Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

UP Board Exam Center List 2024 (UPMSP Center List 2024) Out

Photo of author
Mamta Kumari

UP Board Exam Center List- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा सेंटर लिस्ट 2024 जारी हो चुकी है।अपना बोर्ड सेंटर जानने के लिए विद्यार्थी नीचे दी गई टेबल को देखें। आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। पिछले साल यूपी बोर्ड में 58,67,398 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। वर्ष 2024 में 55,08,206 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 10वीं के 29,54,034 और 12वीं के 25,49,827 विद्यार्थी शामिल हैं।

UPMSP Center List 2024

यूपी बोर्ड परीक्षा, 22 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। इस बार उत्तर प्रदेश में पाँच क्षेत्रों के अंदर 8264 केंद्रों पर परीक्षाएँ होंगी। बोर्ड सचिव के अनुसार जारी की गई परीक्षा केंद्र सूची में अब कोई भी नया संशोधन नहीं किया जाएगा। मेरठ के जिलों में 1528 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के अंदर 893 सेंटर, वाराणसी में 2084 सेंटर, प्रयागराज में 2408 सेंटर और गोरखपुर में 1351 सेंटर बनाए गए हैं। इसे आप नीचे दी गई तालिका से आसानी से समझ सकते हैं।

Latest Updates- यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2024 अंतिम केन्द्र सूची (UP Board Exam Centre List) जारी।

क्रम संख्याक्षेत्रीय कार्यालय का नामपरीक्षा केंद्रों की संख्या
1मेरठ1528
2बरेली893
3वाराणसी2084
4प्रयागराज2408
5गोरखपुर1351

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम सेंटर लिस्ट 2024

यूपी बोर्ड 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा 2024 अंतिम केन्द्र सूचीयहाँ से देखें
यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2024 अंतिम केन्द्र सूचीयहाँ से देखें
हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024 अंतिम केन्द्र सूची से संबंधित नोटिसयहाँ से पढ़ें

ये भी देखें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं टाइम टेबलयहाँ से प्राप्त करें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पुस्तकेंयहाँ से प्राप्त करें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं मॉडल पेपरयहाँ से प्राप्त करें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं सिलेबसयहाँ से प्राप्त करें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्डयहाँ से प्राप्त करें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रोल नंबर सर्चयहाँ से प्राप्त करें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्टयहाँ से प्राप्त करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को हम यूपी बोर्ड के नाम से भी जानते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं। इसका मुख्यालय प्रयागराज में है। यह दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा संचालित करने वाली संस्था है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं का विश्व का सर्वोच्च संस्थान है।

FAQs
प्रश्न: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा सेंटर लिस्ट कब जारी होगी?  

उत्तर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा सेंटर लिस्ट 2024 जारी हो चुकी है।

प्रश्न: अपना बोर्ड सेंटर कैसे जाने?

उत्तर: इसकी जानकारी आधिकारिकी वेबसाइट upmsp.edu.in से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न: इस साल यूपी बोर्ड में कुल कितने विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है?

उत्तर: वर्ष 2024 में 55,08,206 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 10वीं के 29,54,034 और 12वीं के 25,49,827 छात्र शामिल हैं।

प्रश्न: इस बार उत्तर प्रदेश में कितने केंद्रों पर परीक्षाएँ होंगी।

उत्तर: इस बार उत्तर प्रदेश में पाँच क्षेत्रों के अंदर 8264 केंद्रों पर परीक्षाएँ होंगी।

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड के मुख्य पेज पर जाने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply