सीयूईटी एडमिट कार्ड (CUET Admit Card)- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर सीयूईटी एडमिट कार्ड 2023 (CUET Admit Card 2023) जारी किये जाएंगे। CUET 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। CUET 2023 Admit Card में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, पिता का नाम, फोटो, उम्मीदवार के हस्ताक्षर आदि जैसे विवरण दिए गए होंगे। CUET Admit Card 2023 की अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
सीयूईटी एडमिट कार्ड 2023
उम्मीदवारों को सीयूईटी 2023 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि सीयूईटी यूजी 2023 (CUET UG 2023) और सीयूईटी पीजी 2023 (CUET PG 2023) एंट्रेंस एग्जाम के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर भी अपडेट कर दिया जाएगा। आप हमारे इस पेज से भी CUET UG 2023 Admit Card और CUET PG 2023 Admit Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी एडमिट कार्ड 2023 जरूरी तारीखें
सीयूईटी परीक्षा 2023 (CUET Exam 2023) से कुछ दिन पहले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे बनी टेबल से देखें।
सीयूईटी यूजी 2023 (CUET UG 2023) | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
फेज 6 एंट्रेंस एग्जाम की तारीख | घोषित होगी |
सीयूईटी पीजी 2023 (CUET PG 2023) | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित होगी |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | घोषित होगी |
सीयूईटी एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
सीयूईटी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले सीयूईटी की वेबसाइट पर जाएं या फिर इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल्स सही होने पर आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
- उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी निकाल लें और उसे एग्जाम सेंटर पर ले जाना न भूलें।
सीयूईटी एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी
CUET 2023 एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- एप्लीकेशन आईडी
- कोर्स का नाम
- परीक्षा समय
- परीक्षण केंद्र का नाम
- परीक्षण केंद्र का पता
- हस्ताक्षर
- फोटो
- उम्मीदवारों के लिए निर्देश
सीयूईटी 2023 एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सीयूईटी परीक्षा 2023 के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे, जैसे-
- CUET 2023 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी
- वैध पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पहचान पत्र आदि।
सीयूईटी एग्जाम पैटर्न 2023
CUET Exam Pattern 2023 (UG)
एग्जाम मोड | कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) |
एग्जाम टाइप | एमसीक्यू (MCQ) |
मीडियम | हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असामी, पंजाबी |
लेवल | कक्षा 12वीं बोर्ड |
सेक्शन | IA, IB, II और III |
सीयूईटी सिलेबस 2023
सीयूईटी यूजी-2023 सिलेबस | यहाँ से देखें |
CUET-UG की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in
CUET-PG की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in
NTA की आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in
सीयूईटी 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |