राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस (Rajasthan BSTC Syllabus)- हर साल लाखों उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी करते हैं। हर उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पास करके अपने सपने पूरे करना चाहता है। लेकिन कुछ ही छात्र BSTC परीक्षा पास कर पाते हैं। उम्मीदवारों को हमेशा जानना होता है कि बीएसटीसी का सिलेबस क्या है, BSTC का पेपर कितने नंबर का होता है?, बीएसटीसी सिलेबस 2023 हिंदी में कहां से प्राप्त करें। उम्मीदवार BSTC Syllabus 2023 प्राप्त करके परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस 2023 नीचे से प्राप्त करें।
राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस 2023 (Rajasthan BSTC Syllabus 2023 in Hindi)
उम्मीदवार के मन में ऐसे कई सवाल होते हैं। आज हम उम्मीदवारों को इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस 2023 की जानकारी देंगे। उम्मीदवारों के लिए बीएसटीसी 2023 का सिलेबस पूरी तरह से मुफ्त है। इसके अलावा उम्मीदवार बीएसटीसी सिलेबस 2023 हिंदी में pdf download कर सकते हैं। उम्मीदवार बीएसटीसी सिलेबस 2023 साधारण भाषा में प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा कुल 600 अंकों की होती है। जिसमें उम्मीदवारों से कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। बीएसटीसी मॉडल पेपर 2023 में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है।
राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस 2023 और बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न
बीएसटीसी सिलेबस 2023 चार भागों में होता है। बीएसटीसी परीक्षा में चार विषय पर सवाल पूछे जाते हैं। बीएसटीसी सिलेबस का पहला विषय मानसिक योग्यता है। इस विषय पर उम्मीदवारों से 150 अंकों के लिए कुल 50 प्रश्न पूछे जाते है। बीएसटीसी का दूसरे विषय में राजस्थान की जानकारी पर प्रश्न पूछे जाते हैं। राजस्थान की जानकारी विषय कुल 150 अंको का होता है जिसके लिए 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। तीसरा विषय शिक्षण अभिक्षमता होता है। इस विषय पर उम्मीदवारों से 150 अंकों के लिए कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। चौथा विषय अंग्रेजी / संस्कृत / हिंदी का होता है। इसमें से अंग्रेजी के साथ हिंदी या संस्कृत में ऐसे एक विषय चुनना होता है। जिसमें अंग्रेजी से 20 और हिंदी / संस्कृत से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- परीक्षा मोड:- ऑफ़लाइन
- कुल परीक्षा मार्क्स:- 600 अंक
- प्रवेश परीक्षा का स्तर:- राज्य स्टर
- नेगेटिव मार्किंग:- नहीं
- परीक्षा की अवधि:- 3 घंटे
- प्रत्येक प्रश्न:- 3 अंक
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न 2023
विषय | प्रश्न | अंक |
मानसिक योग्यता | 50 | 150 |
राजस्थान की जानकारी | 50 | 150 |
शिक्षण अभिक्षमता | 50 | 150 |
अंगेजी | 20 | 150 |
संस्कृत विकल्प | 30 | 150 |
हिंदी विकल्प | 30 | 150 |
राजस्थान बीएसटीसी पाठ्यक्रम 2023
- Mental Ability (मानसिक योग्यता) – 50 प्रश्न / 150 अंक
Reasoning (तार्किक योग्यता), Analogy (दो वस्तुओं की आंशिक समानता या समरूपता), Discrimination (विभेदीकरण), Relationship(सम्बन्धता), Analysis (विश्लेषण), Logical Thinking (तार्किक चिंतन)
- General Awareness of Rajasthan (राजस्थान की सामान्य जानकारी) – 50 प्रश्न / 150 अंक
Historical Aspect (ऐतिहासिक पक्ष), Political Aspect (राजनैतिक पक्ष), Art, Culture and Literature Aspect (कला, संस्कृति और साहित्य पक्ष), Economic Aspect (आर्थिक पक्ष), Geographical Aspect (भौगोलिक पक्ष), Folk Life (लोक जीवन), Social Aspect (सामाजिक पक्ष), Tourism Aspect (पर्यटन पक्ष)
- Teaching Aptitude (शिक्षण अभिक्षमता) – 50 प्रश्न / 150 अंक
Teaching Learning( शिक्षण अधिगम), Leadership Quality (नेतृत्व गुण), Creativity (सृजनात्मकता), Continuous and Comprehensive Evaluation (सतत एवं व्यापक मूल्यांकन), Communication Skills (संप्रेषण सामाजिक संवेदनशीलता)
- Language Ability (भाषा योग्यता) – कुल प्रश्न 50
English (अंग्रेजी) – 20 प्रश्न / 60 अंक
Comprehension, Spotting Errors, Narration, Prepositions,
Articles, Connectives, Correction of Sentences, Kind of
Sentences, Sentence Completion, Tense, Vocabulary, Synonym,
Antonym, One Word Substitution, Spelling Errors.
Sanskrit संस्कृत – 30 प्रश्न / 90 अंक
(केवल पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए)
स्वर, व्यंजन, (उच्चारण स्थान), शब्द रूप (अकारान्त पुल्लिंग, आक्रान्त स्त्रीलिंग, नपुंसक लिंग) धातुरूप (लट्लकार, लोटलकार, विविधलिंगलकार), उपसर्ग एवं प्रत्यय, सन्धि (स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग सन्धि), समास (तत्पुरुष, द्विगु एवं कर्मधारय समास), लिंग एवं वचन, विभक्तियाँ एवं कारक ज्ञान
अथवा
- Hindi (हिंदी) – 30 प्रश्न / 90 अंक
शब्द ज्ञान – पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, युग्म शब्द, वाक्य विचार, शुद्धिकरण (शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि), मुहावरे एवं कहावतें, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
बीएसटीसी सिलेबस 2023 हिंदी में pdf
हमने उम्मीदवारों के लिए राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस हिंदी में पीडीएफ में उपलब्ध करवाया है। उम्मीदवार नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से बीएसटीसी सिलेबस 2023 हिंदी में pdf डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसटीसी सिलेबस पीडीएफ पूरी तरह से मुफ्त है। इसके साथ ही साथ यह एक साधारण भाषा में हैं।
राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस 2023 हिंदी में pdf डाउनलोड करने के लिए – यहां क्लिक करें
राजस्थान BSTC आधिकारिक वेबसाइट: predeled.com
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहाँ क्लिक करें |
ARMY EX SERVICE MAN KE LIYE BSTC ME KITNI UMAR HONI CHAHIYE
आपको लगभग 10 साल की आयु में छूट मिलेगी।