समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi)

Photo of author
PP Team

समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi)- आज मन नहीं है, कल पढ़ लूंगा..! अभी थोड़ी देर में कर लूंगा..! कल कर लूंगा..! अरे, अभी तो बहुत टाइम पड़ा है, हो जाएगा..! दोस्तों जब भी हम कोई काम करते हैं, तो इस तरह के विचार हमारे मन में अक्सर आ ही जाते हैं और तो और हमें भ्रमित भी कर जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कल कभी नहीं आता। हमें अपने काम को कल पर कभी नहीं टालना चाहिए। अगर संभव हो, तो उसे आज ही खत्म करने की कोशिश करन चाहिए, क्योंकि समय वो पहिया है जो एक बार अगर फिसल गया, तो फिर उसे रोक पाना असंभव है। समय हमारे जीवन का सबसे बड़ा गुरु है, जो हमें बहुत सीखाता है।

समय का महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi)

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब ।
पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब ॥

अर्थात् कबीर दास जी समय की महत्ता बताते हुए कहते हैं कि जो कल करना है उसे आज करो और और जो आज करना है उसे अभी करो, कुछ ही समय में जीवन ख़त्म हो जायेगा फिर तुम क्या कर पाओगे !!

हमारे जीवन में सबसे कीमती धन हमारा समय (Time) है। जिस व्यक्ति ने एक बार अगर समय की कीमत को पहचान लिया, फिर वह कुछ भी हासिल कर सकता है और उसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन अगर वही व्यक्ति अपना काम कल पर टालता रहता है या आलस की वजह से कुछ भी नहीं करता है, तो फिर वह कुछ भी हासिल नहीं कर पाएगा। उसके पास जो कुछ भी है या जो कुछ उसे मिला है, वह उसे भी गवा देगा। आज की इस व्यस्थ दुनिया में समय के मूल्य (Value of Time) को समझना बहुत ज़रूरी है। इसलिए आप हमारे इस पेज से समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi) पढ़ सकते हैं।

आप हमारे इस पेज से समय का महत्व (Samay Ka Mahatva) जानने के लिए समय का महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi) पढ़ सकते हैं। इस पेज पर समय का महत्व निबंध (Samay Ka Mahatva Nibandh) बहुत ही आसान भाषा में दिया गया है। विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व बहुत जरूरी होता है। इस लेख में आप हमारे जीवन में समय का महत्व, समय का महत्व पर निबंध 100 शब्द (Samay Ka Mahatva Par Nibandh 100 Words), समय का महत्व पर निबंध 200 शब्द, समय का महत्व पर निबंध 300 शब्द, समय का महत्व कहानी, समय का महत्व पर कविता, समय का महत्व 10 लाइन, समय का सदुपयोग कैसे करें, निबंध समय का महत्व पढ़ें। समय के महत्व पर निबंध हिंदी में पढ़ने के लिए नीचे देखें।

समय का महत्व पर निबंध
(Importance of Time Essay in Hindi)

प्रस्तावना

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि न तो समय कभी किसी का इंतजार करता है और न ही लौटकर वापिस आता है। इसीलिए सबसे अच्छा होता है कि अपने किसी भी काम को समय पर करना, जैसे- समय पर उठना, समय पर खाना, समय पर पढ़ना, समय पर खेलना, समय पर टीवी देखना, समय पर सोना आदि। हम सभी को समय के साथ-साथ चलना चाहिए। समय आता है और चला जाता है लेकिन किसी के लिए कभी रुकता नहीं है। हम सभी के लिए समय निःशुल्क है, परंतु कोई भी इसे न तो बेच सकता है और न ही समय को खरीद सकता है। हम सभी के जीवन में समय का बहुत महत्व है, फिर चाहे वह ऑफिस में जॉब करने वाला कोई व्यक्ति हो, घर में काम करने वाली कोई महिला हो या फिर स्कूल में पढ़ने वाला विद्यार्थी। सभी को समय की महत्ता को समझते हुए अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

यह निबंध भी पढ़ें-

समय का सदुपयोग पर निबंधयहाँ से पढ़ें
समय का महत्व पर निबंधयहाँ से पढ़ें
समय प्रबंधन पर निबंधयहाँ से पढ़ें

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व

किसी भी विद्यार्थी के जीवन में समय का मूल्य बहुत अधिक होता है, क्योंकि वह अपने इसी जीवन में सही और गलत की पहचान को समझने की शुरूआत करता है। विद्यार्थी को समयनिष्ठ (Punctual) और अनुशासित (Disciplined) होना बहुत ज़रूरी है। अगर हम समय के बारे में जानकारी रखते हैं, तो हमें समय के महत्व के बारे में दूसरे लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। जब हम विद्यार्थी जीवन में अपने इस अनमोल समय के बारे में जान लेते हैं, तो हम अपने समय का सुदुपयोग कर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जो व्यक्ति समय का महत्व जान लेता है फिर वह कभी भी अपने काम को टालता नहीं है। वह अपना हर काम समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करता है।

किसी भी व्यक्ति का जन्म महान इंसान के रूप में नहीं होता है बल्कि वह समय के महत्व को समय रहते समझता है और समय का सही उपयोग करके ही महान बनता है। इसीलिए ही ऐसे लोग अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। अगर हम भी समय का महत्व जानकर अपना काम समय पर पूरा कर लें, तो हमें भी सफलता ज़रूर मिलेगी। कुछ लोग होते हैं जो अपने समय का सही उपयोग नहीं करते और फिर जब समय निकल जाता है, तो फिर पछताते हैं। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है कि अपना समय व्यर्थ न करके मेहनत करें। समय रहते हर इंसान को कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि मेहनत करके ही अपना समय बदला जा सकता है। समय निकल जाने पर पछताने से अपना ही समय और हौसला दोनों ही व्यर्थ हो जाता है। इसलिए पछताने से पहले ही समय के महत्व को समझ जाना चाहिए।  

हमारे जीवन में समय का महत्व

यह बात सौ प्रतिशत सच है कि यदि हम समय की क़द्र नहीं करेंगे, तो समय भी हमारी क़द्र कभी नहीं करेगा। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में एक टाइम टेबल (Time Table) ज़रूर बनाना चाहिए और उसी के अनुसार अपनी दिनचर्या की शुरुआत करनी चाहिए। अगर हम अपना समय बेकार में नष्ट करते चले जाते हैं, तो समय भी हमें बहुत बुरी तरह से नष्ट कर देता है। किसी ने सच ही कहा है कि “समय और ज्वार किसी का इंतजार नहीं करते”। समय सभी को बस एक ही मौका देता है, जिसमें हम विजेता भी बन सकते हैं और एक हारा हुआ खिलाड़ी भी। अगर हम अपने इस सुनहरे मौके को एक बार खो देंगे, तो हमें यह मौका फिर कभी वापस नहीं मिलेगा। समय तो एक ऐसी अद्भुत चीज़ है जिसकी न तो कोई शुरुआत है और न ही कोई अंत।

समय से शक्तिशाली और बलवान कोई भी चीज नहीं है। समय के अंदर ही चीजें पैदा होती हैं, बढ़ती हैं, सड़ जाती हैं या मर जाती हैं। समय की कोई सीमा नही होती है। समय अपनी गति से निरंतर चलता रहता है। हमें समय की तुलना पैसों से नहीं करनी चाहिए क्योंकि एक बार खोया हुआ धन तो किसी भी तरह से वापिस कमाया जा सकता है, लेकिन एक बार खोए हुए समय को फिर किसी भी तरह से अर्जित नहीं किया जा सकता है। पूरी दुनिया में धन और अन्य कीमती चीजों की तुलना में समय की कीमत सबसे ज्यादा है। बदलता हुआ समय प्रकृति की अनूठी संपत्ति को दर्शाता है और “परिवर्तन प्रकृति का नियम है”। ये भी कहावत है कि हर किसी का समय आता है, लेकिन वो समय भी तभी आता है जब हम उस समय की अहमियत को समझते हैं और उसे बेकार में नहीं गवाते हैं।

निष्कर्ष

अक्सर ऐसा होता है कि हमें समय पर कुछ समझ नहीं आता और जब समझ आता है, तो समय ही निकल चुका होता है। ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जो समय को व्यर्थ करते हैं या कुछ करने की बजाए बस खाली बैठे सोचते रहने में ही अपना समय गवा देते हैं। इसलिए अपना कीमती समय बिल्कुल भी व्यर्थ न करें। इस बात पर थोड़ा गहराई से विचार करें कि समय का सदुपयोग किस प्रकार किया जाए। अपना समय अपने सपने को पूरा करने में खर्च करें।

समय का महत्व पर निबंध 100 शब्द

इस दुनिया में जो सबसे शक्तिशाली और कीमती चीज़ है, वो है हमारा समय। अगर एक बार यह कीमती समय चला जाता है, तो फिर यह हमेशा के लिए चला जाता है और कभी लौटकर नहीं आता है। समय सिर्फ आगे की दिशा में चलता है न कि पीछे की दिशा में क्योंकि समय हमेशा आगे बढ़ना ही सीखाता है। मनुष्य के पास समय की कोई कमान नहीं है। वह न ही समय को पीछे कर सकता, न ही समय को पकड़कर रख सकता है और न ही समय को आगे बढ़ा सकता। समय का न तो विश्लेषण किया जा सकता है और न ही इसकी आलोचना की जा सकती है। अक्सर यह देखा जाता है कि हम सभी समय के मूल्य और महत्व के बारे में जागरूक तो हो जाते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो जीवन की बुरी स्थितियों में अपना धैर्य खो बैठते हैं और अपने समय को बर्बाद करना शुरू कर देते हैं। इसीलिए एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी अपना समय व्यर्थ न करें क्योंकि ये किसी के लिए भी नहीं रुकता और समय जब जाता है, तो बहुत कुछ सिखाकर भी जाता है।

समय का महत्व पर निबंध 200 शब्द

समय इस संसार की सबसे ताकतवर वस्तु है, जो किसी को भी बना सकता है और किसी को भी बिगाड़ सकता है। समय सबसे शक्तिशाली होता है। दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान भी समय के सामने घुटने टेक सकता है। कोई भी समय को हरा नहीं सकता। हम में से कोई भी समय की क्षमता को माप नहीं सकता है। कभी-कभी हम एक ही पल में जीत जाते हैं, तो कभी-कभी हमें जीतने के लिए जीवनभर संघर्ष करना पड़ता है। किसी भी पल में हम अमीर हो सकते हैं, तो किसी भी पल में गरीब भी हो सकते हैं। जिंदगी और मौत के बीच में सिर्फ एक ही पल का अन्तर बहुत होता है। जिंदगी का हर पल हमारे लिए कोई न कोई ऐसा मौका ज़रूर लाता है, जिसका हम उचित प्रयोग करके अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। हमें बस ज़रूरत होती है, तो उस पल के संकेत को समझ कर आगे बढ़ने की।

हमारा जीवन हमें हर पल नए अवसर प्रदान करता है या यूं कहें कि जीवन अवसरों का एक बड़ा भंडार है। इसलिए हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि अपने कीमती समय को यूहीं न जाने दें। हम अपने समय का हमेशा सही उपयोग करें। अगर हम समय के मूल्य और संकेत को समझने में देर करते हैं, तो हम अपने जीवन से ऐसे अवसरों को खो देंगे जो हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। हमें कभी भी ऐसे अवसरों को अनावश्यक समझते हुए नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। हमें अपने समय का सकारात्मक सोच के साथ पूरा लाभ उठाना चाहिए और समय का सही प्रयोग करते हुए अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। हमें अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए।

समय का महत्व पर निबंध 300 शब्द

जो व्यक्ति अपने जीवन में समय का सही इस्तेमाल करता है और यदि उसके पास समय बचता भी है, तो भी वह अपने इस समय का इस्तेमाल कुछ ना कुछ नया सीखने में करता है। हम सभी को अपने जीवन में समय प्रबंधन करना ज़रूर आना चाहिए क्योंकि इससे हमारा मानसिक तनाव कम होता है और हम अपना काम एकाग्रता से कर पाते हैं। हम अपना काम जितनी एकाग्रता से करेंगे और अपना पूरा ध्यान और समय उस काम को करने में लगाएंगे, तो हमारा काम उतना ही ज़्यादा अच्छा और सफल होगा। समय का सदुपयोग करने से हमारी ही सफलता का ग्राफ ऊपर उठेगा और हमें सफल होने के नए अवसर भी मिलेंगे।

जिन लोगों को समय प्रबंधन का महत्व (Importance of Time Management) नहीं आता, ऐसे लोग अक्सर अपने परिवार, काम और जिम्मेदारियों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। ऐसे लोगों का जीवन तनाव में गुज़रता जाता है। जो इंसान समय प्रबंधन नहीं कर सकता वह थोड़े से काम को करने में भी ज़्यादा समय लेगा और जो इंसान टाइम मैनेज करना जानता है, वो कम समय में भी ज्यादा काम खत्म कर लेगा। यह सब अपने काम पर बेहतर फोकस करने की वजह से होता है। हम सभी का जन्म एक निश्चित उद्देश्य के लिए होता है। इस उद्देश्य को भगवान ही हमारे लिए तय करते हैं और इसे पूरा करने के लिए वह हमें एक निर्धारित समय देते हैं, जिसे हम जीवन कहते हैं। इसीलिए अपने जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमें सही मार्ग पर चलते हुए और समय का सावधानी पूर्वक प्रयोग करते हुए ही आगे बढ़ना चाहिए।

समय का सदुपयोग करना विद्वान लोगों का गुण होता है। ऐसे लोग अपने कीमती समय का सही उपयोग करना बखूबी जानते हैं। इनका मकसद समय का सर्वोत्तम प्रयोग कर ना केवल अपना जीवन सुखी बनाना होता है, बल्कि अपने राष्ट्र का उत्थान भी करना होता है। वो देश ही विकास करता जाता है जिस देश के लोग समय के मूल्य को पहचानते हैं। मनुष्य अपने भाग्य का निर्माण खुद ही करता है। वो अपने कीमती समय का सदुपयोग करते हुए एक न एक दिन सफल ज़रूर होता है।

समय का महत्व 10 लाइन

1. हमारे जीवन में सबसे कीमती धन हमारा समय (Time) है।

2. समय के मूल्य (Value of Time) को समझना बहुत ज़रूरी है।

3. विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व बहुत जरूरी होता है।

4. समय किसी का भी इंतजार नहीं करता।

5. हम सभी को समय के साथ-साथ चलना चाहिए।

6. हम अपने समय का सुदुपयोग कर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

7. अगर हम समय का महत्व जानकार कार्य को करते हैं, तो हम भी सफल जरूर होंगे।

8. हमें अपने जीवन में एक टाइम टेबल (Time Table) ज़रूर बनाना चाहिए।

9. जिन लोगों को समय प्रबंधन का महत्व (Importance of Time Management) नहीं आता, वह अक्सर ही अपने परिवार, काम और जिम्मेदारियों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते।

10. समय का सदुपयोग विद्वान व्यक्तियों का गुण है।  

समय का महत्व कहानी

एक बार की बात है, एक गांव में एक किसान रहता था। उस किसान ने अपने यहाँ पर एक नौकर को काम पर रखा। वह नौकर बहुत ही आलसी और कामचोर था। उस नौकर की आदत थी कि जो भी काम उसे मिलता, वह उसे हमेशा कल पर ही टाल देता और बस आराम करता रहता। वह किसान उस नौकर से तंग आ चुका था लेकिन किसान की भी मजबूरी थी कि उसे उस नौकर को काम पर रखना पड़ा था क्योंकि उस किसान को कोई दूसरा नौकर मिल नहीं रहा था।

एक दिन उस किसान को अपने खेत का कुछ सामान लेने के लिए बाजार जाना था। जाने से पहले वह अपने नौकर से बोला कि मेरे लौटने से पहले वह सारा अनाज एक साथ करके मरे घर पहुंचा दे, नहीं तो उसका काफी नुकसान हो जाएगा। लेकिन नौकर ने सोचा कि अगर वह सारा अनाज कल पहुंचा दे, तो इससे कोई भी परेशानी नहीं होगी। नौकर ने अपने आलसीपन की वजह से ऐसा ही किया। उसने अनाज को किसान के घर पर नहीं पहुँचाया।

रात बहुत हो गई थी और किसान को घर लौटने में भी देर हो गई थी। किसान ने देखा कि नौकर तो सो रहा है। किसान ने अपने नौकर को उठाया और उससे पूछा, “आज का सारा काम हो गया है?” नौकर ने कहा, “हाँ, मालिक आज का सारा काम मैंने खत्म कर दिया।” किसान ने पूरे घर में देखा लेकिन उसको अनाज कहीं पर भी दिखाई नहीं दिया। किसान ने नौकर से फिर पूछा, “अनाज तो मुझे कहीं पर दिखाई ही नहीं दे रहा है।” नौकर बोला, “ मालिक अनाज तो खेत में ही पड़ा हुआ है, मैं कल जाकर सारा अनाज घर में लाकर रख दूंगा।” किसान ने गुस्से में कहा, “ जो काम मैंने तुम्हें आज करने के लिए दिया था, उसे तुमने कल पर क्यों छोड़ा?”

थोड़ी ही देर में मौसम बिगड़ गया और बाहर बहुत ज़ोर से बारिश होने लगी। खेत में रखा किसान का सारा का सारा अनाज बारिश के पानी से ख़राब हो गया। बारिश का पानी सारा अनाज बहाकर ले गया। किसान की इतने दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया। उसे बहुत नुकसान हुआ। किसान ने अपने नौकर को बहुत डांटा और उसे काम से भी निकाल दिया। किसान फूट-फूट कर रोने लगा। नौकरी की गलती की सज़ा किसान को भुगतनी पड़ी।

सीख- अगर नौकर अपना काम समय से कर लेता, तो किसान को इतना बड़ा नुकसान नहीं होता और न ही उसकी नौकरी जाती। इसीलिए कहा जाता है कि हम सभी को हमेशा अपना काम समय पर पूरा कर लेना चाहिए और समय का महत्व भी हम सभी को समझना चाहिए।

समय का महत्व पर कविता

कविता 1

समय से स्टेशन न जाते,

जब देखो जब ट्रेन चुकाते।

ट्रेन निकल जाती है तो फिर,

मुँह लटका कर वापस आते।

समय से पहले स्टेशन पर,

पता नहीं वे क्यों न जाते।

जो होते हैं समय के पक्के,

ट्रेन कभी वे नहीं चुकाते।

– समय का महत्त्व / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

कविता 2

आखिर शब्दों की भी

होती है सीमा

नदी, पर्वत और दरख्त की तरह;

नहीं होते वे

उन्मुक्त आकाश की तरह

असीम और अथाह ।

अर्थ के लिए

हदों का होना भी

जरूरी होता है कभी-कभी

जहाँ शब्द खत्म होते हैं

कविता वहीं से शुरू होती है।

काल को

कविता की हद कहें तो

बेजा नहीं होगी बात

समय से परे

नहीं होती कोई कविता

मुगालता ही तो है

कालजयी होना

दरअसल समय ही तो

कविता का मतलब होता है

मगर निरंकुश फि र भी नहीं

क्योंकि समय भी तो

आखिर एक शब्द ही है।

– समय और शब्द / मदन गोपाल लढ़ा 

कविता 3

कुछ भी कर डालें हम लेकिन

यह समय भला कब ठहरा है।

केवल खेल खिलाने आता

कभी हंसाता कभी रुलाता

एक यही है शक्तिमान बस

दुनिया का है यही विधाता

लेकर बसुधा से अंबर तक

सिर्फ इसी का ही पहरा है।

कुछ भी कर डालें हम लेकिन

समय भला कब ठहरा है।

सुख-दुख को पहचान रहे हम

अपना दूजा जान रहे हम

गिरकर उठकर संभल संभलकर

लक्ष्य नया नित ठान रहे हम

जब तक यह है साथ तभी तक

सांसों से रिश्ता गहरा है।

कुछ भी कर डालें हम लेकिन

यह समय भला कब ठहरा है।

खुशियां ग़म सब लेकर चलता

और यही जो भाग्य बदलता

इसके ही सब ताने-बानें

मन चाहे जब जिसको छलता

सुनता नहीं किसी की कुछ भी

सच में यह बिल्कुल बहरा है।

कुछ भी कर डालें हम लेकिन

यह समय भला कब ठहरा है।

-समय भला कब ठहरा है / छाया त्रिपाठी ओझा

वक़्त पर शायरी

वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर

आदत इस की भी आदमी सी है

– गुलज़ार

सदा ऐश दौराँ दिखाता नहीं

गया वक़्त फिर हाथ आता नहीं

– मीर हसन

सुब्ह होती है शाम होती है

उम्र यूँही तमाम होती है

– मुंशी अमीरुल्लाह तस्लीम

जब आ जाती है दुनिया घूम फिर कर अपने मरकज़ पर

तो वापस लौट कर गुज़रे ज़माने क्यूँ नहीं आते

– इबरत मछलीशहरी

वक़्त अच्छा भी आएगा ‘नासिर’

ग़म न कर ज़िंदगी पड़ी है अभी

– नासिर काज़मी

अब के मिलने की शर्त ये होगी

दोनों घड़ियाँ उतार फेंकेंगे

– नासिर अमरोहवी

समय के महत्व पर निबंंध पर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

People also ask

प्रश्न- समय का क्या महत्व है?
उत्तर- समय पृथ्वी पर सबसे कीमती वस्तु है, इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। हम कभी भी बर्बाद किए हुए समय को फिर से प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न- समय महत्वपूर्ण क्यों होता है?
उत्तर- समय इस संसार में जीवन में अन्य सभी वस्तुओं यहाँ तक कि धन से भी अधिक शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है। यदि एकबार कीमती समय चला जाता है, तो यह हमेशा के लिए चला जाता है और लौटकर कभी भी वापस नहीं आता है।

प्रश्न- समय अनमोल है कैसे?
उत्तर- समय अनमोल है पर एक बार समय निकल जाए तो वह कभी भी लौटकर दोबारा नहीं आ सकता। हम सभी जब भी इस दुनिया में जन्म लेते हैं तो सबसे पहले शुरुआत होती है एक विद्यार्थी जीवन से। विद्यार्थी जीवन में जो हमारे पास समय होता है वह काफी अनमोल होता है।

प्रश्न- समय का सदुपयोग करने से क्या क्या लाभ है?
उत्तर- समय के सदुपयोग से जीवन में बहुत लाभ हैं। इसके सदुपयोग से सब कुछ सम्भव हो सकता है। इसी के बल पर हम जीवन में सुख और शान्ति प्राप्त कर सकते हैं, जीवन को सुखी और समृद्ध बना सकते हैं।

प्रश्न- समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए?
उत्तर- एक समय पर एक कार्य करें:- एक समय में एक ही कार्य हाथ में लेने से आप उस कार्य को कुशलता एवं पूर्ण गुणवत्ता से उस कार्य को शीघ्रतिशीघ्र पूर्ण कर सकते हैं, आपका पूरा ध्यान उसी एक कार्य को करने में होगा। वस्तुतः हमारे पास समय तो है, पर समय प्रबंधन का अभाव है।

प्रश्न- समय का सदुपयोग पर निबंध कैसे लिखें?
उत्तर- समय पर निबंध की शुरुआत इस तरह से कर सकते हैं- मनुष्य को समय का सदैव सदुपयोग करना चाहिए, समय व्यर्थ में व्यतीत करना मूर्खता है। हमारे जीवन में कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता अतः भविष्य के ऊपर कोई भी कार्य हमें नहीं छोड़ना चाहिए। समय के साथ जो चलता है वही कामयाब होता है। उसे जीवन में कभी पछतावा नहीं होता क्यूंकी वो सब कुछ हासिल कर लेता है।

अन्य विषयों पर निबंध पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply