मेरा देश पर निबंध (Essay on Mera Desh in Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

मेरा देश पर निबंध (Mera Desh Essay in Hindi) – जब मैं छोटी थी तो मेरे जीवन की सबसे पहली यात्रा उत्तराखंड की थी। उत्तराखंड मुझे इतना सुंदर लगा कि मैंने कई बार वहां की यात्रा कर ली। ऐसा नहीं है कि मुझे इस यात्रा के बाद कोई और जगह जाने का मौका ही ना मिला हो। मैंने भारत में और भी राज्यों की सैर की। आप यह मान सकते हो मैंने लगभग सारे भारत को नाप लिया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत इतना ज्यादा सुंदर है कि इस चीज को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। आइये नीचे हिंदी में मेरे देश पर निबंध (hindi essay mera desh) नीचे देखें।

मेरा देश पर निबंध (Mera Desh Essay in Hindi)

भारत एक बहुत ही सुंदर और अद्भुत देश है। भारत तरह-तरह के जाति पाती के लोगों का निवास स्थान है। यहां पर जहां कहीं भी नजर दौड़ाएं तो हमें चारों ओर सुंदरता देखने को मिलती है। भारत का अप्रतिम सौंदर्य सभी लोगों को अपनी ओर खींचा ले आता है। कुछ तो खास है इस देश में। आध्यात्मिकता तो भारत के हर एक कोने में भरी पड़ी है। पूरे देश में इतनी सारी देखने लायक जगहें हैं। भारत के कहीं रेगिस्तान है तो कहीं बर्फ के पहाड़ हैं और कहीं है समुद्र। कुल मिलाकर यह बहुत ही निराला देश है। तो आज का हमारा विषय भारत देश पर आधारित है। आज हम मेरा देश पर निबंध पढ़ेंगे। हम इस निबंध के माध्यम से हमारे देश को जानने की कोशिश करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि सभी विद्यार्थियों को यह निबंध पसंद आएगा। तो आइए हम निबंध पढ़ना शुरू करते हैं। आइये एक छोटी से कविता के साथ mera desh par nibandh की शुरुआत करें।

प्रस्तावना

“जहां डाल डाल पर सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा
वो भारत देश है मेरा

जहां सत्य, अहिंशा और धर्म का
पग पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा
वो भारत देश है मेरा”

ऐसा ही है मेरा भारत देश। यह देश बहुत ही निराला है। यहां पर अनेकों प्रकार के लोग निवास करते हैं। भारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे अधिक है। जनसंख्या में भारत ने चीन को भी पछाड़ दिया है। आज के समय में भारत की जनसंख्या 140.76 करोड़ है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है। इस देश में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। हमारे देश का इतिहास बहुत ही पुराना है। आप मानकर चल सकते हो कि भारत आज से 65000 साल पहले ही अस्तित्व में आ गया था। भारत के इतिहास को हम तीन भागों में बांटकर देख सकते हैं।

पहला है प्राचीन भारत है। दूसरा है मध्यकालीन भारत और तीसरा है आधुनिक भारत। इन सभी कालों में अनेकों घटनाएँ हुई। भारत ने हर बदलते समय के साथ कई बदलाव देखें। कभी भारत में मौर्य साम्राज्य हुआ तो कभी मुगल साम्राज्य। और अंत में ब्रिटिश हुकूमत भी राज करके गया। मौर्य साम्राज्य के समय भारत जितना मजबूत हुआ उतना मुगलों के समय भी नहीं हुआ। और अंग्रेजों ने तो भारत को जमकर ही लूटा। परंतु स्वतंत्रता के बाद बहुत कुछ बदल गया। अब भारत लगातार उन्नति कर रहा है।

ये भी पढ़ें –

होली पर निबंधयहाँ से पढ़ें
रक्षाबंधन पर निबंधयहाँ से पढ़ें
दशहरा पर निबंधयहाँ से पढ़ें
लोहड़ी पर निबंधयहाँ से पढ़ें
दिवाली पर निबंधयहाँ से पढ़ें

भारत में आध्यात्मिकता

भारत में आध्यात्मिकता की अपनी अलग ही जगह रही है। भारतीयों के रोम रोम में बसी है आध्यात्मिकता। आध्यात्मिकता का असली अर्थ है अपने अंदर के असली इंसान को सच्चे रूप में खोजना। हम सभी मनुष्यों का असली उदेश्य क्या है यह हम में से बहुत जनों को मालूम नहीं है। भौतिकता की दुनिया आध्यात्मिकता की दुनिया से बहुत अलग है। एक भौतिकवादी इंसान को संसार की सारी सुविधाएं चाहिए। जबकि आध्यात्मिकता में लिप्त एक इंसान को सांसारिक चीजों से किसी भी रूप में मोह माया नहीं होती है। हमारे भारत में कितने ही ऐसे महान संत हुए हैं जिन्होंने आध्यात्मिकता का परचम पूरे विश्व भर में फहराया। उदाहरण के लिए रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद आदि। भारत ही वह महान धरती है जिसपर श्री रामचंद्र और श्री कृष्ण जी ने जन्म लिया। भागवत गीता का उपदेश भी इसी धरती पर दिया गया था। भारत में अनेकों मंदिर और धार्मिक स्थल भी है।

वाराणसी- भारत की सबसे पुरानी नगरी

वाराणसी अर्थात काशी एक ऐसा नगर जो आज से कई हजारों वर्षों पहले से लेकर आज तक भी अस्तित्व में बना हुआ है। यह नगर वाराणसी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यहां पर आकर सभी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा के तट पर बसा यह खूबसूरत शहर दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींच लाता है। यह भगवान शंकर का स्थान भी माना जाता है। यहां पर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। बनारस दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। बनारस उत्तर प्रदेश का बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है।

भारत की विभिन्न भाषाएं

जैसे दुनियाभर में अनेकों भाषाएँ बोली जाती है ठीक उसी प्रकार भारत में भी अनेकों भाषाएँ बोली जाती है। पर दिलचस्प बात यह है कि अकेले भारत में ही तकरीबन 22 प्रकार की भाषाएं बोली जाती है। हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा मानी जाती है। पूरी दुनिया में भारत ही ब्रिटेन और अमेरिका के बाद एक ऐसा देश जहां पर आधी से ज्यादा आबादी को अंग्रेजी बोलनी आती है।

सबसे ज्यादा त्यौहारों वाला देश है भारत

भारत बहुत बड़ा देश है। यहां पर पूरे साल भर में अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं। साल के शुरुआत से लेकर साल के अंत तक कोई ना कोई त्यौहार आता ही रहता है। उदहारण के लिए साल के शुरुआत में मकर संक्रांति आती है और फिर साल के आखिरी वक़्त में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। जैसे अभी मार्च में होली आने वाली है। होली को सबसे शानदार त्यौहार के तौर पर देखा जाता है। होली के त्यौहार को रंगों के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली भी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक आता है। दिवाली को रोशनी के त्यौहार के रूप में जाना जाता है। ईद को भी भारत के एक बड़े त्यौहार के रूप में देखा जाता है। फिर साल के अंत में जो क्रिसमस का त्यौहार आता है वह भी अपने आप में बहुत ही खास होता है।

शाकाहारियों का देश भारत

भारत देश को शाकाहारियों का देश माना जाता है। यही एकमात्र ऐसा देश है जो शाकाहारी आहार को अपनाता है। पूरे विश्व में मांसाहारी आपको हर जगह मिल जाएंगे लेकिन पूर्ण रूप से शाकाहारी लोग आपको केवल भारत में ही मिलेंगे। भारत में कई लोग तो ऐसे भी हैं जो कि डेयरी उत्पाद का बहिष्कार करते हैं। ऐसे लोग शुद्ध शाकाहारी होते हैं। भारत की जनसंख्या की 24% आबादी पूरी तरह से शाकाहारी है। भारत की सारी आबादी इन सभी त्यौहारों को हंसी खुशी से मनाते हैं।

अनेक खूबसूरत शहरों का देश है भारत

इस दुनिया में अनेकों खूबसूरत देश हैं। किंतु जो बात भारत में है वह और किसी अन्य देश में नहीं है। भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपको हर जगह सुंदरता देखने को मिलेगी। भारत के सभी राज्यों की अपनी अलग अलग खूबियां हैं। इस देश में कहीं आपको बर्फ से ढके पहाड़ मिलेंगे तो कहीं आपको गर्मी में तपते हुए रेगिस्तान के टीले दिखाई देंगे। इस देश में अनेकों नदियां हैं, प्राचीन स्मारक हैं और पहाड़ों की श्रंखला है। चार धाम भी इसी देश में ही है। इन चार धामों के नाम है बद्रीनाथ, रामेश्वरम, द्वारिका और जगन्नाथ पुरी। यहां पर कश्मीर को भारत का स्वर्ग माना जाता है। कश्मीर किसी जन्नत से कम नहीं लगती है। इस देश में राजस्थान का अपना गौरव है और हिमाचल प्रदेश का अपना अलग महत्व है। सारे राज्य सुंदरता से परिपूर्ण है।

