यूपी बीएड काउंसलिंग 2023 {फेज़ 3} (UP B.Ed Counselling 2023) | UP B.Ed. JEE Counselling 2023

Photo of author
PP Team

यूपी बीएड काउंसलिंग (UP BEd Counselling)- इस वर्ष यूपी बीएड (up bed) में एडमिशन लेने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा यूपी बीएड काउंसलिंग 2023 (up bed counselling 2023) का आयोजन करवाया जाएगा। जो उम्मीदवार यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 (up bed entrance exam 2023) में पास हो जाएंगे, वो up b ed counselling 2023 में भाग ले सकते हैं। upbed counselling में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले अपना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दें कि काउंसलिंग के तीन राउंड होंगे। up bed counselling date 2023 और up bed counselling schedule 2023 जैसी अधिक जानकारी के लिए पेज को नीचे स्क्रॉल करें।

न्यू अपडेट

यूपी बीएड 2023 फेज़ 3 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू।

यूपी बीएड काउंसलिंग 2023 (UP BEd Counselling 2023)

यूपी बीएड जेईई 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, एडमिशन फीस जमा करना, डॉक्यूमेंटेशन आदि चीजें शामिल है। यूपी बीएड 2023 काउंसलिंग (up bed 2023 counselling) प्रक्रिया के समय उम्मीदवारों के पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ऑरिजनल कॉपी होना आवश्यक है।

यूपी बीएड काउंसलिंग 2023 जरूरी तारीखें

उम्मीदवार यूपी बीएड काउंसलिंग 2023 से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।

यूपी बीएड काउंसलिंग 2023तारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (फेज़ 2)03 से 09 अक्टूबर 2023 तक
चॉइस फिलिंग10 अक्टूबर 2023
अलॉटमेंट11 अक्टूबर 2023
एडमिशन 12 से 16 अक्टूबर 2023 तक

काउंसलिंग लिंक (FOR U.P. B.ED. JEE 2023 ONLINE COUNSELING FORM)

COUNSELING LOGIN
COUNSELING SCHEDULE
COUNSELING GUIDELINES

यूपी बीएड 2023 काउंसलिंग राउंड

यूपी बीएड 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया 3 राउंड में आयोजित की जाएगी, जो इस प्रकार से है-

  1. पहला काउंसलिंग राउंड (राउंड 1)
  2. पूल काउंसलिंग राउंड (राउंड 2)
  3. डायरेक्ट एडमिशन (राउंड 3)

यूपी बीएड काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके up bed counselling 2023 के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जैसे-

  • सबसे पहले इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर यूपी बीएड 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को ‘काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई सभी जानकारी को पूरा भरें और सबमिट कर दें।
  • अंत में सभी जानकारी पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यूपी बीएड काउंसलिंग 2023 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की ऑरिजनल और सेल्फ अटेस्टेड कॉपी ले जानी होगी, जैसे-

  1. अलॉटमेंट लेटर
  2. एप्लीकेशन फॉर्म
  3. एडमिट कार्ड
  4. यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम स्कोर कार्ड
  5. कक्षा 10वीं सर्टिफिकेट
  6. सभी जरूरी मार्कशीट
  7. आईडी प्रूफ
  8. दो पासपोर्ट साइज फोटो
  9. फीस रिसिप्ट

यूपी बीएड 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया

काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. रजिस्ट्रेशन
  2. डॉक्यूमेंटेशन
  3. चॉइस फिलिंग
  4. सीट अलॉटमेंट
  5. एडमिशन फीस

यूपी बीएड 2023 सीट रिजर्वेशन

उम्मीदवार नीचे से यूपी बी.एड जेईई 2023 सीट आरक्षण की जांच कर सकते हैं।

केटेगरीसीट रिजर्वेशन
एससी21%
एसटी02%
ओबीसी27%
दिव्यांग03%
एक्स सर्विस मैन02%
महिलाएं20%

यूपी बीएड एडमिशन 2023 विषय

नीचे दिए गए निम्नलिखित विषयों में आप बीएड की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं-

जैविक विज्ञानप्राकृतिक विज्ञान
व्यापारशारीरिक शिक्षा
कंप्यूटर विज्ञानभौतिक विज्ञान
अर्थशास्त्रविशेष शिक्षा
अंग्रेज़ीतमिल
भूगोलगणित
हियरिंग इम्पेरेडराजनीति विज्ञान
हिन्दीभौतिक विज्ञान
होम साइंसरसायन विज्ञान

यूपी बीएड एडमिशन 2023 कॉलेज

छात्र नीचे से उत्तर प्रदेश के up bed government college list देख सकते हैं। साथ ही इन यूनिवर्सिटीज में बीएड कोर्स के लिए एडमिशन ले सकते हैं-

  • लखनऊ विश्वविद्यालय
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी
  • बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी
  • छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी
  • इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी
  • गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी
  • अमिटि यूनिवर्सिटी
  • चौधरी चरण  सिंह यूनिवर्सिटी आदि

बीएड जॉब प्रोफाइल

बीएड का कोर्स सफलता पूर्वक करने के बाद छात्र इन प्रोफाइल में अपना करियर बना सकते हैं-

  • शिक्षक
  • प्रशासक
  • सहायक डीन
  • सामग्री लेखक
  • सलाहकार
  • शिक्षा शोधक, आदि।

यूपी बीएड 2023 की आधिकारिक वेबसाइट: www.bujhansi.ac.in / UTTAR PRADESH B.ED. J.E.E-2023 WEBSITE

यूपी बीएड 2023 के मुख्य पेज के लिएयहाँ पर क्लिक करें

5 thoughts on “यूपी बीएड काउंसलिंग 2023 {फेज़ 3} (UP B.Ed Counselling 2023) | UP B.Ed. JEE Counselling 2023”

    • ऐसा तभी हो सकता है, जब आपका रिजल्ट कंपार्टमेंट के कारण नहीं आया है। क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आपको अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज दिखाने होते हैं।

      Reply

Leave a Comment