Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

चंडीगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्न (Chandigarh GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

चंडीगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Chandigarh GK Question Answer In Hindi)- हमने अपनी पिछली पोस्ट में भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के बारे में जाना था। अब हमारे आज के पोस्ट में हम केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बारे में जानेंगे। चंडीगढ़ भारत का सबसे सुंदर और नियोजित केंद्र शासित प्रदेश है। यह शहर इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत के दो राज्यों हरियाणा और पंजाब की राजधानी भी है। चंडीगढ़ शहर में देखने लायक अनेकों स्थल हैं। यह शहर हर किसी को लुभाता है। इस शहर की सुंदरता की वजह से ही इसे ‘द ब्यूटीफुल सिटी’ का खिताब दिया गया है।

चंडीगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Chandigarh GK Question Answer In Hindi)

भारत का इतिहास बहुत अनोखा रहा है। यहां पर बहुत सी कथाएं प्रचलित हैं। ऐसी ही एक कथा चंडीगढ़ शहर से भी जुड़ी है। कहा जाता है कि चंडीगढ शहर का नाम माता दुर्गा चण्डिका के नाम पर रखा गया था। चंडीगढ़ शहर को बसाने का श्रेय फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए को जाता है। इस शहर को बहुत ही सुंदर तरीके से बसाया गया था। यह शहर शिवालिक की पहाड़ियों के दामन में बसा है। यहां आपको चारों ओर हरियाली देखने को मिलती है। जवाहर लाल नेहरू को यह शहर बहुत प्यारा था। तो आइए हम चलते हैं चंडीगढ के सफर पर।

चंडीगढ़ सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Chandigarh 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. चंडीगढ़ शहर किसकी राजधानी है?
उत्तर- चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है।

प्रश्न 2. चंडीगढ़ का नक्शा किस वास्तुकार ने तैयार किया था?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर का नक्शा फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने तैयार किया था।

प्रश्न 3. चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा कब हासिल हुआ था?
उत्तर- चंडीगढ़ को 1966 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा हासिल हुआ था।

प्रश्न 4. चंडीगढ़ राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर- चंडीगढ़ राज्य का गठन 7 अक्टूबर 1953 को हुआ था।

प्रश्न 5. चंडीगढ़ शहर का प्रतीक चिन्ह क्या है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर का प्रतीक चिन्ह खुला हाथ है।

प्रश्न 6. चंडीगढ़ शहर में किस चीज़ को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर रखा है?
उत्तर- चंडीगढ़ में पॉलीथिन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर रखा है।

प्रश्न 7. चंडीगढ़ शहर का कुल क्षेत्रफल बताइए?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर का कुल क्षेत्रफल 114 किलोमीटर है।

प्रश्न 8. चंडीगढ़ शहर का राजकीय पक्षी कौन सा है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर का राजकीय पक्षी भारतीय ग्रे हॉर्नबिल है।

प्रश्न 9. चंडीगढ़ शहर का राजकीय पशु कौन सा है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर का राजकीय पशु भारतीय धूसर नेवला है।

प्रश्न 10. चंडीगढ़ शहर का राजकीय फूल कौन सा है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर का राजकीय फूल पलाश है।

प्रश्न 11. चंडीगढ़ शहर का राजकीय फल कौन सा है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर का राजकीय फल आम है।

प्रश्न 12. चंडीगढ़ शहर के राजकीय नृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर के राजकीय नृत्य का नाम भांगड़ा, झुमर, सम्मी और गिद्दा है।

प्रश्न 13. चंडीगढ़ के राजकीय वृक्ष का नाम बताइए?
उत्तर- चंडीगढ़ के राजकीय वृक्ष का नाम शीशम है।

प्रश्न 14. चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा क्या है?
उत्तर- चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा अंग्रेज़ी है।

प्रश्न 15. चंडीगढ़ शहर को बसाने का सपना कौन से नेता ने देखा था?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर को बसाने का सपना जवाहर लाल नेहरू ने देखा था।

प्रश्न 16. चंडीगढ़ का मैंगो फेस्टिवल कब मनाया जाता है?
उत्तर- चंडीगढ़ का मैंगो फेस्टिवल जून महीने में मनाया जाता है।

प्रश्न 17. बाग का त्योहार कब मनाया जाता है?
उत्तर- बाग का त्योहार फरवरी महीने में मनाया जाता है।

प्रश्न 18. चंडीगढ़ शहर किन पहाड़ियों के तलहट में बसा है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर शिवालिक पहाड़ियों के तलहट में बसा है।

प्रश्न 19. चंडीगढ़ के रॉक गार्डन को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- चंडीगढ़ के रॉक गार्डन को नेक चन्द सैनी गार्डन भी कहते हैं।

प्रश्न 20. चंडीगढ़ में स्थित एक कृत्रिम झील का नाम बताइए?
उत्तर- चंडीगढ़ में स्थित कृत्रिम झील का नाम सुखना झील है।

प्रश्न 21. रॉक गार्डन के संस्थापक का नाम बताइए?
उत्तर- रॉक गार्डन के संस्थापक का नाम नेक चंद सैनी था।

प्रश्न 22. ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन क्या है?
उत्तर- ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन एक प्रकार का वनस्पति उद्यान है।

प्रश्न 23. चंडीगढ़ शहर किसके अंतर्गत काम करता है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर केंद्र सरकार के अधीन रहकर काम करता है।

प्रश्न 24. चंडीगढ़ शहर की क्षेत्र रैंक कितनी है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर की क्षेत्र रैंक 34 है।

प्रश्न 25. चंडीगढ़ के पंचकुला में कौन सा प्रसिद्ध मंदिर है?
उत्तर- चंडीगढ़ के पंचकुला में माता दुर्गा का चंडी मंदिर है।

प्रश्न 26. चंडीगढ़ के लोकसभा से मेंबर ऑफ पार्लिमेंट किसे चुना गया था?
उत्तर- किरण खेर को चंडीगढ़ के लोकसभा से मेंबर ऑफ पार्लिमेंट चुना गया था।

प्रश्न 27. भारत के पहले नियोजित शहर का नाम बताइए?
उत्तर- भारत के नियोजित शहर का नाम चंडीगढ़ है।

प्रश्न 28. चंडीगढ़ का पारंपरिक फुटवियर क्या है?
उत्तर- पंजाबी जूती।

प्रश्न 29. हरबख्श सिंह कौन थे?
उत्तर- हरबख्श सिंह पंजाब के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनको पद्म विभूषण पुरस्कार मिला था।

प्रश्न 30. 1845-46 में कौन सा युद्ध पंजाब में लड़ा गया था?
उत्तर- आंग्ल सिख युद्ध।

प्रश्न 31. किरण बेदी का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर- किरण बेदी का जन्म अमृतसर में हुआ था।

प्रश्न 32. लाला लाजपत राय को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी के नाम से भी पुकारा जाता था।

प्रश्न 33. ब्रिटिश सरकार ने पंजाब पर कब्जा कब किया था?
उत्तर- ब्रिटिश सरकार ने पंजाब पर कब्जा 1849 में किया था।

प्रश्न 34. अमृतसर शहर को कब स्थापित किया गया था?
उत्तर- 1574 को अमृतसर शहर स्थापित हुआ था।

प्रश्न 35. अमृतसर शहर की स्थापना का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर- अमृतसर शहर की स्थापना गुरु राम दास ने की थी।

प्रश्न 36. भारत का धूम्रपान मुक्त शहर कौन सा है?
उत्तर- भारत का धूम्रपान मुक्त शहर चंडीगढ़ है।

प्रश्न 37. चंडीगढ़ के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का नाम बताइए?
उत्तर- कैपिटल कॉम्प्लेक्स एक यूनेस्को विश्व धरोहर है।

प्रश्न 38. मोहिंदर सिंह रंधावा कौन थे?
उत्तर- मोहिंदर सिंह रंधावा को चंडीगढ़ के प्रथम प्रशासक के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 39. पूर्वी पंजाब की राजधानी पहले कौन सी थी?
उत्तर- शिमला पहले पूर्वी पंजाब की राजधानी थी।

प्रश्न 40. पंजाब के सबसे छोटे जिले का नाम बताइए?
उत्तर- पठानकोट।

प्रश्न 41. एक समय पर चंडीगढ़ में कौन सी प्रसिद्ध सभ्यता निवास किया करती थी?
उत्तर- एक समय पर चंडीगढ़ में सिंधु घाटी सभ्यता निवास किया करती थी।

प्रश्न 42. चंडीगढ़ शहर की साक्षरता दर क्या है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर की साक्षरता दर 86.05% है।

प्रश्न 43. चंडीगढ़ की जलवायु किस प्रकार की है?
उत्तर- चंडीगढ़ की जलवायु आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय है।

प्रश्न 44. चंडीगढ़ के एक प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य का नाम बताइए?
उत्तर- चंडीगढ़ के एक प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य का नाम सिटी बर्ड अभयारण्य है।

प्रश्न 45. चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कौन से पेड़ देखने को मिलते हैं?
उत्तर- चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा बरगद और नीलगिरी के पेड़ देखने को मिलते हैं।

प्रश्न 46. चंडीगढ़ शहर की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर की जनसंख्या 1,055,450 है।

प्रश्न 47. चंडीगढ़ शहर की पुरुष साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर की पुरुष साक्षरता दर 90.81% है।

प्रश्न 48. चंडीगढ़ शहर की महिला साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- चंडीगढ़ शहर की महिला साक्षरता दर 81.88% है।

प्रश्न 49. चंडीगढ़ में कितने प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं?
उत्तर- चंडीगढ़ में कुल 67.76% लोग हिंदी भाषा बोलते हैं।

प्रश्न 50. चंडीगढ़ के प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम का नाम बताइए?
उत्तर- सेक्टर 16 स्टेडियम।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply