कुत्ते पर निबंध (Essay On Dog In Hindi)

Photo of author
PP Team

कुत्ते पर निबंध (Essay On Dog In Hindi)- इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी में कुत्ते पर निबंध (Dog Essay In Hindi)। कुत्ता सभी के प्रिय पालतू जानवरों में से एक होता है। जब वफ़ादारी की बात आती है, तो मिसाल एक कुत्ते की ही दी जाती है कि हम इंसानों को कुत्ते ही तरह वफ़ादार बनना चाहिए और अपना काम पूरी सच्चाई और वफ़ादारी के साथ करना चाहिए, जैसे एक कुत्ता करता है। आप हमारे इस पेज पर दिए गए कुत्ता पर निबंध (Kutta Par Nibandh) पढ़कर कुत्ते के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   

कुत्ते पर निबंध (Essay On Dog In Hindi)

आपको बता दें कि हमने कुत्ते पर लेख बहुत ही आसान शब्दों में लिखा है ताकि बच्चों से लेकर बड़े तक हमारे इस Kutte Par Nibandh को आसानी से समझ सकें। स्कूलों में छात्रों को अक्सर मेरा प्रिय पशु कुत्ता निबंध लिखने को दिया जाता है, जिसमें वह मेरा प्यारा कुत्ता या कुत्ता पर लेख लिखते हैं। इस पेज पर दिए गए Kutta Per Nibandh को पढ़कर छात्र उसे याद भी कर सकते हैं और खुद का भी एक निबंध और कुत्ता पर निबंध 10 लाइन (Dog Essay In Hindi 10 Lines) लिख सकते हैं। कुत्ते पर निबंध हिंदी में और Dog In Hindi के बारे में नीचे से पढ़ें।

कुत्ते पर निबंध
(Dog Essay In Hindi)

सामान्य परिचय

कुत्ता (Dog) एक पालतू और मासाहार जानवर है जिसका जीवनकाल 10 से 15 सालों तक का ही होता है। एक मादा कुत्ता जिसे कुतिया (Bitch) भी कहा जाता है, वह एक बच्चे को जन्म देती है जिसे पिल्ला (Puppy) कहते हैं। जहाँ पर कुत्ते रहते हैं यानी कि उनके घर को केनल (Kennel) या डॉग केनल (Dog Kennel) कहते हैं। एक कुत्ते के चार पैर, दो कान, दो आंखें, एक पूंछ और एक नाक होती है। कुत्तों को खाने में मांस, मछली, अंडे, दूध, चावल, रोटी आदि पसंद होते हैं। कुत्ता बहुत ही चालाक और समझदार जानवर है। कुत्तों के दांत बहुत ही तेज और नुकीले होते हैं और उनके सूंघने की शक्ति भी दूसरे जानवरों से बहुत तेज होती है। कुत्तों के दौड़ने की गति भी बहुत तेज होती है।   

अन्य जानवरों पर निबंध भी पढ़ें

गाय पर निबंध यहां से पढ़ें
हाथी पर निबंध यहां से पढ़ें

कुत्तों की उपयोगिता

सभी जानवरों में कुत्तों की उपयोगिता सबसे अहम है। एक पालतू कुत्ता पूरे घर की रखवाली करता है और चौकीदार की भूमिका निभाता है। लोग अपने घरों में कुत्ते को पालते हैं और बड़े ही प्यार से उसे रखते हैं, उसे खाना खिलाते हैं, उसे पार्क में घुमाने ले जाते हैं, उसके साथ खेलते हैं और अपने ही पास बिस्तर में सुलाते हैं। वह कुत्ते को अपने परिवार का ही सदस्य मानते हैं और उसका नाम भी रख देते हैं। पालतू कुत्तों के अलावा खोजी कुत्ते होते हैं जिनकी ज़रूरत आर्मी, पुलिस स्टेशनों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, सीमाओं, स्कूलों आदि जगहों पर होती है। ऐसे कुत्तों को पूरी तरह से ट्रेनिंग दी जाती है और हर प्रकार से प्रशिक्षित किया जाता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही इन्हें सरकारी सुरक्षा कामों के लिए नियुक्त किया जाता है। सभी कुत्ते भौंकर ही आपस में बातचीत करते हैं। वह सूंघकर ही लोगों को पहचान लेतें हैं।    

कुत्तों के प्रकार 

कुत्तों की कई नस्लें, प्रकार और रंग होते हैं, जैसे- सफ़ेद, काला, ग्रे, भूरा, लाल आदि। कुत्तों के कई प्रकार के होते हैं, जैसे- 

  • ब्लडहाउंड 
  • ग्रेहाउंड
  • जर्मन शेफर्ड
  • लैब्राडोर
  • रोटवीलर
  • बुलडॉग
  • पुडल
  • पामेरियन
  • पग 

वफ़ादार जानवर

कुत्तों को उनकी वफ़ादारी के लिए ही जाना जाता है और शायद यही कारण है कि लोग बाक़ी जानवरों में कुत्तों को पालन सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। कुत्तों को भी मनुष्यों के साथ रहना बहुत अच्छा लगता है। कुत्ते सबसे ज़्यादा वफ़दारी अपने मालिक के प्रति दिखाते हैं। कुत्ते का मालिक कोई अमीर इंसान हो या गरीब इंसान, कुत्ते की वफ़ादारी सबके लिए एक जैसी होती है। कुत्तों के प्यार दिखाने का तरीका भी अनोखा होता है। वह अपने मालिक पर कूदते हैं, उनके ऊपर चढ़ते हैं और उन्हें चाटने लगते हैं। पालतू कुत्ता एक सच्चे मित्र की तरह होता है, जो अपने मालिक के लिए कुछ भी कर सकता है और ज़रूरत पड़ने पर अपनी जान तक दे सकता है। 

निष्कर्ष 

हम इंसानों को भी कभी-कभी जानवरों से सीखने और समझने की ज़रूरत होती है। वो जानवर जो बिना बोले ही हमें बहुत कुछ सिखा देते हैं। जब एक पालतू कुत्ता अपने जीवन में पूरी ईमानदारी और पूरे अनुशासन से अपना कर्तव्य निभा सकता है, तो फिर हम इंसान होकर क्यों बेईमानी करते हैं और अनुशासन को तोड़ते हैं।      

कुत्ते पर 10 लाइनें

  1. कुत्ता एक पालतू जानवर है। 
  2. एक कुत्ता 10 से 15 सालों तक ही जीवित रह सकता है। 
  3. कुत्ते के घर को केनल (Kennel) कह जाता है।
  4. कुत्ता सबसे वफ़ादार, चालाक और समझदार जानवर है।
  5. कुत्तों के सूंघने और दौड़ने की शक्ति बहुत तेज होती है। 
  6. लोग अपने घरों में पालतू कुत्ता पालते हैं और उसे अपने घर के सदस्य जैसा ही मानते हैं।
  7. पालतू कुत्ता पूरी वफ़ादारी से अपने मालिक और पूरे घर की रखवाली करता है। 
  8. खोजी कुत्तों को ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षित किया जाता है और सरकारी सुरक्षा के लिए रखा जाता है। 
  9. कुत्ते भौंकर ही आपस में संवाद करते हैं और सूंघकर लोगों को पहचान लेते हैं। 
  10.  कुत्ते सबसे ज़्यादा वफ़दार अपने मालिक के प्रति होते हैं।

कुत्ते पर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल (Dog FAQ’s In Hindi)

People also ask

प्रश्न- कुत्ता हमारी मदद कैसे करता है?

उत्तरः कुत्ता हमारी मदद पूरी वफ़ादारी से हमारे घर की रखवाली करके और हमारे देश की सुरक्षा में अपनी जान की बाज़ी लगाकर अपना योगदान देकर करता है। 

प्रश्न- डॉग कहाँ रहता है?

उत्तरः डॉग केनल में रहता है। 

प्रश्न- सबसे पहले Dog को ही पालतू क्यों बनाया गया?

उत्तरः सबसं पहले कुत्ते को ही पालतू जानवर इसीलिए बनाया गया क्योंकि सभ्यता की शुरुआत से ही कुत्तों से काम लेना शुरू कर दिया गया था। 

प्रश्न- कौन सा जानवर हमारे घर की रखवाली करता है?

उत्तरः कुत्ता हमारे घर की रखवाली करता है। 

प्रश्न- कुत्ता क्या खाता है?

उत्तरः कुत्ता मास, मछली, अंडे खाता है। 

प्रश्न- क्या कुत्ता पालतू जानवर नहीं है?

उत्तरः नहीं, कुत्ता एक पालतू जानवर है। 

प्रश्न- कुत्ते को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

उत्तरः पालतू कुत्ते को सबसे ज्यादा बाहर घूमना पसंद होता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह निबंध ज़रूर पसंद आया होगा और आपको इस निबंध से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी भी मिल गई होगी। इस निबंध को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

अन्य विषयों पर निबंध पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply