेंट्स

एनआईओएस 2022 एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इन दस्तावेजों को एनआईओएस 10वीं या 12वीं में एडमिशन के लिए पात्रता के प्रमाण के रूप में माना जाता है। एनआईओएस एडमिट कार्ड 2022 उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जो सभी आवश्यक दस्तावेज jpg या jpeg फाइलों में जमा करेंगे। एनआईओएस ऑनलाइन एडमिशन 2022 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है:

  • पासपोर्ट साइज़ कलर फोटोग्राफ
  • सिग्नेचर
  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड)
  • जन्म तिथि प्रमाण (आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र)
  • निवास स्थान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट)
  • पते का प्रमाण (आधार कार्ड, पानी का बिल, बिजली का बिल, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड)
  • एजुकेशन मार्कशीट
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट

एनआईओएस एडमिशन फीस 2022

एनआईओएस के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को एनआईओएस 2022 एडमिशन के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एडमिशन फीस का भुगतान करना होगा। एडमिशन फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

एनआईओएस एडमिशन फीस 2022 की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

एनआईओएस टाइम टेबल 2022

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) प्रैक्टिकल एग्जाम और थ्योरी एग्जाम के लिए एनआईओएस 10वीं और 12वीं टाइम टेबल 2022-23 जारी करेगा। एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा तिथि 2022-23 आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर ऑनलाइन प्रकाशित की जाएगी। छात्र इस पेज पर दिए गए लिंक से भी एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं डेट शीट 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

एनआईओएस एडमिट कार्ड 2022

एनआईओएस एग्जाम 2022 से कुछ दिन पहले एनआईओएस एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए जाएंगे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग प्रैक्टिकल परीक्षा 2022-23 के लिए 10वीं, 12वीं कक्षा के एनआईओएस हॉल टिकट 2022 अलग जारी करेगा, जबकि थ्योरी परीक्षा के लिए हॉल टिकट अलग जारी किया जाएगा। छात्र एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2022-23 आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एनआईओएस रिजल्ट 2022

एनआईओएस बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षाओं के एनआईओएस रिजल्ट 2022 जारी करेगा। कक्षा 10 और 12 एनआईओएस परिणाम 2022-23 nios.ac.in और results.nios.ac.in पर ऑनलाइन जारी होंगे। छात्र एनआईओएस बोर्ड के परिणाम 2022 10वीं और 12वीं नामांकन संख्या के आधार पर देख सकते हैं।

एनआईओएस एडमिशन से जुड़े कुछ सवाल (FAQ’s)

People also ask

प्रश्न- एनआईओएस की फीस कितनी है?

उत्तरः एनआईओएस फीस की जानकारी ऊपर पोस्ट में पढ़ें।

प्रश्न- एनआईओएस की फुल फॉर्म क्या है?

उत्तरः नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग।

प्रश्न- एनआईओएस के फॉर्म कब भरे जाएंगे?

उत्तरः एनआईओएस के फॉर्म भरे जा रहे हैं।

प्रश्न- एनआईओएस में एडमिशन कैसे लें?

उत्तरः एनआईओएस में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

प्रश्न- एनआईओएस की लास्ट डेट क्या है?

उत्तरः एनआईओएस की लास्ट डेट 15 मार्च और 15 सितंबर होती है।

एनआईओएस वेबसाइट (NIOS Website)- nios.ac.in | sdmis.nios.ac.in

अन्य एडमिशन के लिएयहाँ क्लिक करें

2 thoughts on “एनआईओएस एडमिशन 2022 (NIOS Admission 2022): एनआईओएस एडमिशन कक्षा 10 और 12 की पूरी जानकारी”

    • दी गई तारीख के अनुसार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

      Reply

Leave a Reply