भारत का इतिहास

भारत का इतिहास बहुत पुराना है। कहते हैं कि भारत आज से 65000 साल पहले ही अस्तित्व में आ गया था। यह वही देश है जहां पर कभी महाभारत का युद्ध लड़ा गया था। यह कई ऋषि मुनियों और महान इंसानों का निवास स्थान रहा है। भारत की हर काल से सभी ने तारीफ ही की है। भारत ने इतिहास में हर तरह के जुल्म सहे हैं। एक समय पर जो देश सोने की चिड़िया कहलाया जाता था वह धीरे-धीरे कई तरह के आक्रमणकारियों के आक्रमण के चलते बर्बाद होता चला गया। मुगल और ब्रिटिश शासकों ने एक समय पर भारत को पूरी तरह से कंगाल कर दिया था। फिर सारे भारतीयों में स्वतंत्रता की ज्वाला भड़क उठी। सभी स्वतंत्रता सेनानी ने अपना खून पसीना एक करके भारत को आजादी दिलाई। 15 अगस्त 1947 को भारत को अखिरकार आजादी मिल ही गई।

निष्कर्ष

हमारा भारत देश बहुत महान है। यह एक ऐसा देश जिसने बहुत से आविष्कार दुनिया भर को दिए। यह देश एक समय पर सोने की चिड़िया कहलाया करता था। फिर जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया कई विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत को लूटना चालू किया। ब्रिटिश सरकार के राज तक भारत लगभग कंगाल हो चला था। फिर बाद में आजादी के बाद धीरे धीरे सब सही होने लगा। आज भारत एक मजबूत राष्ट्र होकर सभी देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। हम यह आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह निबंध पसंद आया होगा। हमने इस निबंध को बड़ी ही सरल भाषा में लिखा है ताकि पढ़ने वालों को आसानी हो।

मेरा देश पर निबंध 100 शब्दों में

भारत जिसे हम इंडिया और हिंदुस्तान के नाम से भी जानते हैं एक बहुत ही सुंदर और प्यारा देश है। भारत अपनी सभ्यता, खान पान और रहन सहन को लेकर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह धरती महान लोगों की जन्मभूमि रही है। भारत एक ऐसा देश है जहां हमें हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं। धन्य हैं वह लोग जो इस महान धरती पर पैदा हुए। यहां पर कई संतों और ऋषि मुनियों ने जन्म लिया। भारत आध्यात्मिक देश के रूप में जाना जाता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सुंदरता ने अपने पाँव बिछा रखे हैं।

मेरा देश पर निबंध 200 शब्दों में

सुंदरता को अपने चारों ओर लपेटे हुए भारत देश बहुत ही निराला लगता है। यह देश आज के समय में एक ताकतवर देश के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत देश में अनेकों प्रकार की जाति के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। इस देश में उत्सवों का मेला पूरे साल लगा रहता है। होली, दिवाली, ईद और क्रिसमस जैसे कई त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। यह देश अनेक प्रकार के व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस देश के मिर्च मसाले लोगों को बहुत पसंद आते हैं। भारत को 65000 साल पुराना देश माना जाता है। वास्को डी गामा ने भारत को खोजा था। इस देश पर कई लोगों ने राज किया। भारत को खूब लुटा गया। भारत को पुराने समय में आर्यावर्त के नाम से जाना जाता था। आज के समय में हमारा देश अर्थव्यवस्था के लिहाज से पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर है।

मेरा देश पर 10 लाइनें

  1. मेरा देश बहुत महान है।
  2. मेरे देश में विभिन्न प्रकार के लोग निवास करते हैं।
  3. भारत देश की जनसंख्या आज दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या है।
  4. भारत आज शक्तिशाली देश बनने की ओर अग्रसर है।
  5. एक समय ऐसा था जब भारत को सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था।
  6. इस देश में 22 प्रकार की भाषाओं का प्रयोग होता है।
  7. भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।
  8. इस देश में अनेकों प्रकार के त्यौहार मनाए जाते हैं।
  9. मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  10. हर साल 15 अगस्त को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

FAQ’S

Q1. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

A1. भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।

Q2. भारत की राजधानी का नाम बताइए?

A2. भारत की राजधानी दिल्ली नाम से जानी जाती है।

Q3. भारत का राष्ट्रगान कौन सा है?

A3. भारत का राष्ट्रगान जन गण मन है।

Q4. इस देश का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?

A4. इस देश का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

Q5. भारत को सर्वप्रथम किसने खोजा था?

A5. भारत को सर्वप्रथम वास्को डी गामा ने खोजा था।

Q6. किसको भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है?

A6. सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

Q7. भारत के राष्ट्रीय खेल का नाम बताइए?

A7. हॉकी को भारत के राष्ट्रीय खेल के रूप में जाना जाता है।

Q8. ताजमहल कहां पर स्थित है?

A8. ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है।

Q9. भारत के चार धामों के नाम बताइए?

A9. भारत के चार धामों के नाम है- बद्रीनाथ (उत्तराखंड), द्वारिका (गुजरात), जगन्नाथ पुरी (उड़ीसा), रामेश्वरम (तमिलनाडु)।

Q10. भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य का नाम बताइए?

A10. भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य का नाम उत्तर प्रदेश है।

Q11. महान वैज्ञानिक रामानुजन कौन से देश के नागरिक थे?

A11. महान वैज्ञानिक रामानुजन भारत देश के नागरिक थे।

Q12. भारत के गुलाबी शहर का नाम बताइए?

A12. भारत के गुलाबी शहर का नाम जयपुर है। इस शहर में अधिकतर घर गुलाबी रंग के हैं।

Q13. किस फूल को राष्ट्रीय फूल का दर्जा दिया गया है?

A13. कमल के फूल को राष्ट्रीय फूल का दर्जा दिया गया है।

Q14. भारत किस तारीख को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है?

A14. भारत हर साल 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

Q15. भारत को और किस नामों से जाना जाता है?

A15. भारत को जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया नाम से जाना जाता है।

Q16. कौन से ऋतु में माता सरस्वती की पूजा की जाती है?

A16. बसंत की ऋतु में माता सरस्वती की पूजा की जाती है।

Q17. नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारत के पहले व्यक्ति कौन थे?

A17. नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय का नाम रबीन्द्रनाथ टैगोर था।

Q18. प्रसिद्ध वैज्ञानिक आर्यभट्ट ने किस चीज की खोज की थी?

A18. प्रसिद्ध वैज्ञानिक आर्यभट्ट ने शून्य की खोज की थी।

Q19. भारत के पड़ोसी देशों के नाम बताइए?

A19. भारत के पड़ोसी देशों के नाम कुछ इस प्रकार है – पाकिस्तान, चीन, भूटान, अफगानिस्तान, म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश।

Q20. रामायण जैसा धार्मिक ग्रंथ किसने लिखा था?

A20. रामायण जैसा धार्मिक ग्रंथ महर्षि वाल्मीकि ने लिखा था।

Q21. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कौन सी जगह हुई थी?

A21. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बोधगया, बिहार में हुई थी।

Q22. भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है?

A22. भारत में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या है 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश।

Q23. भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव का नाम बताइए?

A23. भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव का नाम डॉल्फिन है।

Q24. पुर्तगाली व्यापारी भारत में कब आए थे?

A24. पुर्तगाली व्यापारी भारत में 16वी शताब्दी में आए थे।

Q25. हमारा देश हिंदी दिवस कब मनाता है?

A25. हमारा देश 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाता है।

Q26. भारत का आधिकारिक नाम क्या है?

A26. भारत का आधिकारिक नाम हिंदी में भारत और अंग्रेजी में रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया है।

Q27. भारत के राष्ट्रपति का नाम क्या है?

A27. भारत के राष्ट्रपति का नाम द्रौपदी मुर्मू है।

Q28. भारत के प्रधानमंत्री का नाम क्या है?

A28. भारत के प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है।

Q29. भारत के समुद्र तट की लंबाई कितनी है?

A29. भारत के समुद्र तट की लंबाई 7600 किलोमीटर है।

Q30. भारत की साक्षरता दर कितनी है?

A30. भारत की साक्षरता दर 74.4 प्रतिशत है।

Q31. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का नाम क्या है?

A31. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का नाम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। यह प्रतिमा गुजरात में स्थित है। यह प्रतिमा 597 फीट (182 मीटर) ऊंची है।

ऐसे ही अन्य विषयों पर निबंधयहाँ से पढ़ें

Leave a Reply