बिहार पॉलिटेक्निक 2023 {काउंसलिंग प्रक्रिया} (Bihar Polytechnic 2023) | Bihar DCECE 2023

Photo of author
PP Team

बिहार पॉलिटेक्निक/बिहार डीसीईसीई (Bihar Polytechnic/Bihar DCECE): बिहार पॉलिटेक्निक 2023 एडमिशन (Bihar Polytechnic 2023 Admission) प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार पॉलिटेक्निक एग्जाम का अयोजन बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) द्वारा किया जाता है। उम्मीदवारों को बता दें कि आप बिहार पॉलिटेक्निक कोर्स के अंतर्गत डीसीईसीई (DCECE) पीई, पीपीई, पीएम, पीएमडी और डीसीईसीई लेटरल एंट्री (DCECE LE) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक फॉर्म डेट 2023 समाप्त होने से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। बिहार पॉलिटेक्निक डीसीईसीई 2023 (Bihar Polytechnic DCECE 2023) की अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।

न्यू अपडेट

बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) काउंसलिंग प्रक्रिया 2023 जारी।

बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) रिजल्ट 2023 bceceboard.bihar.gov.in पर जारी।

बिहार पॉलिटेक्निक 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

बिहार पॉलिटेक्निक 2023 परीक्षा का आयोजन 24 और 25 जून 2023 को हुआ था।

बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) 2023 (Bihar Polytechnic (DCECE) 2023)

उम्मीदवारों के मन में सवाल होता है कि बिहार पॉलिटेक्निक का एग्जाम कब होगा? हम उनको बता दें कि अभी फिलहाल बिहार पॉलिटेक्निक एग्जाम डेट 2023 घोषित नहीं की गई हैं। जल्द ही बिहार पॉलिटेक्निक एग्जाम डेट और बिहार डीसीईसीई 2023 (Bihar DCECE 2023) नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। बिहार पॉलिटेक्निक की परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों के लिए बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 जारी किये जायेंगे। बिहार पॉलिटेक्निक में कितनी सीट हैं, बिहार polytechnic exam kab hoga, बिहार पॉलिटेक्निक पास मार्क्स, बिहार पॉलिटेक्निक 2023 (Bihar Polytechnic 2023) की अधिक जानकारी के लिए हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।

बिहार पॉलिटेक्निक 2023 जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों को बिहार पॉलिटेक्निक 2023 के लिए 750/- रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। उम्मीदवार यह आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से और चालान के माध्यम से भी भर सकते हैं। बिहार पॉलिटेक्निक 2023 एंट्रेंस एग्जाम की जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।

बिहार पॉलिटेक्निक 2023 कार्यक्रम तारीख
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख22 अप्रैल 2023
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख 22 मई 2023
ऑनलाइन आवदेन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 मई 2023
ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख   24 से 25 मई 2023 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 14 जून 2023
परीक्षा तारीख (PE)24 जून 2023
परीक्षा तारीख (PM एवं PMM)25 जून 2023
आंसर की घोषित होगी
रिजल्ट की तारीख19 जुलाई 2023
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 28 जुलाई 2023

महत्त्वपूर्ण लिंक

बिहार पॉलिटेक्निक 2023 आवेदन पत्रयहाँ से प्राप्त करें
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 आंसर की यहाँ से प्राप्त करें
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 रिजल्ट यहाँ से प्राप्त करें
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 काउंसलिंग यहाँ से प्राप्त करें
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 नोटिसनोटिस 1 | नोटिस 2
बिहार पॉलिटेक्निक 2023 प्रॉसपेक्ट्सयहाँ से प्राप्त करें

बिहार पॉलिटेक्निक योग्यता मापदंड 2023

जो उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक 2023 एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे उनके लिए बीसीईसीईबी बोर्ड ने कुछ योग्यता मापदंड निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले नीचे दिए गए बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 योग्यता मापदंडों को अवश्य जांच लें।

शैक्षिक योग्यता

  • पी.ई. कोर्स के लिए
    • उम्मीदवारों को बिहार विद्यालय समिति द्वारा संचालित माध्यमिक परीक्षा या इसके समकक्ष दसवीं की परीक्षा कम से कम 35% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा।
  • पीपीई चार वर्षीय पार्ट टाइम कोर्स के लिए
    • उम्मीदवार बारहवीं साइंस या अन्य समकक्ष परीक्षा, रसायन शास्त्र या अन्य समकक्ष परीक्षा में भौतिकी रसायन शास्त्र, एवं अंग्रेजी के अतिरिक्त गणित या जीव विज्ञान में उर्तीर्ण हो।
  • पीएमडी के लिए
    • उम्मीदवार माध्यमिक परीक्षा / सी.बी.एस.ई / आई.सी.एस.ई से दसवीं या अन्य समकक्ष परीक्षा में विज्ञान विषय एवं अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण हो।
  • पी.एम के लिए
    • उम्मीदवार भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं अंग्रेजी के अतिरिक्त गणित या जीव विज्ञान विषयों के साथ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।

आयु सीमा

  • पी.ई कोर्स के लिए 
    • इस कोर्स के लिए न्यूनतम आयु सीमा और अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।
  • पीपीई चार वर्षीय पार्ट-टाइम कोर्स के लिए
    • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए।
  • पीएमडी के लिए
    • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
    • इस कोर्स के लिए आपकी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होना आवश्यक है।
  • पी.एम के लिए
    • जी.एन.एम नर्सिंग (ग्रेड ए) और ए.एन.एम नर्सिंग कोर्स के लिए
    • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
    • इस कोर्स के लिए आपकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होना आवश्यक है।
    • पारा मेडिकल के अन्य कोर्सेज के लिए
    • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
    • इस कोर्स के लिए आपकी अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होना आवश्यक है।

बिहार पॉलिटेक्निक आवेदन पत्र 2023

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) के द्वारा बिहार पॉलिटेक्निक डीसीईसीई एवं डीईसीई लेट्रल एंट्री कोर्स के लिए आवेदन पत्र 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • धिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर ‘अप्लाई फॉर डीसीईसीई’ और ‘अप्लाई फॉर डीसीईसीई (एलई) का ऑप्शन होगा।
  • इस पेज में दिए अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको ई – मेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी पर्सनल इनफार्मेशन, शैक्षिक योग्यता आदि जानकारी भरनी होगी।
  • तीसरे स्टेप में उम्मीदवारों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन 2023 के लिए आवेदन शुल्क

डीसीईसीई (लेटरल एंट्री) के लिए

  • सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडव्लूडी वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 2200 रुपए तय किया गया है।

डीसीईसीई (पीई, पीपीई, पीएम, पीएमडी) के लिए

कोर्स की संख्या सामान्य / अन्य पिछड़ी जाति / ईबीसी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
एक कोर्स के लिए 750 रुपए 480 रुपए
दो कोर्स के लिए 850 रुपए 530 रुपए
तीन कोर्स के लिए 950 रुपए 630 रुपए
चार कोर्स के लिए 1150 रुपए 730 रुपए

बिहार पॉलिटेक्निक 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करें?

  • ऑनलाइन – क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग
  • ऑफलाइन – एनईएफटी चालान

बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2023

आवेदन पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार पॉलिटेक्निक डीसीईसीई 2023 एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। डीसीईसीई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किये जायेंगे। सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। डीसीईसीई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

बिहार पॉलिटेक्निक एग्जाम पैटर्न 2023

पॉलिटेक्निक (पीई) और (पार्ट-टाइम पॉलिटेक्निक) पीपीई कोर्स के लिए 

  • इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 2 घंटा 15 मिनट समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी।
  • परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हो कर दोपहर 1:15 बजे समाप्त की जाएगी।
विषय प्रश्नों की संख्या अंक
भौतिक विज्ञान 30 150
रसायन विज्ञान 30 150
गणित 30 150
कुल 90 450

पैरामेडिकल (पीएम) के लिए 

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
सामान्य विज्ञान
(भौतिक /रसायन /जीव विज्ञान)
25 125
अंकगणितीय योग्यता 15 75
हिंदी 15 75
अंग्रेजी 15 75
सामान्य ज्ञान 20 100
कुल 90 450

पैरामेडिकल – डेंटल के लिए

  • इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 2 घंटा 15 मिनट समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी।
  • परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हो कर शाम 4:15 बजे समाप्त की जाएगी।
विषय प्रश्नों की संख्या अंक
भौतिक विज्ञान 20 100
रसायन विज्ञान 20 100
गणित 10 50
जीव विज्ञान 10 50
हिंदी 10 50
अंग्रेजी 10 50
सामान्य ज्ञान 10 50
कुल 90 450

बिहार पॉलिटेक्निक एग्जाम सेंटर 2023

Patna Katihar Siwan
Bhojpur Nawada Begusarai
Buxar Kishanganj Gopalganj
Saharsa Aurangabad Khagadiya
Rohatas Araria Vaishali
Madhepura Arwal Jamui
Bhabua Bhagalapur Muzaffarpur
Supaul Jehanabad Lakhisarai
Nalanda Banka Sitamarhi
Purnia Saran Sheikhpura
Gaya Munger Shivhar
East Champaran Jharkhand Western Champaran

बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023

बिहार पॉलिटेक्निक 2023 डीसीईसीई की लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के माध्यम से जारी किया जाएगा। मेरिट लिस्ट आदि का संचालन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा किया जाएगा।

बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023

बिहार पॉलिटेक्निक 2023 रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। काउंसलिंग आयोजित होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय अपना ओरिजनल डॉक्यूमेंट साथ ले जाना आवश्यक है। नीचे से आप साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।

  • चॉइस फीलिंग का प्रिंटआउट
  • बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड
  • आईडी प्रूफ
  • फोटो
  • जन्म तारीख प्रमाण पत्र
  • दसवीं का मार्क्सशीट
  • बारहवीं का मार्क्सशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)

बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज

नीचे से आप बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज के नाम व शहर की लिस्ट देख सकते हैं।

  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, वैशाली
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, बरौनी
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, भागलपुर, बिहार
  • पटना साहिब टेक्निकल कैंपस, बीजापुर बंटू, भगवानपुर
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, छपरा
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, दरभंगा
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, गया
  • बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गया, बिहार
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, गोपालगंज
  • अज़मत कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, किशनगंज
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर
  • गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर
  • के.के. पॉलिटेक्निक, नालंदा, बिहार
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पटना
  • गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक, पटना
  • न्यू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पटना, बिहार
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पूर्णिया
  • मिलिया पॉलिटेक्निक, पूर्णिया
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सहरसा, बिहार
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, लखीसराय
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, कटिहार

ये भी देखें:

बिहार पॉलिटेक्निक (डी.सी.ई.सी.ई) 2023 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Bihar Polytechnic (DCECE) 2023 FAQ’s)

People also ask

प्रश्न- बिहार पॉलिटेक्निक क्या है?

उत्तरः बिहार पॉलिटेक्निक को बिहार डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (Bihar Diploma Certificate Entrance Competitive Examination / DCECE) के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार बिहार पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग, पैरा मेडिकल-डेंटल, पैरा मेडिकल आदि कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

प्रश्न- बिहार पॉलिटेक्निक 2023 कब निकलेगा?

उत्तरः बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE) 2023 एप्लीकेशन फॉर्म 22 अप्रैल, 2023 को जारी हो चुका है।

प्रश्न- पॉलिटेक्निक का फॉर्म कब आएगा 2023 Bihar?

उत्तरः पॉलिटेक्निक का फॉर्म 2023 Bihar आ गया है।

प्रश्न- बिहार पॉलिटेक्निक में कितना रैंक होना चाहिए?

उत्तरः बिहार पॉलिटेक्निक में रैंक कोर्स और कॉलेज के अनुसार तय की जाती है।

प्रश्न- बिहार पॉलिटेक्निक में कितनी सीट है 2023?

उत्तरः बिहार पॉलिटेक्निक 2023 सीटों के बारे में नोटिफिकेशन में बताया जाएगा।

प्रश्न- बिहार में कितने पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं?

उत्तरः बिहार में पचास से भी अधिक पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं।

आधिकारिक वेबसाइट– bceceboard.bihar.gov.in

अन्य राज्यों के पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply