एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 11 प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन

Photo of author
PP Team
Last Updated on
(कक्षा 6 विज्ञान पाठ 11 के प्रश्न उत्तर)

अभ्यास

प्रश्न 1 – नीचे दिए गए बॉक्सों के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके एक ऐसा वाक्य बनाइए जिससे हमें अपारदर्शी वस्तुओं के बारे में जानकारी मिलने में सहायता हो सके।

(या) (छा अ) (पार द) (श हैं।) (बनाती) ( वस्तुएँ )

उत्तर :- अपारदर्शी वस्तुएँ छाया बनाती हैं।

प्रश्न 2 – नीचे दी गई वस्तुओं अथवा पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी तथा दीप्त अथवा अदीप्त में वर्गीकृत कीजिए :

वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुआँ, समतल काँच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफेन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चंद्रमा।

उत्तर :- अपारदर्शी पदार्थ- चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, CD, दीवार, छाता, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा।

पारदर्शी पदार्थ- वायु, जल, समतल कांच की शीट।

पारभासी पदार्थ- पॉलीथीन शीट, धुआँ, कोहरा, छाता, सेलोफेन शीट, तार की जाली।

दीप्त वस्तुएं- लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, गैस बर्नर की ज्वाला, प्रकाशमान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू।

अदीप्त वस्तुएं- चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, लकड़ी का तख्ता, दीवार, गत्ते की शीट, चंद्रमा।

प्रश्न 3 – क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर वृत्ताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए ?

उत्तर :- किसी बेलनाकार डिब्बे की उर्ध्वकार दिशा में छाया आयताकार होगी और क्षितिज दिशा में छाया वृत्ताकार होगी।

प्रश्न 4 – किसी अंधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देखेंगे ?

उत्तर :- किसी अंधेरे कमरे में दर्पण के सामने अपना परावर्तन नहीं देख सकते क्योंकि परावर्तन के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है।

कक्षा 6 विज्ञान के सभी पाठ नीचे से प्राप्त करें

कक्षा 6 विज्ञान के पाठविषय
पाठ-1भोजन : यह कहाँ से आता है ?
पाठ-2भोजन के घटक
पाठ-3तंतु से वस्त्र तक
पाठ-4वस्तुओं के समूह बनाना
पाठ-5पदार्थों का पृथक्करण
पाठ-6हमारे चारों ओर के परिवर्तन
पाठ-7पौधों को जानिए
पाठ-8शरीर में गति
पाठ-9सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
पाठ-10गति एवं दूरियों का मापन
पाठ-11प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
पाठ-12विद्युत तथा परिपथ
पाठ-13चुंबकों द्वारा मनोरंजन
पाठ-14जल
पाठ-15हमारे चारों ओर वायु
पाठ-16कचरा – संग्रहण एवं निपटान
इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!