उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड (UTET Admit Card)- उत्तराखंड टीईटी परीक्षा 2023 के लिए उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2023 ukutet.com पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को उत्तराखंड टीईटी प्रवेश पत्र 2023 केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। उत्तराखंड टीईटी 2023 एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों को जारी किए गए हैं, जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया होगा। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड टीईटी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे दिया जायेगा। UTET Admit Card 2023 in hindi में जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
न्यू अपडेट
उत्तराखंड टीईटी 2023 एडमिट कार्ड जारी।
अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र अपनी लॉगिन अथवा नाम एवं जन्मतिथि अंकित कर डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड टीईटी 2023 एग्जाम डेट नीचे टेबल से देखें।
उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2023 की जरूरी तारीखें
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा 2023 और utet एडमिट कार्ड 2023 की जरूरी तारीखें नीचे से देखें।
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 16 सितंबर 2023 |
परीक्षा की तारीख | 29 सितंबर 2023 |
एडमिट कार्ड लिंक (UTET 2023)
उत्तराखंड टीईटी 2023 एडमिट कार्ड | यहाँ से डाउनलोड करें |
उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2023 ऐसे डाउनलोड करें
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जायेंगे। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। उम्मीदवार उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड के साथ कोई एक आईडी प्रूव जरूर लेकर जाए। जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप देखें।
- स्टेप 1- उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- स्टेप 2- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
- स्टेप 3- जानकारी भरने के बाद लॉगिन करें और उसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जायेगा।
- स्टेप 4- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी
उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2023 पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा तारीख
- परीक्षा समय
- एग्जाम सेंटर
- परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश, आदि
उत्तराखंड टीईटी 2023 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों की टीईटी परीक्षा कुल 150 अंकों की आयोजित की जाएगी। यूकेटीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप होंगे। उत्तराखंड टीईटी परीक्षा 2023 हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में दें सकते हैं।
- कुल प्रश्न– 150
- कुल अंक– 150
- एग्जाम टाइप– एमसीक्यू
- कुल समय– 2 घंटे 30 मिनट
- मीडियम– हिंदी और इंग्लिश
प्राथमिक स्तर (1 से 5) का पाठ्यक्रम UTET-I
विषय (सभी अनिवार्य) | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास एवं पैडॉगाजी | 30 | 30 |
प्रथम भाषा | 30 | 30 |
द्वितीय भाषा | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
योग | 100 | 100 |
उच्च प्राथमिक स्तर (6 से 8) का पाठ्यक्रम UTET-II
विषय (सभी अनिवार्य) | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास एवं पैडॉगाजी | 30 | 30 |
प्रथम भाषा | 30 | 30 |
द्वितीय भाषा | 30 | 30 |
(i) गणित / विज्ञान के शिक्षक के लिए – गणित एवं विज्ञान (ii) सामाजिक अध्ययन के शिक्षकों के लिए – सामाजिक अध्ययन (iii) अन्य शिक्षको के लिए – (4 ए अथवा 4बी में से एक ) | 60 | 60 |
योग | 150 | 150 |
उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा 2023 की समय सारणी
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 9 बजे होगा और उच्चतर शिक्षक परीक्षा के लिए दोपहर 1 बजे होगा। उत्तराखंड टीईटी की पहली परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। जबकि दूसरी परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू की जाएगी।
उत्तराखंड टीईटी रिजल्ट 2023
उत्तराखंड टीईटी की लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद utet रिजल्ट 2023 भी जारी कर दिए जायेंगे। utet परिणाम 2023 केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जायेंगे। उत्तराखंड टीईटी रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल दस्तावेज लेकर आने होंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट: www.ubse.uk.gov.in | ukutet.com
उत्तराखंड टीईटी 2023 के मुख्य पेज के लिए | यहां क्लिक करें |